विज्ञापन

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में 3% की भारी गिरावट के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें 23 जून का ताजा भाव

Petrol and diesel price on June 23: अमेरिका-ईरान बातचीत से कच्चे तेल में 3% की भारी गिरावट, क्रूड ₹78 डॉलर के पास आने से BPCL और IOC जैसी तेल कंपनियों को बड़ी राहत ...जानिए 23 जून के लिए दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट..

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में 3% की भारी गिरावट के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें 23 जून का ताजा भाव
Petrol and Diesel Rate Today, 23 June: बीते महीने ₹8 तक की बढ़ोतरी के बाद आज 23 जून को दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं.
Pixabay

Petrol Diesel Price Today 23 June 2026 : देशभर में 23 जून के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. पिछले महीने लगातार चार बार बढ़ोतरी के बाद फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है, जिससे आने वाले समय में तेल कंपनियों पर दबाव कम हो सकता है.ऐसे में आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें कि आपके शहर में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

US-Iran बातचीत से सस्ता हुआ कच्चा तेल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के बाद बाजार को उम्मीद है कि आगे चलकर ईरान से तेल की सप्लाई बढ़ सकती है. इसी उम्मीद के चलते ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार करता दिखा. यूएस ने ईरान के तेल कारोबार से जुड़ी कुछ बिक्री पर 60 दिनों की छूट भी दी है, जिससे बाजार का भरोसा बढ़ा है.

दिल्ली से मुंबई तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

  • आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 110.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

पिछले महीने चार बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल   

मई 2026 में सरकारी तेल कंपनियों ने केवल 11 दिनों के अंदर चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई. फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया. इन चार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए थे. इसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

तेल कंपनियों को राहत, घाटा तेजी से घटा

पेट्रोलियम मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेल कंपनियों का घाटा पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है. 1 अप्रैल को पेट्रोल पर कंपनियों को प्रति लीटर 24 रुपये का नुकसान हो रहा था, जो अब घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है. वहीं डीजल पर नुकसान 105 रुपये प्रति लीटर से घटकर 27 रुपये प्रति लीटर रह गया है.

कम होते तेल दाम से बढ़ सकता है तेल कंपनियों का मुनाफा

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से सरकारी तेल कंपनियों की कमाई बेहतर हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल पर मिलने वाला मार्जिन अब मिडिल ईस्ट युद्ध शुरू होने से पहले के लेवल से भी ऊपर पहुंच गया है. हालांकि एलपीजी पर अभी भी दबाव बना हुआ है, लेकिन तेल की कीमतें नीचे रहने पर वहां भी राहत मिल सकती है.

BPCL और IOC को सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी रहती हैं तो आने वाले महीनों में सरकारी तेल कंपनियों की कमाई और मजबूत हो सकती है. खास तौर पर BPCL और IOC को इसका ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है. HPCL की स्थिति भी पहले के मुकाबले बेहतर हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com