विज्ञापन

Market Closing: लगातार तीसरे दिन बाजार में दिखी तेजी, इन शेयरों ने दिखाई कमाल की रफ्तार

Market Closing: बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि Q3 अर्निंग सीजन अपने आखिरी समय में है और अब निवेशकों की नजरें पूरी तरह से स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन पर टिकी हैं. ऐसे में निवेशकों अब इंतजार के मूढ़ में दिखाई दे रहे हैं.

Market Closing: लगातार तीसरे दिन बाजार में दिखी तेजी, इन शेयरों ने दिखाई कमाल की रफ्तार

Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव दिखाई दिया. दिनभर की उठापटक के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी बढ़त बरकरार रखा, जिससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बनी रही. जहां आईटी सेक्टर में थोड़ी सुस्ती रही, वहीं ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को बूस्ट दिया.

बाजार का लेखा-जोखा

सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 84,270 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी ने मजबूती दिखाते हुए 25,900 के बड़े स्तर को पार कर लिया. बाजार की इस चाल ने साफ कर दिया है कि भले ही ग्लोबल सिग्नल मिले-जुले हों, लेकिन घरेलू सेंटीमेंट अब भी काफी स्ट्रॉन्ग हैं.

ऑटो सेक्टर ने दिखाया दम

आज की असली जान आयशर मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा रहे. आयशर मोटर्स के शेयरों में बुलेट जैसी तेजी देखी गई, जो शानदार तिमाही नतीजों के दम पर अपने 52-हफ्तों के ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे. M&M के मुनाफे में 33% के उछाल ने निवेशकों को खरीदारी के लिए मजबूर कर दिया.

इनके अलावा बैंकिंग सेक्टर का अच्छा-खासा साथ मिला. SBI ने 3% से ज्यादा की छलांग लगाकर इंडेक्स को नीचे गिरने से बचाया.

IT पर दबाव

दूसरी तरफ, टीसीएस और LTIMindtree जैसे आईटी दिग्गजों में 2-3% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार की बढ़त पर कुछ हद तक ब्रेक लगा रहा.

टेक्सटाइल शेयरों में बड़ी गिरावच

आज बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा टेक्सटाइल सेक्टर की रही. बांग्लादेश और अमेरिका के बीच हुए नए ट्रेड एग्रीमेंट की खबरों ने भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों जैसे किटेक्स गारमेंट्स और गोकलदास एक्सपोर्ट्स की नींद उड़ा दी. इन शेयरों में 5-6% तक की भारी गिरावट देखी गई.

अब आगे क्या?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि Q3 अर्निंग सीजन अपने आखिरी समय में है और अब निवेशकों की नजरें पूरी तरह से स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन पर टिकी हैं. ऐसे में निवेशकों अब इंतजार के मूढ़ में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, सोना-चांदी की कीमतों पर भी मार्केट की नजर बनी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com