विज्ञापन

RBI Plastic Notes: 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक नोट आने वाले हैं, RBI ने जारी किया टेंडर!

Rs 10 and 20 Plastic Currency Notes: देश में आने वाले समय में प्‍लास्टिक के नोट चलन में आ जाएंगे. RBI ने इसकी शुरुआत के लिए एक पायलट परीक्षण करने का फैसला लिया है. शुरुआत 10-20 रुपये के नोटों से होगी.

RBI Plastic Notes: 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक नोट आने वाले हैं, RBI ने जारी किया टेंडर!
RBI Polymer Plastic Currency Notes: देश में आने वाले हैं प्‍लास्टिक के नोट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

RBI Polymer Plastic Notes: देश में जल्‍द ही प्‍लास्टिक के नोट आने वाले हैं. केंद्रीय बैंक RBI देश के करेंसी सिस्‍टम में इस बड़े और आधुनिक बदलाव की तैयारी में है. NDTV को आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, RBI जल्द ही देश में पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों (Polymer Banknotes) का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है. इस पायलट प्रोजेक्‍ट (Pilot Rollout) की सफलता के बाद ही पूरे देश में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक नोटों को जारी किया जाएगा.

संभावना जताई जा रही है कि प्लास्टिक नोटों का फुल-स्केल रोलआउट साल 2027 से शुरू हो सकता है. यानी अगले साल देशभर में प्‍लास्टिक के नोट चलन में आ जाएंगे. इसके लिए एक ग्‍लोबल टेंडर भी जारी किया गया है. 

10 और 20 रुपये के नोटों से होगी शुरुआत 

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती दौर में इस प्रायोगिक प्रोजेक्ट के तहत केवल 10 रुपये और 20 रुपये के ही पॉलीमर नोट जारी किए जाने की संभावना है. बाद में अन्‍य मूल्‍यवर्ग के पॉलीमर नोट भी जारी हो सकते है. 

 प्लास्टिक नोट के फायदे क्या हैं?

ये नोट पेपर करेंसी के मुकाबले ज्यादा समय तक चलेंगे और जल्दी फटेंगे नहीं. साथ ही, इन प्लास्टिक नोटों में एडवांस सुरक्षा फीचर्स शामिल किए जाएंगे, जिससे नकली नोटों पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी.

क्या पुराने कागजी नोट बंद होंगे?

आपके मन में ये सवाल भी आ सकता है कि पुराने नोटों का क्‍या होगा, जो कागज के हैं. पॉलीमर नोटों के आने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट बंद हो जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, RBI ने भी यही स्पष्ट किया है. 

बाजार में पहले से मौजूद कागजी बैंक नोट पूरी तरह से वैध (Legal Tender) बने रहेंगे और वे प्रचलन (Circulation) में जारी रहेंगे. प्लास्टिक नोट केवल एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में सिस्टम में शामिल किए जाएंगे.

ग्लोबल टेंडर हुआ जारी, 18 अगस्त तक का समय

इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण शाखा (Note Printing Arm) ने पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट्स (प्लास्टिक नोट बनाने वाले बेस मटीरियल) के लिए एक ग्‍लोबल टेंडर (Global EOI) जारी किया है. 

इस ग्लोबल टेंडर के जरिए अंतरराष्ट्रीय बिडर्स को देश के लिए पॉलीमर सबस्ट्रेट बनाने और उसकी आपूर्ति करने के लिए आमंत्रित किया गया है. EOI के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई है. इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए आरबीआई को ईमेल भेजा गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है.

(NDTV Profit से श्रृमि चौधरी का इनपुट)

ये भी पढ़ें: क्या RBI के MANI App से पहचाने जा सकते हैं नकली नोट? जानिए इस ऐप की असली हकीकत और फीचर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Plastic Notes, RBI Plastic Notes Currency News, RBI Plans For Rupee, Polymer Banknote, Polymer Notes In India RBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com