विज्ञापन

एयरपोर्ट पर लाइन लगने का झंझट खत्म! MakeMyTrip और अदाणी एयरपोर्ट्स लाए ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री शॉपिंग की सुविधा

ड्यूटी-फ्री सामान की प्री-बुकिंग की सर्विस फिलहाल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ही है. साथ ही केवल अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL)  एयरपोर्ट्स पर बने ड्यूटी‑फ्री काउंटरों से ही ली जा सकती हैं.

एयरपोर्ट पर लाइन लगने का झंझट खत्म! MakeMyTrip और अदाणी एयरपोर्ट्स लाए ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री शॉपिंग की सुविधा

MakeMyTrip Adani Airport Partnership: अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब आपको एयरपोर्ट पर अपने मन का परफ्यूम, चॉकलेट या लग्जरी ब्रांड्स खरीदने के लिए फ्लाइट से पहले लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है. भारत की बड़ी बुकिंग प्लेटफॉर्म MakeMyTrip और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने हाथ मिलाया है, जिससे अब पैसेंजर ऑनलाइन ही ड्यूटी-फ्री सामान की प्री-बुकिंग कर पाएंगे.

क्या है ये सुविधा?

इस पार्टनरशिप के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्री अब अपनी यात्रा शुरू करने से पहले या लैंड करने से पहले ही MakeMyTrip ऐप और वेबसाइट के जरिए ड्यूटी-फ्री कैटलॉग देख सकते हैं. पैसेंजर अपनी पसंद के सामान को प्री-बुक कर सकते हैं और एयरपोर्ट पहुंचने पर सीधे प्री-ऑर्डर कलेक्शन काउंटर से अपना सामान उठा सकते हैं. ये फैसिलिटी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर और तिरुवनंतपुरम जैसे अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL)  एयरपोर्ट्स पर मौजूद होगी.

समय के साथ होगी पैसे की बचत

अमूमन देखा जाता है कि पीक सीजन या भीड़भाड़ वाले टाइम में यात्रियों के पास शॉपिंग के लिए समय कम होता है. इस प्री-बुकिंग मॉडल से ना केवल समय बचेगा, बल्कि प्री ऑर्डर करने पर 10% की छूट का भी फायदा उठा सकते हैं.

कैसे करें बुकिंग?

  • मेक माय ट्रिप ऐप या मोबाइल साइट पर जाएं.
  • ड्यूटी-फ्री सेक्शन को चुनें.
  • अपने फ्लाइट की डिटेल्स दें.
  • अपना पसंद का प्रोडक्ट सिलेक्ट करें
  • आखिर में एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियर करने के बाद डेजिग्नेटेड काउंटर से अपना पार्सल कलेक्ट करें

ये सर्विस फिलहाल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ही है. साथ ही केवल अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL)  एयरपोर्ट्स पर बने ड्यूटी‑फ्री काउंटरों से ही ली जा सकती हैं. दोनों कंपनियों ने बताया है कि ऑनलाइन ड्यूटी‑फ्री सर्विस से जुड़ी नई सुविधाएं कई और स्टेप्स में शुरू की जाएंगी.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com