न्यूजीलैंड के कई पेट्रोल पंपों ने आज यानी गुरुवार को अचानक काम करना बंद कर दिया. यह पेमेंट सॉफ्टवेयर, फ्यूल स्टेशनों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर में "लीप ईयर गड़बड़ी" के कारण हुआ है. रॉयटर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलाइड फ्यूल, गुल, जेड एनर्जी और बीपी जैसी कई कंपनियों ने लीप ईयर में सॉफ़्टवेयर इश्यू की जानकारी दी. इसके बाद पेमेंट सिस्टम में आ रही खामियों के कारण पूरे न्यूज़ीलैंड में सेल्फ सर्विस पेट्रोल पंप (self-service fuel pumps) गुरुवार को बंद कर दिए गए. जिससे राष्ट्रव्यापी पेमेंट आउटेज (Nationwide Payment Outage) का सामना करना पड़ा और लोगों को भारी परेशानी हुई.
इसको लेकर पेमेंट सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाले इनवेनको ग्रुप (Invenco Group) के सीईओ जॉन स्कॉट ने कहा कि सिस्टम ने लीप ईयर गड़बड़ी (Leap Year Glitch) के कारण काम करना बंद कर दिया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस राष्ट्रव्यापी इश्यू से सभी फ्यूल ब्रांड हो रहे प्रभावित
पेट्रोल चेन गुल के प्रवक्ता जूलियन लेज़ ने कहा, "यह एक राष्ट्रव्यापी इश्यू है जो सभी फ्यूल ब्रांडों को प्रभावित कर रहा है और यह पेमेंट प्रवाइडर के साथ सॉफ्टवेयर गड़बड़ी लग रहा है, क्योंकि यह 29 फरवरी यानी एक लीप ईयर है ."
फ्यूल कंपनी ने ग्राहको से मांगी माफी
इसके अलावा गुल के प्रतिद्वंद्वी एलाइड पेट्रोलियम ने भी इस तरह की गड़बड़ी की जानकारी दी. एक अन्य फर्म Z ने अपने ग्राहकों से माफ़ी मांगी और कहा " आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए अपने थर्ड पार्टी के पेमेंट प्रोवाइडर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं."
जानें क्या है लीप ईयर
बता दें कि हर चार साल में एक बार, फरवरी महीने में एक अतिरिक्त दिन होता है जिसे लीप ईयर (Leap year 2024) के रूप में जाना जाता है. वहीं, न्यूज़ीलैंड दुनिया में नए दिन का अनुभव करने वाले पहले देशों में से एक है और इसलिए सबसे पहले लीप डे (Leap Day 2024) का अनुभव होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं