विज्ञापन

अपडेटेड रिटर्न के समय कितनी लगेगी पेनल्टी? चार्टर्ड अकाउंटेंट से जानिए पूरा कैलकुलेशन

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पुराने टैक्स रिटर्न में सुधार के लिए अपडेटेड रिटर्न की सुविधा दी है. बजट 2026 के नए बदलावों के साथ अब आप 4 साल तक अपनी गलतियां सुधार सकते हैं, लेकिन देरी करने पर भारी पेनल्टी देनी होगी. चार्टर्ड अकाउंटेंट से जानें ITR-U के नियम और खर्च.

अपडेटेड रिटर्न के समय कितनी लगेगी पेनल्टी? चार्टर्ड अकाउंटेंट से जानिए पूरा कैलकुलेशन

ITR-U Calculation: अक्सर टैक्स फाइल करते समय हमसे कुछ छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं. कभी कोई बैंक ब्याज की जानकारी छूट जाती है, तो कभी किसी दूसरे सोर्स से हुई इनकम को हम बताना भूल जाते हैं. पहले इन गलतियों को सुधारना एक बड़ी सिरदर्दी थी, लेकिन अब रिवाइज्ड आईटीआर (ITR-U) ने इसे आसान बना दिया है. हालांकि, ये मौका आपको फ्री में नहीं मिलता है. अपनी गलती को बताने में आप जितनी देरी करेंगे, सरकार को उतना ही एक्सट्रा टैक्स चुकाना होगा. 

31 मार्च 2026 AY 2021-22 के लिए अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है. ऐसे में अपडेटेड रिटर्न के पूरे प्रोसेस को लेकर हमने चार्टर्ड अकाउंटेंट राजा मंगला से बात की. उन्होंने आसान भाषा में समझाया कि ये अपडेटेड रिटर्न क्या है, इसमें कब और कितनी पेनल्टी लगती है. इसके अलावा किस साल की रिटर्न में कब तक टैक्सपेयर्स सुधार कर सकते हैं,

ITR-U उन लोगों के लिए एक लाइफलाइन है जो ईमानदारी से अपना टैक्स रिकॉर्ड सुधारना चाहते हैं. लेकिन बात साफ है कि देरी का मतलब ज्यादा पेमेंट करना. अगर आप जल्द से जल्द फाइल करते हैं, तो एक्सट्रा टैक्स कम देना होगा. जैसे-जैसे साल बीतेंगे, पेनल्टी अमाउंट बड़ा होता जाएगा. इसलिए, अपने पुराने रिकॉर्ड्स को चेक करें और अगर कोई गलती हुई है, तो उसे तुरंत सुधारें.

सीए राजा मंगला

टैक्स एक्सपर्ट

क्या है अपडेटेड रिटर्न (ITR-U)?

सीए राजा मंगला ने बताया कि अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-U) एक ऐसा फॉर्म है जो टैक्सपेयर्स को अपने पिछले टैक्स रिटर्न में हुई गलतियों या भूल को सुधारने का मौका देता है. अगर समय सीमा के अंदर रिटर्न फाइल नहीं किया है, या फाइल किया है लेकिन उसमें इनकम कम दिखाई है, तो आप ITR-U की मदद ले सकते हैं.

ITR-U कब फाइल कर सकते हैं?

  • अगर रिटर्न या बिलेटेड रिटर्न की समय सीमा मिस कर दी हो
  • अगर पिछली बार इनकम की सही जानकारी नहीं दी गई
  • अगर इनकम का गलत हेड चुन लिया गया हो
  • गलत रेट पर टैक्स चुकाया गया हो
  • कैरी फॉरवर्ड लॉस या अनएब्जॉर्ब्ड डेप्रिसिएशन को कम करना हो
  • सेक्शन 115JB/115JC के तहत टैक्स क्रेडिट को कम करना हो

कौन नहीं फाइल कर सकता ITR-U?

  • अगर पहले ही उस साल का अपडेटेड रिटर्न भर चुके हैं
  • रिटर्न कम करने या जीरो करने के लिए
  • टैक्स रिफंड का क्लेम या रिफंड का अमाउंट बढ़ाने के लिए
  • अगर अपडेटेड रिटर्न भरने से टोटल टैक्स कम हो रहा हो
  • अगर टैक्सपेयर्स के खिलाफ सेक्शन 132 में तलाशी या सेक्शन 133A में सर्वे चल रहा हो
  • अगर किसी टैक्सपेयर्स की संपत्ति या दस्तावेज जब्त किए गए हों
ITR-U Calculation

ITR-U Calculation

देरी पड़ेगी भारी

ITR-U दाखिल करने की समय सीमा 4 साल है, लेकिन एक्सट्रा टैक्स का बोझ समय के साथ बढ़ता जाता है. सीए राजा मंगला से समझें कि आपको कब तक सुधार का मौका मिलेगा.

  • AY 2021-22    31 मार्च 2026
  • AY 2022-23    31 मार्च 2027
  • AY 2023-24    31 मार्च 2028
  • AY 2024-25    31 मार्च 2029

कितना एक्सट्रा पैसा देना होगा?

सीए राजा मंगला ने उदाहरण देते हुए समझाया कि मान लीजिए आप 1 लाख रुपये की इनकम दिखाना भूल गए, जिस पर टैक्स और ब्याज मिलाकर 35 हजार रुपये बनता है. अब देखें कि समय के साथ आपकी जेब पर कितना भार बढ़ेगा.

  • 1 साल के अंदर: 25% अतिरिक्त टैक्स = कुल ₹43,750
  • 2 साल के अंदर: 50% अतिरिक्त टैक्स = कुल ₹52,500
  • 3 साल के अंदर: 60% अतिरिक्त टैक्स = कुल ₹56,000
  • 4 साल के अंदर: 70% अतिरिक्त टैक्स = कुल ₹59,500

(यहां 30% टैक्स रेट और ₹5,000 ब्याज का अनुमान लिया गया है, जो कि समय के साथ बदल सकता है.)

  • टोटल टैक्स देनदारी = टैक्स + ब्याज + देरी से जमा करने पर पेनल्टी + एक्सट्रा टैक्स
  • नेट टैक्स देनदारी = टोटल टैक्स देनदारी – टीडीएस/टीसीएस/एडवांस टैक्स/टैक्स रिलीफ

ये भी पढ़ें- Income Tax Refund: आप भी कर रहे हैं आईटीआर रिफंड का इंतजार? तो लग सकता है एक साल का झटका!

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में उड़ी लॉकडाउन की अफवाह, CM फडणवीस बोले- सब कुछ नॉर्मल, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com