विज्ञापन

LPG Price Cut: आज से सस्‍ता हो गया कमर्शियल LPG सिलेंडर, 183 रुपये तक घट गए दाम, यहां चेक करें नई कीमतें

LPG Price Today: देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 से घटकर अब ₹2,930 हो गई है. वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर पहले की तरह ही ₹942 में मिलता रहेगा.

LPG Price Cut: आज से सस्‍ता हो गया कमर्शियल LPG सिलेंडर, 183 रुपये तक घट गए दाम, यहां चेक करें नई कीमतें
LPG Gas Cylinder Prices Cut From July 1: इस साल यह पहली बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम इतने कम हुए हैं.

LPG Price Cut: जुलाई महीने के पहले ही दिन एलपीजी (LPG) सिलेंडर पर बड़ी राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई 2026 को एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट्स जारी कर दिए हैं. इस महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए बेहद राहत भरी रही है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 तक की भारी कटौती कर दी है, जिससे रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

हालांकि, आम जनता के घरेलू रसोई बजट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम जस के तस बने हुए हैं.

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट्स 

  • देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को सबसे बड़ी राहत मिली है.दिल्ली 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹183.50 सस्ता होकर अब ₹2,930 का मिलेगा, जो पहले ₹3,113.50 का था.
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 की बड़ी कटौती दर्ज की गई है. इस बदलाव के बाद लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,236 से घटकर अब ₹3,052.50 का हो गया है. 
  • पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹174 की राहत दी गई है.  19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,255.50 से सस्ता होकर अब ₹3,081.50 पर आ गया है.
  • बिहार की राजधानी पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अब ₹3,227.00 पर आ गई हैं, जिससे यहाँ के स्थानीय कारोबारियों और रेस्टोरेंट मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी. 

बता दें कि साल 2026 में यह पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं. इससे पहले जनवरी से लेकर जून तक यानी पिछले लगातार 5 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतें आसमान छू रही थीं और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं. वहीं, 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगतार इजाफा देखा गया.

लगातार कब-कब बढ़े थे कमर्शियल सिलेंडर दाम? 

  • 1 जून 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹42 से ₹53.50 तक की बढ़ोतरी की गई थी.
  • 1 मई 2026 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में सीधे ₹993 का भारी-भरकम इजाफा किया गया था.
  • 1 अप्रैल 2026 में भी कीमतों में लगभग 200 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.
  • 1 मार्च 2026 को कमर्शियल सिलेंडर ₹114.50 महंगा हुआ था.

14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के ताजा रेट्स 

आम  लोगों के रसोई बजट की बात करें तो इस बार उनकी जेब पर न तो कोई एक्सट्रा बोझ बढ़ा है और न ही कोई नई राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को पूरी तरह स्थिर रखा है.

  • दिल्ली में  घरेलू सिलेंडर के दाम पहले की तरह ही ₹942.00 में मिलता रहेगा.
  • लखनऊ में  घरेलू गैस सिलेंडर के लिए पुराना रेट यानी ₹979.50 ही देना होगा.
  • कोलकाता में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए ₹968.00 चुकाने होंगे.
  • पटना में  घरेलू सिलेंडर का ताजा भाव ₹1,031.50 पर ही बरकरार है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Price Today, LPG Price Cut, New Lpg Cylinder Rate, NEW LPG RATE, New LPG Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com