विज्ञापन

कार से जा रहे हैं शिमला-मनाली? जानिए पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद कितनी महंगी पड़ेगी ट्रिप

How To Plan A Cheap Trip In Summer: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी का असर अब रोड ट्रिप बजट पर भी दिखने लगा है. दिल्ली से शिमला, मनाली, नैनीताल या मसूरी जैसी जगहों तक कार से जाना अब काफी महंगा पड़ रहा है. इस आर्टिकल में जानें कैसे बजट में प्लान करें ट्रिप.

कार से जा रहे हैं शिमला-मनाली?  जानिए पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद कितनी महंगी पड़ेगी ट्रिप
अब दिल्ली-शिमला रोड ट्रिप कितनी पड़ेगी जेब पर भारी. (AI Generated Image)

Delhi Hill Station Trip Cost: गर्मी बढ़ते ही बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से पहाड़ों की तरफ ट्रिप प्लान करने लगते हैं. कोई शिमला निकल जाता है, कोई मनाली, तो कई लोग मसूरी और नैनीताल जैसी जगहों को चुनते हैं. लेकिन इस बार ट्रिप प्लान करते समय सिर्फ होटल और खाने का बजट ही नहीं, बल्कि पेट्रोल-डीजल का खर्च भी लोगों को ज्यादा सोचने पर मजबूर कर रहा है. हाल ही में ईंधन की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद रोड ट्रिप का कुल खर्च पहले से ज्यादा हो गया है. खासकर उन लोगों पर इसका असर ज्यादा पड़ रहा है जो अपनी कार से फैमिली या दोस्तों के साथ लंबी ड्राइव प्लान करते हैं.

शिमला ट्रिप पर कितना बढ़ा खर्च? (How Much Cost Increased For Shimla Trip)

दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 350 किलोमीटर मानी जाती है. यानी आने-जाने में करीब 700 किलोमीटर की ड्राइव होती है. अगर कोई कार औसतन 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, तो पूरी ट्रिप में करीब 47 लीटर पेट्रोल लग सकता है. ऐसे में 3 रुपए  प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद सिर्फ फ्यूल पर ही लगभग 140 रुपए ज्यादा खर्च हो सकते हैं. टोल और लोकल ड्राइविंग जोड़ दी जाए तो असर और बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप कम बजट में या ट्रिप का पैसा बचाना चाहते हैं, तो ट्रेन या बस का रूट अपना सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

मनाली और नैनीताल पर असर और ज्यादा - (Manali And Nainital Trips Become More Expensive)

दिल्ली से मनाली की राउंड ट्रिप लगभग 1100 किलोमीटर तक पहुंच जाती है. इस हिसाब से एक सामान्य पेट्रोल कार को करीब 70-75 लीटर ईंधन की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में अब सिर्फ पेट्रोल का खर्च करीब 220 रुपए तक बढ़ सकता है. वहीं नैनीताल ट्रिप में भी कुल दूरी लगभग 650-700 किलोमीटर तक जाती है, जिससे लोगों का कुल फ्यूल बजट पहले से ज्यादा हो रहा है. ऐसे में इस समय आपके लिए ट्रेन और बस से सफर करना ज्यादा फायदे का सौदा होगा.

सिर्फ पेट्रोल नहीं, टोल और होटल भी बढ़ा रहे दबाव- (Not Just Fuel, Tolls And Hotels Also Expensive)

रोड ट्रिप का खर्च सिर्फ पेट्रोल तक सीमित नहीं रहता. पिछले कुछ समय में कई हाईवे टोल भी महंगे हुए हैं, जबकि पीक सीजन में होटल और टैक्सी रेट्स भी बढ़ जाते हैं. हालांकि, रोड ट्रिप का मजा अलग होता है. लेकिन बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच अब लोग पहले के मुकाबले ज्यादा कैलकुलेशन करके ट्रिप प्लान कर रहे हैं. कई परिवार अब कम दूरी वाले डेस्टिनेशन्स, कार पूलिंग और छोटी वीकेंड ट्रिप्स को अपना रहे हैं ताकि घूमना-फिरना भी हो जाए और बजट भी न बिगड़े.

ये भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल की टेंशन खत्म, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ प्लान करें ये 10 ट्रेन रूट ट्रिप

 Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hill Station Travel, Fuel Price Hike, How To Plan A Cheap Trip In Summer 2026, Traveling To Shimla And Manali By Car, Fuel Price Hike How To Manage Hill Station With Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com