विज्ञापन

Share Market Update: RBI रेपो रेट ऐलान से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्‍स 450 अंक टूटा, रुपये का हाल जानिए

Stock Market Update: निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल्स, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है.

Share Market Update: RBI रेपो रेट ऐलान से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्‍स 450 अंक टूटा, रुपये का हाल जानिए
Share Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?

शेयर बाजार की शुरुआत आज बुधवार को गिरावट के साथ हुई है. RBI मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग के बाद रेपो रेट के ऐलान से पहले बाजार में गिरावट देखी जा रही है. वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के चलते और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी संबंधी फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण, भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को गिरावट के साथ खुले. 

सेंसेक्स 102.43 अंक या 0.14% गिरकर 72,965.38 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 85.65 अंक या 0.38% गिरकर 22,690.45 पर खुला. बैंक निफ्टी सूचकांक 170.25 अंक या 0.31% गिरकर 54,958.15 पर खुला.बाजार खुलने के बाद इसमें और गिरावट देखी गई. सेंसेक्‍स 400 अंक से ज्‍यादा गिर गया. 

दूसरी ओर रुपये में भी गिरावट देखी जा रही है. इंटरनेशनल एक्‍सचेंज मार्केट में अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 96.45 प्रति डॉलर पर कारोबार करता दिखा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sensex
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com