विज्ञापन

रिलायंल के एजीएम में JIO के IPO का ऐलान, जानें और क्या रहीं बड़ी बातें

रिलायंस एजीएम में जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने अपना डीआरएचपी सेबी के पास जमा करा दिया है, जिसमें 27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे.

रिलायंल के एजीएम में JIO के IPO का ऐलान, जानें और क्या रहीं बड़ी बातें
रिलायंस एजीएम में जियो के आईपीओ को मंजूरी मिल गई है.
NDTV Profit

जियो प्लेटफॉर्म्स बोर्ड ने अपने आईपीओ के मंजूरी दे दी है. कंपनी ने अपना ड्रफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस सेबी के पास जमा करा दिया है. इसके बारे में जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार इस आईपीओ के जरिए कंपनी मार्केट से बड़ी कैपिटल जुटाने की तैयारी में है. आईपीओ में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा. यानी ये वो नए शेयर होंगे जो सीधे कंपनी निवेशकों को जारी करेगी.   

कैसे तय की जाएगी आईपीओ की कीमत?

कंपनी ने साफ किया है कि इश्यू का फाइनल प्राइस सेबी के इश्यू ऑफ कैपिटल एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स रेगुलेशंस नियमों के अनुसार तय किया जाएगा. इसके लिए बुक बिल्डिंग प्रोसेस को अपनाया जाएगा. यानी निवेशक अलग-अलग प्राइस बैंड पर बोली लगाएंगे और उसी के बेस पर कट ऑफ प्राइस जारी होगा.

अभी के समय में जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज की टोटल 66.43% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी के हिस्से में से 17.71% हिस्सेदारी मेटा और गूगल के पास है.

कब आएगा जियो का आईपीओ?

आईपीओ की डेट को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. अभी सेबी के पास DRHP जमा हुआ है. यानी प्रोसेस शुरुआती फेज में है. अमूमन देखा गया है कि किसी बड़े आईपीओ को आने में एक से दो महीने का समय लग ही जाता है. 

कहां इस्तेमाल होगा आईपीओ का पैसा?

इस आईपीओ से जुटाए फंड का बड़ा हिस्सा रिलायंस जियो इन्फोकॉम पर खर्च किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि नेट प्रोसीड्स में से 27,500 करोड़ रुपये से जियो इन्फोकॉम के लोन को चुकाया जाएगा. बाकी की रकम से अपने दूसरे कॉर्पोरेट के काम पूरे किए जाएंगे. 

रिलायंस एजीएम 2026 की बड़ी बातें

रिलायंस की एजीएम में डिजिटल और टेक को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए. इसमें मेटा एआई की साझेदारी से लेकर नए डेटा सेंटर्स को बनाना शामिल है. एआई भविष्य की तकनीक है, इसी को देखते हुए कंपनी ने रिलायंस इंटेलिजेंस नाम से एक नया ग्रोथ इंजन शुरू किया है. साथ ही कंपनी ने टारगेट सेट किया है कि साल 2030 तक अपने सभी पुराने और नए ग्राहकों को 5जी तकनीक पर पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया जाए. वहीं एजीएम में जानकारी दी गई कि कंपनी अब 6जी तकनीक पर काम करना शुरू कर चुकी है. 

रिलायंस एजीएम की सबसे बड़ी बात जियो के आईपीओ को लेकर ही रही. सेबी के पास डीआरएचपी जमा होने के बाद अगले कुछ महीनों में जियो सेंसेक्स और निफ्टी पर लिस्ट होने के लिए तैयार हो जाएगी. 

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
साल 2018 से पत्रकारिता जारी है. इंडिया टुडे ग्रुप (बिज तक), न्यूज नेशन, न्यूज 24 और अमर उजाला के बाद सफर एनडीटीवी आ पहुंचा है. यहां बतौर प्रोड्यूसर का... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio IPO News, Jio Ipo Status
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com