विज्ञापन

PM मोदी की 'विदेशी यात्रा टालने' की अपील से IndiGo-SpiceJet के शेयर धड़ाम, ट्रैवल स्टॉक्स में भी भारी गिरावट

Aviation Stocks Crash: पीएम मोदी के एक बयान से शेयर बाजार में इंडिगो और थॉमस कुक की 'पिटाई'.एयरलाइंस कंपनियों के डूबे करोड़ों,जानें निवेशकों में क्यों है डर...

PM मोदी की 'विदेशी यात्रा टालने' की अपील से IndiGo-SpiceJet के शेयर धड़ाम, ट्रैवल स्टॉक्स में भी भारी गिरावट
Aviation and Travel Stocks Fall: विदेश यात्रा टालने और ईंधन बचाने की सलाह का बाजार पर असर, एविएशन और ट्रैवल सेक्टर में बिकवाली तेज

पीएम मोदी की ओर से बीते दिन गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने और ईंधन की बचत करने की अपील का असर सोमवार को शेयर बाजार में साफ दिखाई दिया. एविएशन और ट्रैवल सेक्टर से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. निवेशकों को डर है कि अगर विदेशी यात्रा में कमी आती है तो इसका असर आने वाले महीनों में कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है.

IndiGo और SpiceJet में बड़ी गिरावट

एविएशन सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव InterGlobe Aviation पर दिखा. कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 6.88% टूटकर 4,276.80 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.

वहीं SpiceJet के शेयर 4% से ज्यादा गिरकर 13.41 रुपये पर आ गए. इसके अलावा GMR Airports का शेयर भी करीब 4% टूटकर 97 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा.

Thomas Cook, Ixigo और TBO Tek पर भी दबाव

विदेश यात्रा से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली. Thomas Cook India का शेयर 5.02% टूटकर 91.94 रुपये तक पहुंच गया.

वहीं TBO Tek के शेयर 5.7% गिरकर 1,169.30 रुपये पर आ गए. Le Travenues Technology यानी Ixigo का शेयर भी करीब 2.8% कमजोर होकर 163.75 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

PM मोदी की अपील का असर

दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को सिकंदराबाद में आयोजित बीजेपी की जनसभा में लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गैर-जरूरी विदेशी यात्राएं, डेस्टिनेशन वेडिंग और ओवरसीज वेकेशन टालने की अपील की थी.उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में देश के लिए विदेशी मुद्रा बचाना बेहद जरूरी हो गया है. पीएम मोदी ने लोगों से मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने, कार-पूलिंग अपनाने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की भी अपील की.

Work From Home और डिजिटल मीटिंग पर जोर

प्रधानमंत्री ने कोविड दौर की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की सलाह दी. उनका कहना था कि इससे अनावश्यक यात्रा और ईंधन की खपत कम की जा सकती है.

बाजार पर ग्लोबल तनाव का भी असर

इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने से वेस्ट एशिया संकट और गहरा गया है. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा और सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी 1% से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए.

ये भी पढ़ें-  PM मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में बड़ी गिरावट, स्काई गोल्ड 11% टूटा, सेंको गोल्ड से टाइटन तक लुढ़के

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com