विज्ञापन

महज 60000 रुपये में नई मारुति कार, 'पापा के जमाने' का यह बिल देख चकरा जाएगा आपका सिर!

सोशल मीडिया पर साल 1984 का एक बिल वायरल हो रहा है, जिसमें नई मारुति 800 की ऑन-रोड कीमत महज 60,000 रुपये दिख रही है.

महज 60000 रुपये में नई मारुति कार, 'पापा के जमाने' का यह बिल देख चकरा जाएगा आपका सिर!
Maruri 800 Bill: मारुति 800 कार का पुराना बिल वायरल है
  • मारुति सुजुकी ने जून से अपनी सभी कारों की कीमतों में तीस हजार रुपये तक इजाफा किया है
  • 1984 में लॉन्च हुई मारुति 800 की ऑन-रोड कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी, जो आज बेहद कम है
  • वर्तमान में मारुति की सबसे सस्ती कार की कीमत करीब साढ़े चार लाख से पांच लाख पचास हजार रुपये के बीच है

मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी अपनी कारों पर 30 हजार रुपये तक का इजाफा कर रही है. अगले महीने यानी जून से लोगों को बढ़ी हुई कीमत पर कारें मिलेंगी. अभी भी मारुति की सबसे सस्ती कार करीब साढ़े 4 लाख रुपये की आती है. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एक वक्त देश की सबसे पसंदीदा चमचमाती कार महज 60,000 रुपये में घर आ जाती थी, तो क्या यकीन होगा? शायद नहीं. लेकिन यह सच है. सोशल मीडिया पर इन दिनों 'पापा के जमाने' का एक ऐसा ही पुराना बिल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नई पीढ़ी का सिर चकरा सकता है. यह बिल साल 1984 का है, जब मारुति 800 (Maruti 800) लॉन्च हुई थी और उसकी ऑन-रोड कीमत आज के किसी बजट स्मार्टफोन से भी कम थी. हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि यह बिल AI से बनाया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल है 1984 का बिल

मारुति 800 एक समय भारतीयों द्वारा काफी पसंद की जाती थी. भले ही अब यह कार मारुति नहीं बनाती है, लेकिन इसका क्रेज आज भी सिर चढ़कर बोलता है. भारत में यह कार 1983 में लॉन्च हुई थी. इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसी कार का एक पुराना बिल वायरल है.यह बिल 1984 का है. यह वो दौर था जब मिडिल क्लास फैमिली के लिए मारुति-800 कार एक सपना हुआ करती थी. वायरल बिल पर तारीख है 12 जुलाई 1984. वायरल बिल के मुताबिक, उस समय इस आइकॉनिक कार की ऑन-रोड कीमत (On-Road Price) महज 60,000 रुपये थी. आज इस कीमत में स्कूटी तक नहीं मिलती. लेकिन 40 साल पहले इतने पैसों में लोग शोरूम से चार पहिया गाड़ी ड्राइव करके सीधे अपने घर ले आते थे.

एक तरफ पुराना बिल दूसरी ओर कंपनी ने बढ़ाई कीमतें

यह बिल इसलिए भी वायरल है क्योंकि हाल ही में कंपनी ने अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाई है. इनपुट कॉस्ट और बढ़ती लागत के चलते कंपनी ने अपनी कारों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं. आज मारुति की सबसे सस्ती कार आल्टो के10 या एस-प्रेसो खरीदने के लिए भी ऑन-रोड करीब 4.5 से 5.5 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में 30 हजार रुपये की सिर्फ कीमत बढ़ना ही, 1984 की आधी कार की कीमत के बराबर है.

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वायरल इंस्टाग्राम रील पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'काश मेरे दादाजी ने उस समय दो-चार कारें खरीद कर रख ली होतीं.' एक यूजर ने कहा कि उस वक्त 10000 रुपये में एक एकड़ जगह मिल जाती थी, जिसकी कीमत आज 3 करोड़ है. वहीं इस गाड़ी की कीमत केवल बढ़कर 5 लाख हुई है. एक यूजर ने लिखा कि दिसंबर 1983 में जब यह कार लॉन्च हुई थी तब इसकी एक्स शोरूम कीमत साढ़े 47 हजार रुपये थी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज 60,000 रुपये में कार का सिर्फ बंपर और इंश्योरेंस ही आता है.

क्या है वायरल बिल का सच?

सोशल मीडिया पर वायरल बिल पर कार की कीमत देखकर लोग पुरानी यादों में खोए हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का दावा है कि यह बिल AI से बनाया गया है. बिल में इस्तेमाल किए गए फॉन्ट से भी यही लग रहा है कि यह AI से बनाया गया बिल है. लेकिन यह भी सच है कि जब भारत में मारुति 800 लॉन्च हुई थी तो उसकी एक्सशोरूम कीमत करीब 48000 रुपये ही थी. ऐसे में बिल में जो कीमत है, उस दौर में कार की असली कीमत भी इसी के आसपास होती थी.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki का बड़ा फैसला: 1 जून से महंगी होंगी सभी मॉडल्स, ₹30,000 तक बढ़ेंगे कारों के दाम

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Maruri 800, Maruri 800 Bill, Maruri 800 Price, Maruti Car Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com