Petrol-Diesel Price Today on May 20: देशभर में बुधवार 20 मई को पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं. हर दिन की तरह तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे सभी शहरों के लिए नई कीमतें जारी कर दी हैं. हालांकि, राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है., क्योंकि बीते एक हफ्ते में पेट्रोल-डीजल के रेट में दो बार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई. ऐसे में पेट्रोल पंप जाकर गाड़ी में तेल भराने से पहले ये जान लें कि आज यानी 20 मई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर मिल रहा है.
आज देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट क्या हैं?
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. यानी आज न तो पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है और न ही इसके रेट बढ़े हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर पर बना हुआ है. मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, नोएडा और गुरुग्राम समेत कई शहरों में पुराने रेट ही लागू हैं.
- दिल्ली में आज पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर बिक रहा है.
- मुंबई में पेट्रोल ₹107.59 प्रति लीटर और डीजल ₹94.08 प्रति लीटर मिल रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल ₹109.70 प्रति लीटर और डीजल ₹96.07 प्रति लीटर पहुंच गया है.
- चेन्नई में पेट्रोल ₹104.46 प्रति लीटर और डीजल ₹96.11 प्रति लीटर बिक रहा है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल ₹107.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.04 प्रति लीटर हो गया है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल ₹99.29 प्रति लीटर और डीजल ₹91.80 प्रति लीटर है.
- नोएडा में पेट्रोल ₹98.91 प्रति लीटर और डीजल ₹92.21 प्रति लीटर मिल रहा है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹98.10 प्रति लीटर और डीजल ₹86.09 प्रति लीटर है.
- हैदराबाद में पेट्रोल ₹111.88 प्रति लीटर और डीजल ₹99.95 प्रति लीटर पहुंच गया है.
- भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹105.09 प्रति लीटर और डीजल ₹96.68 प्रति लीटर बिक रहा है.
- जयपुर में पेट्रोल ₹109.32 प्रति लीटर और डीजल ₹94.50 प्रति लीटर मिल रहा है.
- लखनऊ में पेट्रोल ₹98.40 प्रति लीटर और डीजल ₹91.73 प्रति लीटर है.
- पटना में पेट्रोल ₹110.02 प्रति लीटर और डीजल ₹96.05 प्रति लीटर बिक रहा है.
एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?
बीते एक हफ्ते में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल करीब ₹3.90 प्रति लीटर यानी करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. 15 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने करीब ₹3 प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया था. इसके बाद 19 मई को फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. यानी एक हफ्ते के अंदर लगातार दो बार दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है.
तेल कंपनियों ने क्यों बढ़ाए पेट्रोल और डीजल के दाम?
सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू रेट स्थिर रखे हुए थीं. लेकिन कच्चे तेल की तेज महंगाई के कारण कंपनियों का नुकसान बढ़ा, जिसके बाद पिछले हफ्ते दो बार दाम बढ़ाने पड़े. सरकार का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से नुकसान कुछ कम हुआ है, लेकिन कंपनियों पर दबाव अभी भी बना हुआ है.
कच्चे तेल की कीमत क्यों बनी चिंता?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. ईरान को लेकर अमेरिकी बयानबाजी और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. ब्रेंट क्रूड करीब 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास और WTI क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पास बना हुआ है. फरवरी के आखिर से अब तक ग्लोबल क्रूड में 50% से ज्यादा उछाल देखने को मिला है, जिससे भारत की तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है.
आगे क्या और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ?
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल ऊंचा बना रहता है या पश्चिम एशिया तनाव बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर फिर असर दिख सकता है. फिलहाल आज रेट स्थिर हैं, लेकिन बाजार की नजर अब ग्लोबल क्रूड मूवमेंट पर बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं