विज्ञापन

शाहरुख खान की पहली हीरोइन, 38 साल पहले SRK के साथ आईं थीं नजर, कसौटी जिंदगी के का रहीं हिस्सा

Shah Rukh Khan first heroine: शाहरुख खान के शुरुआती करियर से जुड़ा ‘दिल दरिया’ शो एक बार फिर चर्चा में है, जहां अलका अमीन को उनकी पहली हीरोइन माना जाता है और इस शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं.

शाहरुख खान की पहली हीरोइन, 38 साल पहले SRK के साथ आईं थीं नजर, कसौटी जिंदगी के का रहीं हिस्सा
Shah Rukh Khan first heroine शाहरुख खान की पहली हीरोइन थीं अलका अमीन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का उनका सफर उतना ही दिलचस्प है जितनी उनकी फिल्में. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों से पहले उनका सफर टीवी से शुरू हुआ था और उसी दौर में एक ऐसा शो आया जिसने उनकी शुरुआत को खास बना दिया. दूरदर्शन का शो ‘दिल दरिया' सिर्फ एक सीरियल नहीं था, बल्कि शाहरुख के करियर की शुरुआती सीढ़ियों में से एक था. इसी शो में उनके साथ नजर आईं अलका अमीन को अक्सर उनकी पहली हीरोइन के तौर पर याद किया जाता है, और यही बात इस कहानी को और भी खास बना देती है.

‘फौजी' से पहले हुआ था ‘दिल दरिया' का शूट

आमतौर पर लोग शाहरुख खान की शुरुआत ‘फौजी' से मानते हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ‘दिल दरिया' की शूटिंग उससे पहले पूरी हो चुकी थी. हालांकि टेलीकास्ट बाद में हुआ, इसलिए ‘फौजी' ज्यादा पॉपुलर हो गया. लेकिन अगर टाइमलाइन देखें तो अलका अमीन के साथ ‘दिल दरिया' में शाहरुख का काम उनके शुरुआती स्क्रीन अपीयरेंस में गिना जाता है.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से मिला बड़ा मौका

अलका अमीन उस समय नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई कर रही थीं और एक्टिंग की बारीकियां सीख रही थीं. इसी दौरान मशहूर डायरेक्टर लेख टंडन की नजर उन पर पड़ी और उन्हें ‘दिल दरिया' में काम करने का मौका मिला. ये मौका उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उन्होंने यहीं से अपनी पहचान बनानी शुरू की.

टीवी से फिल्मों और वेब तक का सफर

Latest and Breaking News on NDTV

अलका अमीन ने सिर्फ टीवी तक खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि फिल्मों और वेब सीरीज में भी दमदार काम किया. ‘बधाई हो', ‘केदारनाथ' और ‘लुका छुपी' जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को काफी सराहा गया. वहीं टीवी पर ‘कसौटी जिंदगी की' और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर' में उनका रोल नई पीढ़ी को भी खूब पसंद आया. उनका थिएटर बैकग्राउंड उनके अभिनय में एक अलग ही सादगी और नेचुरल टच लाता है.

एक शो, जो बना यादों का हिस्सा

‘दिल दरिया' आज भी सिर्फ एक शो नहीं बल्कि उस दौर की याद है जब दूरदर्शन ही कलाकारों का सबसे बड़ा मंच हुआ करता था. इसी मंच से कई बड़े सितारों ने अपने करियर की नींव रखी और शाहरुख खान का सफर भी कहीं न कहीं यहीं से जुड़ता है.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Amin, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan First Heroine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com