ग्लोबल सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने भारतीय फिनटेक कंपनी क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह को व्हाट्सएप का नया ग्लोबल चीफ बनाने का ऐलान किया है. साथ ही क्रेड में 8,550 करोड़ रुपये का मेगा निवेश की बात कही. इसका मतलब भारत के कुणाल शाह अब क्रेड की कमान छोड़ मेटा की ग्लोबल टीम का हिस्सा बनेंगे. मेटा उम्मीद कर रही है कि उनके आने से व्हाट्सएप का बिजनेस खासतौर पर डिजिटल पेमेंट्स के मामले में काफी आगे जाएगा. कुणाल शाह अब व्हाट्सएप के वैश्विक कामों को देखेंगे. देश के टेक इकोसिस्टम के लिए ये बड़ी खबर है कि एक और भारतीय दुनिया की दिग्गज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को लीड करने जा रहा है. शाह से पहले विल कैथकार्ट ग्लोबल सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. यहां कैथकार्ट ने 7 साल से ज्यादा कंपनी की जिम्मेदारी संभाली है.
Some personal news. After nearly 7 years leading WhatsApp, I'm excited to share who will take over the responsibility of delivering simple, reliable, and private messaging for the world. WhatsApp is in the strongest position it's ever been — and that felt like the right moment to…
— Will Cathcart (@wcathcart) June 22, 2026
कौन हैं कुणाल शाह? का नया ग्लोबल सफर
देश में कुणाल शाह को सफल आंत्रप्रेन्योर्स में से एक माना जाता है. कुणाल शाह ने साल 2010 में फ्रीचार्ज नाम से एक ऑनलाइन रीचार्ज प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी. इस स्टार्टअप को साल 2015 में स्नैपडील ने खरीद लिया था. फ्रीचार्ज के बाद साल 2018 में क्रेड की नींव रखी. अपनी मार्केटिंग और काम के दम पर क्रेड आज 1.7 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स के साथ भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनियों में से एक है. कुणाल शाह को शानदार सूझबूझ और लीक से हटकर सोचने के लिए जाने जाते हैं. शाह की लीडरशिप में कंपनी ने फिनटेक सेक्टर में जल्द ही बड़ी कामयाबी हासिल की है.
It's been a minute.
— Kunal Shah (@kunalb11) June 22, 2026
2015–2018
- Exited FreeCharge. Spent time learning and investing.
- Pondered about: Why can't trust be rewarded? Started with $1M of personal capital.
- Launched CRED to reward people for paying credit card bills on time.
2019–2025
- Built a system run by a…
क्रेड की तिजोरी में आए 8,550 करोड़ रुपये
मेटा की 8,550 करोड़ रुपये की फंडिंग राउंड के बाद क्रेड की कुल मार्केट वैल्यू बढ़कर 4.5 अरब डॉलर हो गई है. क्रेड, जो क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट और प्रीमियम फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए जाना जाता है, अब अपने बिजनेस को और तेजी से आगे बढ़ा सकेगा. ये फंडिंग क्रेड को उसके आने वाले आईपीओ के लिए भी एक सपोर्ट देगी.
क्रेड के लोन कारोबार में उसके पार्टनर फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के लिए मैनेज की जाने वाली कुल रकम अब बढ़कर लगभग 24,000 करोड़ रुपये हो गई है. कंपनी ने सालाना करीब 3,200 करोड़ रुपये की कमाई की है. कंपनी को मिली इस नई फंडिंग का इस्तेमाल कारोबार को तेजी से बढ़ाने, अलग‑अलग सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए किया जाएगा.
अब कौन संभालेगा क्रेड?
कुणाल शाह के व्हाट्सएप में जाने के बाद क्रेड के कामकाज को संभालने के लिए मितेन संपत को क्रेड का अंतरिम सीईओ बनाया है. कंपनी के अनुसार इस बदलाव से उनके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. क्रेड अपने प्लेटफॉर्म को नए लेवल पर ले जाने के लिए काम करता रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं