विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: टैक्स में कटौती के बाद क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? 1 अक्टूबर को चेक करें अपने शहर के ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today, October 1: सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स घटा दिया है. क्या इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है या महंगा? चेक करें दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत अपने शहर के आज के ताजा रेट.

Petrol Diesel Price Today: टैक्स में कटौती के बाद क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? 1 अक्टूबर को चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
Petrol diesel Rates: हर दिन पेट्रोल पंप का चक्कर लगाने के बजाय आप सिर्फ एक एसएमएस भेजकर अपने शहर का ताजा भाव जान सकते हैं.

केंद्र सरकार ने  आज यानी महीने के पहले ही दिन पेट्रोल-डीजल और जेट फ्यूल को लेकर बड़ा फैसला लिया है.1 अक्टूबर से डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती का ऐलान किया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या आज से गाड़ी की टंकी फुल कराने का खर्च कम हुआ है या नहीं. 

बता दें कि टैक्स घटने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में टंकी फुल करीने से पहले जान लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है या महंगा...

एक्सपोर्ट टैक्स घटने से आम जनता को मिलेगा फायदा?

सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) को 20 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जिससे एक्सपोर्टर्स को 4 रुपये प्रति लीटर की सीधी राहत मिली है. इसके अलावा ATF पर भी टैक्स 15 रुपये से घटाकर 10.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.लेकिन  इस कटौती का सीधा फायदा आपके शहर के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा. 

सरकार ने देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है. यह फैसला सिर्फ विदेशों में तेल बेचने वाली रिफाइनिंग कंपनियों के लिए है.  

देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव?

देश के  प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं...

  • आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जबकि यहां डीजल के लिए आपको 97.83 रुपये देने पड़ रहे होंगे. 
  • कोलकाता में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये दर्ज की गई है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है और डीजल का रेट 99.55 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.   

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का नया रेट?

  • अगर आप दिल्ली से सटे नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हैं, तो आज आपको पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा.   
  • लखनऊ में आज हल्की तेजी देखी गई है, जहां पेट्रोल का रेट 102.68 रुपये और डीजल का दाम 96.10 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.   
  • गुरुग्राम में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यहां पेट्रोल 102.97 रुपये जबकि डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर बना हुआ है. 
  • बेंगलुरु  में  एक लीटर पेट्रोल के लिए 111.68 रुपये और डीजल के लिए 99.56 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. 
  • हैदराबाद में आज पेट्रोल 116.15 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं डीजल का नया भाव 104.23 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.   
  • जयपुर में पेट्रोल का ताजा भाव 113.19 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर  पर टिका हुआ है.   
  • बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल के लिए 99.36 रुपये प्रति लीटर देने होंगे. 

घर बैठे  चेक करें  पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

आपको हर दिन पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जान सकते हैं.

  • इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं.
  • भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजकर आज का भाव जान सकते हैं.
  • वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HP प्राइस लिखकर 9222201122 पर एसएमएस भेज सकते हैं.

इस तरह आपको घर से निकलने से पहले ही पता लग जाएगा कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है.   

ये भी पढ़ें-यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel के नए टैक्‍स रेट जारी, सरकार ने डीजल और ATF पर दी बड़ी राहत, पेट्रोल पर कितनी एक्‍सपोर्ट ड्यूटी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Diesel Export Duty, Petrol Price Diesel Price, Petrol Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com