विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल के बीच सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,टंकी फुल कराने से पहले जान लें अपने शहर का ताजा भाव

PM Modi On Gold Petrol Diesel: एक तरफ पीएम मोदी की 'बचत' वाली अपील और दूसरी तरफ तेल कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान...ऐसे में आज सुबह जारी हुई रेट लिस्ट में आपके लिए राहत है या आफत? दिल्ली- नोएडा से पटना तक यहां चेक करें आज के नए रेट्स ...

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल के बीच सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,टंकी फुल कराने से पहले जान लें अपने शहर का ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच क्या आज आपके शहर में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

देश में आम लोगों के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसकी वजह ये है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, गैर-जरूरी विदेशी यात्रा टालने, सोने की खरीद कम करने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील की है. इसके बाद आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने लेकर भी चर्चा तेज हो गई. इस बीच आज 12 मई को  सुबह-सुबह देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. कहीं तेल  हल्का महंगा हुआ है तो कहीं कीमतों में राहत मिली है. हालांकि, ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. 

ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है और किन शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है.

Crude Oil Price Today: ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को लाइफ सपोर्ट पर बताया है, जिससे बाजार में फिर तनाव बढ़ गया. निवेशकों की नजर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी हुई है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल और LNG सप्लाई होता है. अगर तनाव और बढ़ता है तो ग्लोबल सप्लाई पर असर पड़ सकता है.

दिल्ली-मुंबई सहित इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं 

  • दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.73 रुपये और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं.
  • पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं.

Petrol Diesel Rates: इन शहरों में आज  पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

चेन्नई में पेट्रोल 38 पैसे बढ़कर 101.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 41 पैसे बढ़कर 92.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.
हैदराबाद में पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर 107.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.
जयपुर में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 104.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 90.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price Today:नोएडा-गुरुग्राम मेंआज पेट्रोल-डीजल सस्ता

गुरुग्राम में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 95.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे घटकर 87.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
नोएडा में पेट्रोल 20 पैसे घटकर 94.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 87.98 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
भुवनेश्वर में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 101.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 92.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

IOC, BPCL और HPCL को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का सबसे ज्यादा असर सरकारी तेल कंपनियों पर पड़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, IOC, BPCL और HPCL को FY27 की पहली तिमाही में करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है. फिलहाल ये कंपनियां ग्राहकों को राहत देने के लिए रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं. सितंबर 2025 तक तीनों कंपनियों की कुल नेटवर्थ करीब 3.48 लाख करोड़ रुपये थी.

PM Modi ने लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो और कारपूलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा है. उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अपनाने और माल ढुलाई के लिए रेलवे का उपयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया. पीएम ने कहा कि भारत को विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे क्योंकि पश्चिम एशिया संकट से पेट्रोल और खाद की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है.

देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद

हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि देश में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. तेल सचिव पंकज मित्तल ने कहा कि भारत के पास करीब 60 दिनों का कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और फ्यूल राशनिंग की कोई योजना नहीं है. सरकार ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए रणनीतिक तेल, LPG और LNG भंडारण क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रही है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com