विज्ञापन

Nvidia की कमाई नेपाल-श्रीलंका की GDP से ज्यादा! ₹8.08 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने कहा कि मुझे अफसोस सिर्फ एक है, काश AI कंपनियों में पहले और ज्यादा निवेश किया होता. उन्होंने अगले क्वार्टर में $108 अरब की कमाई का अनुमान जाताया है.

Nvidia की कमाई नेपाल-श्रीलंका की GDP से ज्यादा! ₹8.08 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू
Nvidia का मुनाफा 126% उछला, नतीजे आते ही 5% चढ़ा शेयर

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने इस तिमाही में ऐसे नतीजे पेश किए हैं, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढ़ती मांग के दम पर कंपनी का रेवेन्यू बीते साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर $96.22 अरब डॉलर यानी लगभग 8,08,248 करोड़ रुपये (8 लाख 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक) पहुंच गया है.

Nvidia की यह 90 दिनों की कमाई इतनी ज्यादा है कि यह नेपाल, श्रीलंका और मॉरीशस जैसे कई छोटे देशों की पूरे साल की अर्थव्यवस्था (GDP) से भी बड़ी है.

मुनाफे में 126% का जोरदार उछाल, शेयर 5% चढ़ा

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 126% बढ़कर $59.7 अरब डॉलर हो गया है. वॉल स्ट्रीट के बड़े-बड़े दिग्गजों  ने जितने रेवेन्यू और मुनाफे का अनुमान लगाया था, एनवीडिया ने उन सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया. कंपनी के नतीजे घोषित होते ही अमेरिकी बाजार में कंपनी का शेयर करीब 5% चढ़ गया.

अफसोस सिर्फ,काश मैंने AI पर...Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग

एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि AI अब अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुका है. AI इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण पूरे जोर-शोर से चल रहा है और आने वाले समय में यह मांग रुकने वाली नहीं है.

जब जेन्सेन हुआंग से AI स्टार्टअप्स में भारी निवेश और सर्कुलर फाइनेंसिंग के आरोपों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे बस एक ही बात का अफसोस है कि काश मैंने AI कंपनियों में पहले और ज्यादा निवेश किया होता.

अगली तिमाही में $108 अरब की कमाई का अनुमान

कंपनी ने आने वाले दिनों के लिए जो कमाई का अनुमान जताया है, उसने निवेशकों का उत्साह और बढ़ा दिया है. एनवीडिया का अनुमान है कि चालू तिमाही में उसकी आय $108 अरब डॉलर के करीब रहेगी. कंपनी का कहना है कि चिप्स की बिक्री में कोई कमी नहीं है, बल्कि सप्लाई की सीमाओं की वजह से बिक्री सीमित हो रही है.

AI पर टेक दिग्गजों का बड़ा दांव, एनवीडिया की चांदी

अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और मेटा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां इस साल डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग $800 अरब डॉलर खर्च करने की तैयारी में हैं. इन कंपनियों की इसी भारी खरीदारी की वजह से एनवीडिया की झोली में इतना बड़ा रेवेन्यू आ रहा है.

चीन में अमेरिकी निर्यात पाबंदियों के बावजूद, एनवीडिया अपने नए चिप्स के दम पर दुनिया भर के बाजारों में मजबूती से टिकी हुई है और ऐप्पल (Apple) को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-  Stock Market Today: क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,500 के पार, निफ्टी भी चढ़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nvidia Q2 Earnings, Nvidia Quarterly Earnings, Nvidia Quarterly Sales, Nvidia AI Chip Demand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com