Share Market Opening Update: अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील होने की खबरों ने दुनियाभर के बाजारों में नई जान फूंक दी है. भारत के शेयर बाजारों में आज जमकर हरियाली देखने को मिली. सेंसेक्स जहां करीब 1000 अंको की तेजी पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी 300 अंकों की बढ़त देखने को मिली. शांति की खबरों की वजह से कच्चे तेल की कीमतें अपने ऑलटाइम हाई से नीचे 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ पहुंचा. ऐसे में आज चौथे कारोबारी दिन में ऑयल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में जमकर एक्शन देखने को मिल सकता है. इस खबर में आपको बताते हैं कि किन सेक्टर की कंपनियों में निवेशक पैसा लगाते हुए दिख सकते हैं.
सबसे पहले ये जानिए कि कच्चे तेल की कीमतें नीचें आने से क्या होता है. क्रूड ऑयल की कीमतें घटने से महंगाई घटती है. पेट्रोल,डीजल, ट्रांसपोर्ट सस्ता होता है, जिससे कंपनियों की लॉजिस्टिक कॉस्ट कम होती है. शेयर मार्केट में निवेशकों का भरोसा बढ़ता है, नतीजन बाजार को सपोर्ट मिलता है.
किन सेक्टर्स पर रखें नजर
घटती तेल की कीमतों के बीच एमसीजी, ऑटो, पेंट, सीमेंट, एयरलाइंस सेक्टर में तेजी आ सकती है. आज इन सेक्टर्स की कंपनियों में जमकर खरीदारी देखने को मिल सकती है. कीमतें कम होंगी तो मार्जिन बढ़ेगा, जिससे निवेशकों के लिए ज्यादा रिटर्न का माहौल बनेगा. अगर पिछले 6 महीनों की ग्रोथ की बात करें तो ज्यादातर में नेगेटिव ग्रोथ रही है. पर अब ये आंकड़े बदल सकते हैं.
पिछले 6 महीनों का सेक्टरॉल प्रदर्शन
- निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स की बात करें तो पिछले 6 महीने में -9 से -9.5% नेगेटिव रिटर्न दिया है
- ऑटो सेक्टर ने पिछले 6 महीने में फ्लैट परफॉर्मेंस दी है, हालांकि ऑटो सेक्टर ने ब्रॉड मार्केट से अच्छा प्रदर्शन किया है.
- पेंट सेक्टर की बात करें तो फ्लैट से हल्की नेगेटिव परफॉर्मेंस इसमें दिखी है. रेंज करीब -3% से -6% की है
- पिछले 6 महीनों में सीमेंट सेक्टर नेगेटिव डोमेन में रहा है. −8.75% की नेगेटिव ग्रोथ रही है
अमेरिका-ईरान पीस डील से बदला माहौल
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ पीस डील साइन होने की स्थिति में है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल चुका है. तेल से लदे जहाजों को अब रोका नहीं जाएगा. जैसे ही ये खबर सामने आई वैसे ही क्रूड ऑयल की कीमतें नीचे आनी शुरू हो गईं. डॉलर इंडेक्स पर प्रेशर दिखाई दिया, दूसरी तरफ कमोडिटी मार्केट में बुलिश माहौल बना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं