विज्ञापन

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या है अपडेट, जानिए 29 मई को आपके शहर के रेट

Petrol Diesel Rate Today 29 May: लगातार बढ़ते कच्चे तेल के दाम, मिडिल ईस्ट तनाव और हाल की कीमत बढ़ोतरी के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर क्या अपडेट है. इस खबर में जानिए अपने शहर के रेट.

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या है अपडेट, जानिए 29 मई को आपके शहर के रेट
Petrol Diesel Rate Today 29 May: अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानिए

Petrol Diesel Rate Today 29 May: पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखा गया. इस महीने चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा चुकी है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली की बात करें तो पिछले दिनों पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर हो गई थी. 

ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल करने से पहले ये जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल डीजल के आज ताजा रेट क्या है...

देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव (Petrol-Diesel Rate Toay)

  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर हो गया है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर और डीजल ₹98.54 प्रति लीटर हो गया.
  • नोएडा में पेट्रोल ₹101.92 प्रति लीटर और डीजल ₹95.37 प्रति लीटर है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.69 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर चल रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है.
  • पटना में पेट्रोल ₹113.54 प्रति लीटर और डीजल ₹99.54 प्रति लीटर पहुंच गया है.

Petrol-Diesel Price: दो हफ्तों में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

बता दें कि पिछले दो हफ्तों में चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया. 15 मई को 4 साल में पहली बार में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. इसके बाद 25 मई को करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

15 मई से शुरू हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर से ज्यादा का उछाल आया है. 

कच्चे तेल में 50% से ज्यादा उछाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी के कारण सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लगातार पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है. कच्चे तेल की कीमतें फरवरी के अंत से अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं. अभी की बात करें तो ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में 4% से ज्यादा गिरकर लगभग $98.83 प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड $92.03 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Price Hike, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Fuel Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com