विज्ञापन

रोजगार, कौशल, अवसर और आत्‍मविश्वास... NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री- सरकार ने ऐसे बनाया युवाओं को सशक्‍त 

NDTV प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि विकसित भारत के लिए युवाओं को कैसे सशक्त किया जा रहा है. 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं और PM इंटर्नशिप से टॉप 500 कंपनियों में मौके मिल रहे हैं.

रोजगार, कौशल, अवसर और आत्‍मविश्वास... NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री- सरकार ने ऐसे बनाया युवाओं को सशक्‍त 
निर्मला सीतारमण ने बताया- सरकार ने युवाओं को कैसे बढ़ाया
NDTV प्रॉफिट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास के अवसरों के विस्तार और नीति-निर्माण में युवाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार और ठोस प्रयास किए हैं. NDTV प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों का ठोस परिणाम सामने आया है. इसके तहत रोजगार मेलों के माध्यम से केंद्र सरकार में 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं.

उन्होंने कहा, 'विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने युवाओं को आवश्यक कौशल, अवसर, आत्मविश्वास और मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर और ठोस प्रयास किए हैं, ताकि वे अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकें और देश की प्रगति में सार्थक योगदान दे सकें.'

पढ़ाई और खेलकूद... दोनों में बढ़ी युवाओं की भागीदारी  

नीति-निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस वर्ष का केंद्रीय बजट पेश करने के बाद उन्होंने सबसे पहले देश के विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग शैक्षणिक विषयों का प्रतिनिधित्व करने वाले कॉलेज छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत की.

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से हम युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप देकर उन्हें उद्योग जगत का पहला वास्तविक अनुभव प्रदान कर रहे हैं.'

वित्त मंत्री ने आगे कहा, 'राष्ट्रीय खेल नीति 2025 का उद्देश्य खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, खेल विज्ञान का सहयोग, बेहतर चिकित्सा सेवाएं, प्रौद्योगिकी आधारित प्रदर्शन विश्लेषण, विश्वस्तरीय कोचिंग और शुरुआती अंतरराष्ट्रीय अनुभव उपलब्ध कराना है.'

सीतारमण ने कहा कि भारत की विकास की कहानी उसके युवाओं की आकांक्षाओं और उपलब्धियों से गहराई से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि सच्चे नेतृत्व का अर्थ अगली पीढ़ी को देश का भविष्य गढ़ने के लिए तैयार करना भी है.

बजट के लिए सुझाव दे सकते हैं लोग 

उन्होंने कहा, 'इस वर्ष का बजट पेश करने के बाद सबसे पहला काम मैंने यह किया कि देश के सभी क्षेत्रों से आए और विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा कॉलेज छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की.'

वित्त मंत्री ने कहा, 'MyGOV इंडिया पोर्टल के माध्यम से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं, जहां युवा अपने मूल्यवान विचार साझा करते हैं. इनमें से कई सुझावों को बजट में भी शामिल किया जाता है.' सीतारमण ने यह भी कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती वैश्विक आर्थिक साझेदारियां विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं. 

इसे भी पढ़ें: NEET री-एग्‍जाम के नतीजों के बाद इस्‍तीफा देकर धर्मेंद्र प्रधान ने सही फैसला लिया, NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

ये भी पढ़ें: 'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी, बनी हुई है विकास की रफ्तार', NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Profit Business Leadership Awards, NDTV Profit Business Leadership Awards 2026, Business Leadership Awards, Business Leadership
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com