विज्ञापन

Multibagger Penny Stock: पैसा छापने की मशीन बना यह गुमनाम शेयर! एक साल में एक लाख के बना दिए दस लाख

Maxgrow India Ltd (MAXR) के शेयरों में इन दिनों जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. दरअसल, स्टॉक लगातार 5% के अपर सर्किट को छू रहा है. नए प्रमोटर की एंट्री, बिजनेस मॉडल में बदलाव के बाद महज 1 साल में 906.67% से अधिक का बंपर रिटर्न देने वाले इस शेयर में आई तेजी के पीछे के 5 सबसे बड़े कारणों को विस्तार से समझें.

Multibagger Penny Stock: पैसा छापने की मशीन बना यह गुमनाम शेयर! एक साल में एक लाख के बना दिए दस लाख
क्या आपके पास है Maxgrow का जादुई शेयर? NCLT की हरी झंडी मिलते ही रॉकेट बना भाव.
NDTV

Multibagger Stocks: भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में जब किसी स्मॉलकैप कंपनी का कायाकल्प (Structural Transformation) होता है, तो उसके शेयरों की रफ्तार देखने लायक होती है. ऐसा ही एक बड़ा बदलाव Maxgrow India Limited (MAXR) के शेयरों में देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से इस स्टॉक में लगातार 5% का ऊपरी सर्किट (Upper Circuit) लग रहा है.

यह शेयर वर्तमान में  ₹75 के आसपास कारोबार कर रहा है. इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर ₹7.50 और उच्चतम स्तर ₹75.53 है, जो दर्शाता है कि यह अपने शिखर के बेहद करीब ट्रेड कर रहा है. इस तरह इस मल्टीबैगर स्टॉक ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 906.67% से अधिक का रिटर्न दिया है. यानी एक साल पहले जिस निवेशक ने भी ₹1 लाख निवेश किया होगा, उनकी राशि बढ़कर लगभग ₹10,06,667 हो चुके हैं.

कभी था पेनी स्टॉक

कभी पेनी स्टॉक की श्रेणी में रहने वाले इस शेयर ने महज एक साल के भीतर अपने निवेशकों को 906.67% से अधिक का छप्परफाड़ रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है. कंपनी के शेयर की हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो इसके आंकड़े बेहद आकर्षक हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि इस कंपनी में ऐसा क्या बदला, जिसने इसके शेयरों को रॉकेट बना दिया है.

NCLT रिजॉल्यूशन प्लान और नए प्रमोटर की एंट्री

मैक्सग्रो इंडिया लिमिटेड (जो पहले दिवाला समाधान प्रक्रिया यानी CIRP से गुजर रही थी) के भाग्य में सबसे बड़ा सुधार नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा स्वीकृत एक रिज़ॉल्यूशन प्लान के बाद आया है. NCLT रिज़ॉल्यूशन प्लान के तहत सिंगापुर की दिग्गज कंपनी M/s Metal Industrial Pte. Limited ने मैक्सग्रो इंडिया में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है. इस रणनीतिक बदलाव के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 92.82% हो चुकी है और सबसे सकारात्मक बात यह है कि इसमें से एक भी शेयर गिरवी (Pledge) नहीं रखा गया है. नए और वैश्विक प्रमोटर के आने से निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ा है, जिसकी वजह से इस शेयर में जमकर खरीदारी हो रही है.  हालत ये है कि ये शेयर हर दिन अपर सर्किट लगा रहा है. यानी शेयर खुलते ही नौ ट्रेडिंग जोन में तला जाता है.

PP Metallix Limited का 100% अधिग्रहण

कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. एक शेयर स्वैप व्यवस्था के जरिए मैक्सग्रो इंडिया ने PP Metallix Limited में पूरी 100% हिस्सेदारी खरीद ली है. इस अधिग्रहण के बाद PP Metallix अब इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (Subsidiary) बन चुकी है, जिससे कंपनी के कुल रेवेन्यू बेस और बिजनेस पोर्टफोलियो को जबरदस्त मजबूती मिली है.

बिजनेस मॉडल में क्रांतिकारी बदलाव

यह कंपनी पहले 'फ्रंटलाइन बिजनेस सॉल्यूशंस' के नाम से जानी जाती थी और मुख्य रूप से बीपीओ (BPO) और गारमेंट सेक्टर में काम करती थी, लेकिन नए मैनेजमेंट ने कंपनी का पूरा रुख बदलते हुए इसे फेरस और नॉन फेरस स्क्रैप मेटल्स के ट्रेडिंग बिजनेस में उतार दिया है. मेटल स्क्रैप की बाजार में भारी मांग होने के कारण इस नए बिजनेस मॉडल से कंपनी के मुनाफे में तेजी से सुधार हो रहा है.

यह भी पढ़ें- iSERA Lifesciences के स्टॉक ने एक साल में एक लाख के बना दिए 83 लाख, शेयर ने इन 4 वजहों से पकड़ी रफ्तार

छोटे निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक बात यह है कि यह कंपनी अब लगभग कर्ज मुक्त हो चुकी है. इसके अलावा कंपनी का मुनाफा लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 4 तिमाहियों से कंपनी के नेट प्रॉफिट में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ ही चार्ट पर यह स्टॉक अपने सभी शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो तकनीकी रूप से इसमें बेहद मजबूत खरीदारी के संकेत दे रहा है.

यह भी पढ़ें- JTL डिफेंस के शेयर ने एक साल में दिया 9,000% का रिटर्न, जानें- इस तेजी की असल कहानी

Disclaimer: ये एक सामान्य जानकारी है. शेयर में निवेश करने से सलाह नहीं है. निवेश से पहले अपने फाइनेंसियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Multibagger Stocks, Bse Stocks, Multibagger Penny Stocks, Multibagger Penny Stocks 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com