Railway Executive Lounge Facility: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना कई बार काफी थकाऊ हो जाता है. खासकर तब, जब ट्रेन लेट हो या स्टेशन पर भीड़ ज्यादा हो. लेकिन अगर आपके पास कुछ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड हैं, तो आप देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर VIP लाउंज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. यहां यात्रियों को आरामदायक सीट, एसी, मुफ्त Wi-Fi और खाने-पीने जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
हालांकि, यह सुविधा हर कार्ड और हर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नहीं है. चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर रेलवे लाउंज का एक्सेस मिलता है. इन कार्ड्स के साथ आप महज 2 रुपये के कार्ड वेरिफिकेशन चार्ज पर लाउंज में एंट्री पा सकते हैं
किन क्रेडिट कार्ड्स पर मिलते हैं रेलवे लाउंज के फायदे?
कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड्स में रेलवे स्टेशनों पर लाउंज एक्सेस की सुविधा हैं.
- MakeMyTrip ICICI Bank Signature Credit Card
- MakeMyTrip ICICI Bank Platinum Credit Card
- ICICI Bank Rubyx Credit Card
- ICICI Bank Coral Credit Card
- IDFC First Bank Millennia Credit Card
- IDFC First Bank Classic Credit Card
- IDFC First Bank Select Credit Card
- IDFC First Bank Wealth Credit Card
- ICICI Bank Coral Credit Card
- IRCTC SBI Platinum Card
- IRCTC SBI Card Premier
- IRCTC BoB Rupay Credit Card
- HDFC Bank Rupay IRCTC Credit Card
- IRCTC RBL Bank
- IRCTC SBI Platinum Card
- IRCTC HDFC Bank Credit Card
- IRCTC RuPay BOBCARD
- AU Bank Zenith Credit Card
- AU Bank Vetta Credit Card
- AU Bank Altura Credit Card
- AU Bank Altura Plus Credit Card
डेबिट कार्ड पर भी मिल सकती है सुविधा
अगर आपके पास RuPay Select डेबिट कार्ड है, तो आप रेलवे लाउंज में मुफ्त एंट्री पा सकते हैं. हालांकि, RuPay Select डेबिट कार्डधारकों को अब पिछली तिमाही में कम से कम 5 हजार खर्च करने पर ही अगली तिमाही में कॉम्प्लिमेंट्री रेलवे लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी.
कैसे करें रेलवे लाउंज में एंट्री?
रेलवे लाउंज में मुफ्त एंट्री के लिए यात्री को अपना वैलिड क्रेडिट कार्ड और ट्रेन का वैध टिकट दिखाना होता है। कार्ड को लाउंज के निर्धारित मशीन पर स्वाइप करके वेरिफाई किया जाता है. कुछ कार्ड पर वेरिफिकेशन के लिए 2 रुपये का नॉन-रिफंडेबल चार्ज भी लिया जाता है. ध्यान देने वाली बात है कि मुफ्त एंट्री का मतलब यह नहीं है कि हर सुविधा मुफ्त होगी. आमतौर पर 2 घंटे तक रुकने, एक बुफे मील, चाय-कॉफी और Wi-Fi की सुविधा मिलती है. एडिशनल सर्विसेज के लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं.
देश के प्रमुख रेलवे लाउंज
- एग्जीक्यूटिव लाउंज- नई दिल्ली – प्लेटफार्म नंबर 1
- ट्रैवलर्स एग्जीक्यूटिव लाउंज- नई दिल्ली – प्लेटफार्म नंबर 16
- एग्जीक्यूटिव लाउंज- आगरा – प्लेटफार्म नंबर 1
- एग्जीक्यूटिव लाउंज- अहमदाबाद – प्लेटफार्म नंबर 1
- एग्जीक्यूटिव लाउंज- वाराणसी – प्लेटफार्म नंबर 1
- एग्जीक्यूटिव लाउंज- सियालदह – प्लेटफार्म नंबर 1
- एग्जीक्यूटिव लाउंज- मदुरै – प्लेटफॉर्म नंबर 1
- एग्जीक्यूटिव लाउंज- जयपुर – प्लेटफार्म नंबर 1
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं