विज्ञापन

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के प्लस वर्जन को यूज करने के लिए देने होंगे पैसे, Meta लाया रिचार्ज जैसा प्लान

Meta ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए पेड प्लस वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें खास टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे. फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लस के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन 3.99 डॉलर और वॉट्सऐप प्लस के लिए 2.99 डॉलर रखा गया है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के प्लस वर्जन को यूज करने के लिए देने होंगे पैसे, Meta लाया रिचार्ज जैसा प्लान
प्‍लस वर्जन में मिलेंगे खास टूल्‍स और कस्टमाइजेशन फीचर्स

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के प्लस वर्जन को यूज करने के लिए अब आपको पैसे देने होंगे. मेटा (Meta) के इस कदम का असर हर उस शख्‍स पर पड़ेगा, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप इस्‍तेमाल करते हैं. दरअसल, मेटा ने अब इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू कर दिये हैं. मेटा ने ये प्लान दुनियाभर में मौजूद यूजर्स के लिए किए है, इनमें भारत का भी नाम शामिल है. पेड वर्जन लॉन्‍च करने मेटा ने अपनी कमाई को बढ़ाने का नया तरीका निकाला है.

प्‍लस वर्जन में मिलेंगे खास टूल्‍स और कस्टमाइजेशन फीचर्स

इससे पहले मैसेंजिंग ऐप एक्‍स(X)भी ऐसा ही कुछ कदम उठा चुका है, जिससे उसकी कमाई में इजाफा हुआ है. अब Meta भी अपने ऐप्‍स के लिए ऐसा ही प्‍लस वर्जन लेकर आया है, जिसके लिए यूजर्स पैसे खर्च करने होंगे. फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के प्लस वर्जन को सब्सक्राइबर करने वाले यूजर्स को कुछ खास टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे. मुफ्त वर्जन में अब ये टूल्‍स और फीचर्स नहीं दिये जाएंगे. 

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप यूजर्स के लिए ये है मंथली प्‍लान

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप यूजर्स को अब अगर प्रीमियम फीचर्स के लिए मंथली प्‍लान लेना पड़ेगा. इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस का मंथली प्‍लान 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) रखा गया है. वॉट्सऐप प्लस के लिए मंथली प्‍लान 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) है. हालांकि, Meta ने अभी भारत के लिए मंथली प्‍लान की कीमतें क्‍या रहेंगी, इसकी घोषणा नहीं की है. 

पेड वर्जन में क्‍या-क्‍या फीचर्स मिलेंगे?   

बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप प्लस यानि पेड वर्जन में कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे. इनमें फोकस पर्सनाइलाइजेशन मैसेजिंग पर रखा गया है. वॉट्सऐप सब्सक्राइबर्स को कस्टमाइज थीम, अलग-अलग तरह की रिंगटोन, बेहद खास स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने का फीचर मिलेगा. अभी तक यूजर्स सिर्फ 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- अब Facebook पर मिलेगा Reddit का मजा! Meta ने चुपके से लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा फीचर 'Forum'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com