विज्ञापन

Petrol-Diesel महंगा, रोड ट्रिप अब पड़ेगी भारी! जानें कब फ्लाइट ही सस्ती पड़ेगी

Travel Tips: पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद अब रोड ट्रिप इतनी महंगी होती दिख रही है कुछ हालातों में ये फ्लाइट से भी अधिक महंगी पड़ सकती है.

Petrol-Diesel महंगा, रोड ट्रिप अब पड़ेगी भारी! जानें कब फ्लाइट ही सस्ती पड़ेगी
भारत में गाड़ी चलाने के मुकाबले फ्लाइट से यात्रा करना कब सस्ता पड़ता है?

Travel Tips: छुट्टियां आते ही कई लोग दोस्तों और परिवार के साथ ट्रिप प्लान करने लगते हैं. लेकिन इस बार लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले बजट दोबारा चेक करना जरूरी हो सकता है. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद अब रोड ट्रिप पहले की तुलना में ज्यादा महंगे पड़ सकते हैं. तेल कंपनियों ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद अब रोड ट्रिप इतनी महंगी होती दिख रही है कुछ हालातों में ये फ्लाइट से भी अधिक महंगी पड़ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

रोड ट्रिप के मुकाबले फ्लाइट ट्रिप कब होती है सस्ती? | When Is Traveling By Flight Cheaper Than Driving In India?

  • जब आप अकेले यात्रा कर रहे हों तो आपके लिए फ्लाइट, ट्रेन से सस्ती पड़ सकती है. 500-700 किमी से अधिक की यात्रा अगर आप अकेले हो तो गाड़ी चलाने की तुलना में फ्लाइट से यात्रा करना सस्ता होगा और आपका समय भी बचेगा. हालांकि, कम दूरी के लिए, खराब मौसम में, या 3 से 4 लोगों के ग्रुप में कार से जाना अधिक किफायती पड़ता है. जानिए कब और कैसे रोड ट्रिप होगी सस्ती.
  • जब दूरी 700-800 किलोमीटर से अधिक हो, तो गाड़ी चलाने के लिए रास्ते में कई टोल, पेट्रोल/डीजल के खर्चे और बीच में कहीं अगर ठहरते हैं तो इसका भी खर्चा आपको उठाना पड़ता है. इसके उलट आप फ्लाइट से जल्दी और हम खर्च में पहुंच जाएंगे.
  • अगर आप अकेले ही ट्रैवल कर रहे हैं, तो रोड ट्रिप की सारे खर्चे जैसे फ्यूल और टोल आदि, आपको अकेले उठाने पड़ते हैं. इसके मुकाबले एयरलाइन की इकोनॉमी क्लास का टिकट काफी सस्ता पड़ता है.
  • फ्लाइट से यात्रा करने में समय की बड़ी बचत होती है. अगर आप दिल्ली से कोलकाता जाते हैं, तो कार से आपको करीब 24 घंटे का समय लगेंगे. वहीं फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो आप दो से ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे.

रोड ट्रिप कब सस्ती? | When Is A Road Trip Cheaper?

  • अगर आप ग्रुप में कहीं ट्रैवल कर रहे हैं, तो कार का फ्यूल और टोल सभी में बंट जाता है. यह फ्लाइट की किराए से काफी सस्ता पड़ जाता है.
  • छोटी दूरी (जैसे दिल्ली से जयपुर, या बैंगलोर से मैसूर) में ड्राइविंग सबसे किफायती और बेहतर
  • ऑप्शन है. आप अपने इच्छा के हिसाब से सामान भर कर ले जा सकते हैं और जहां मन हो रुकने की भी आजादी होती है.

इसे भी पढ़ें: 9-12 साल का है आपका बच्चा? याद रखें पैरेंटिंग के ये 5 गोल्डन रूल्स, संवर जाएगा बच्चे का भविष्य, मजबूत होगी बॉन्डिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Hike, Road Trip Vs Flight, Travel Cost India, Car Vs Flight Travel, Travel Tips India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com