विज्ञापन

सरिता विहार, शाहीन बाग और कई इलाके... कालिंदी कुंज फ्लाईओवर बनने से कहां-कहां बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम? 

कालिंदी कुंज फ्लाईओवर बनने से आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.  रियल एस्‍टेट एक्‍सपर्टस और बिल्‍डर्स के अनुसार, सरिता विहार, ओखला, शाहीन बाग जैसे इलाकों में दाम बढ़ सकते हैं. यहां जानते हैं पूरी खबर...

सरिता विहार, शाहीन बाग और कई इलाके... कालिंदी कुंज फ्लाईओवर बनने से कहां-कहां बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम? 
Kalinji Kunj Property Rate :कालिंदी कुंज के पास फ्लाईओवर बनने से इन इलाकों से बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम
NDTV graphics

कालिंदी कुंज नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण जंक्शन है. यह इलाका लंबे ट्रैफिक जाम और भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी जाना जाता है. हालांकि, अब इसकी स्थिति में बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यहां 2 नए फ्लाईओवर बनाने को मंजूरी दे दी है. यहां जानते हैं कालिंदी कुंज फ्लाईओवर बनने से प्रॉपर्टी की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा?

सिग्नल फ्री हो सकता है कालिंदी कुंज का जंक्शन

प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने के बाद कालिंदी कुंज जंक्शन को सिग्नल-फ्री बनाने की योजना है. एक फ्लाईओवर नोएडा से आने वाले ट्रैफिक को सीधे फरीदाबाद और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर ले जाएगा. वहीं, दूसरा फ्लाईओवर फरीदाबाद और एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को ओखला बैराज रोड के जरिए नोएडा की ओर पहुंचाएगा.

बेहतर कनेक्टिविटी से घर खरीददारों की बढ़ती है रुचि

TRG ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर शोराब उपाध्याय का कहना है कि बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर आसपास के प्रॉपर्टी बाजार पर पड़ सकता है। यह घर खरीदने के फैसलों को प्रभावित करने वाले सबसे अहम कारकों में से एक है. इस प्रोजेक्ट से जसोला, शाहीन बाग, कालिंदी कुंज, सरिता विहार, ओखला के अलावा नोएडा और फरीदाबाद के नजदीकी इलाकों में भी खरीदारों और निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है

किराये भी बढ़ने की होती है उम्मीद

इसका असर सिर्फ प्रॉपर्टी की कीमतों तक सीमित नहीं रहेगा. जेनिका वेंचर्स के प्रमोटर अभिषेक राज का कहना है कि बेहतर कनेक्टिविटी और कम यात्रा समय के कारण इन इलाकों में किराये के मकानों की मांग भी बढ़ सकती है. अच्छी बात यह है कि ऐसे कामकाजी लोगों के लिए, जो दिल्ली और नोएडा के प्रमुख जॉब हब तक आसानी से पहुंचना चाहते हैं. उनके लिए यह बेस्ट इलाका हो सकता है. एक्सपर्ट का मानना है कि जैसे-जैसे यह इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा, आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी कीमतों और किरायों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें - सुपरनोवा से दिखा कालिंदी कुंज का भयानक ट्रैफिक, फूटा लोगों का गुस्सा, 30 लाख बार देखा गया ये वायरल वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalindi Kunj, Kalindi Kunj Border, Kalindi Kunj Bridge, Kalindi Kunj Property Rates, Kalindi Kunj Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com