Petrol Diesel Prices Today: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) फिर से खोलने पर सहमति के बाद कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है. क्रूड ऑयल के दाम, युद्ध के पहले वाले लेवल पर पहुंच गए हैं. बुधवार की सुबह अगस्त डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 79.11 डॉलर/बैरल के भाव पर ट्रेड करता दिखा, जबकि जुलाई डिलीवरी वाला WTI क्रूड ऑयल 76.22 डॉलर/बैरल पर ट्रेड करता दिखा. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल और डीजल के भाव में नरमी देखी जा सकती है. फिलहाल आज बुधवार, 17 जून 2026 की बात करें तो देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया है. अलग-अलग शहरों में महज कुछ पैसों का अंतर देखा जा रहा है.
कार-बाइक की टंकी फुल करवाने से पहले जान लीजिए कि आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव क्या हैं.
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम
बीते करीब 10 दिनों से पेट्रोल 102.18 रुपये से 111.21 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है. IOCL की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं कोलकाता में इसके दाम 113.51 रुपये/लीटर है. बात करें मुंबई की, तो यहां पेट्रोल 111.21 रुपये/लीटर और चेन्नई में 107.77 रुपये/लीटर है.
बुधवार, 17 जून को दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20 रुपये/लीटर है. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये/लीटर और चेन्नई में 99.55 रुपये/लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में डीजल की दर 99.55 रुपये/लीटर है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद महंगे हुए कच्चे तेल के चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इतने ऊपर चले गए हैं. इसके बावजूद बताया गया ह कि सरकारी तेल कंपनियों को अब भी हर दिन पेट्रोल, डीजल, LPG और जेट फ्यूल पर करीब 600 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर)
- दिल्ली: ₹102.12
- मुंबई: ₹111.21
- कोलकाता: ₹113.51
- चेन्नई: ₹107.77
चारों महानगरों में डीजल के दाम (प्रति लीटर)
- दिल्ली: ₹95.20
- मुंबई: ₹97.83
- कोलकाता: ₹99.02
- चेन्नई: ₹99.55
मई में महज 11 दिनों के भीतर 4 बार बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतें देश में लंबे समय तक कंट्रोल में रहीं, मगर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही सरकारी तेल कंपनियों ने घाटे को कम करने के लिए दाम बढ़ाने शुरू कर दिए. मई में तो महज 11 दिनों के भीतर 4 बार तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई.
- 15 मई 2026 (पहली बढ़ोतरी): कंपनियों ने सबसे पहला झटका देते हुए पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था.
- 19 मई 2026 (दूसरी बढ़ोतरी): पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए.
- 23 मई 2026 (तीसरी बढ़ोतरी): एक बार फिर कीमतों में यही समान उछाल आया, जहां पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ.
- 25 मई 2026 (चौथी बढ़ोतरी): महीने की आखिरी बढ़ोतरी में पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया.
राहत की बात यह है कि 25 मई के बाद से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है और दरें लगभग स्थिर बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: Big Basket से CEO हरि मेनन का इस्तीफा, अमेजन से आए अमित नंदा को कमान, क्या है कंपनी का प्लान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं