विज्ञापन

AI कंपनियों में पैसा जुटाने की होड़, ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI भी लाने जा रही अपना आईपीओ

ओपनएआई ने अमेरिकी प्रतिभूति आयोग के साथ आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल कर सार्वजनिक कंपनी बनने की तैयारी शुरू की है. इससे पहले एलन मस्‍की की स्‍पेसएक्‍स और एंथ्रोपिया भी अपना IPO लाने का ऐलान कर चुके हैं.

AI कंपनियों में पैसा जुटाने की होड़, ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI भी लाने जा रही अपना आईपीओ
  • ओपनएआई ने अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के साथ आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं
  • ओपनएआई का आईपीओ लाने का समय अभी निश्चित नहीं किया गया है और प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है
  • एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी 12 जून को आईपीओ लाने वाली पहली AI-केंद्रित अंतरिक्ष कंपनी होगी
वाशिंगटन:

चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) भी अपना आईपीओ (IPO) लाने जा रही है. कंपनी ने शुरुआती कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है, जिससे उसके सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बनने का रास्ता खुल जाएगा. यह वॉल स्ट्रीट में अपनी शुरुआत करने की होड़ में शामिल AI कंपनियों की तिकड़ी में तीसरी कंपनी होगी. अमेरिका में तीन बड़ी AI कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है, जो डिजिटल सेक्टर के भविष्‍य के लिए काफी अहम मानी जा रही है. एलन मस्‍क की स्पेसएक्स 12 जून को लिस्टिंग करने वाली पहली कंपनी है, जिसमें एक्सएआई भी शामिल है. इसकी कीमत और वैल्यूएशन 11 जून को घोषित होने की उम्मीद है (अनुमानित कीमत 1.75 से 2.3 ट्रिलियन डॉलर के बीच है). यह इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. एलन मस्क ने अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने के सपने को एक थीम के रूप में पेश किया है.

कब आएगा ओपनएआई का IPO

सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ओपनएआई ने सोमवार को कहा कि उसने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के साथ गोपनीय दस्तावेज दाखिल किए हैं. कंपनी ने एक लिखित बयान में कहा, "हमें इसके लीक होने की आशंका थी, इसलिए हम इसकी घोषणा कर रहे हैं. IPO लाने का हमने अभी तक समय तय नहीं किया है. इसमें कुछ समय लग सकता है, क्योंकि कुछ ऐसे काम हैं जो निजी कंपनी के रूप में करना शायद आसान होगा." 

ओपनएआई का यह कदम उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एंथ्रोपिक द्वारा 1 जून को शेयरों के आईपीओ की घोषणा के बाद आया है. दोनों कंपनियां अब एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का अनुसरण कर रही हैं, जिसने खुद को एआई-केंद्रित अंतरिक्ष कंपनी के रूप में पेश करते हुए आईपीओ रोडशो शुरू किया है.

इतिहास का सबसे बड़ा IPO ला रहे मस्‍क

ओपनएआई और एंथ्रोपिक के IPO के भी अगले कुछ महीनों में लिस्टिंग करने की संभावना है. ये तीनों कंपनियां मिलकर 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का ज्‍वॉइंट वैल्यूएशन हासिल करना चाहती हैं, जो लगभग भारत की सालाना जीडीपी के बराबर है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे डिजिटल सेक्‍टर में कितने बड़े लेवल पर बदलाव हो सकता है. 

एलन मस्क ने शुरू किया रोड शो 

कंपनियों के वैल्यूएशन की तुलना किसी देश की जीडीपी से करना थोड़ा अटपटा लगता है, लेकिन पूंजी के केंद्रीकरण के एक उदाहरण के रूप में इसका पैमाना चौंका देने वाला है. एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपने आईपीओ के लिए रोड शो भी शुरू कर दिए हैं. पिछले महीने ही कंपनी ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के पास इश्‍यू लाने के लिए आवेदन दाखिल किया था. 

ये भी पढ़ें :- AI इंसानों की जगह नहीं ले सकेंगे: जॉब को लेकर सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान

इतना बड़े लेवल पर बाजार से ये AI कंपनियां पैसा जुटाने जा रही हैं. ऐसे में एआई बबल भी एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर नजर रखनी चाहिए. आय और मुनाफा अभी भी बहुत कम हैं, और प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो काफी अधिक है. ऐसे में इन कंपनियों के आईपीओ को कैसा रिस्‍पॉन्‍स मिलता है, ये आने वाला समय ही बताएगा. 

ये भी पढ़ें :- AI से नहीं जाएगी नौकरी? OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने माना- 'मेरा अंदाजा गलत था'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com