विज्ञापन

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में 'IRIS नेशनल फेयर' का हुआ आयोजन, भारत की STEM प्रतिभा को मिला बढ़ावा

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल अपनी अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवात्मक शिक्षण के जरिए छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, जिससे छात्रों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने की प्रेरणा मिलती है

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में 'IRIS नेशनल फेयर' का हुआ आयोजन,  भारत की STEM प्रतिभा को मिला बढ़ावा

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल (AIS) ने 6 से 8 फरवरी के बीच IRIS नेशनल फेयर 2025-26 का सफल आयोजन किया. तीन दिनों तक चले इस विज्ञान महाकुंभ ने अहमदाबाद को स्कूली स्तर पर अनुसंधान और इनोवेशन के एक राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है. भारत के 12 राज्यों और 24 शहरों से आए 75 छात्रों को देश के जाने-माने शिक्षकों, शोधकर्ताओं और मेंटर्स से सीधा मार्गदर्शन मिला.

समापन समारोह में गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा रविंद्रसिंह जडेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने युवा प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, "अनुसंधान अब केवल बड़ी यूनिवर्सिटी की लैब्स तक सीमित नहीं है. इसकी असली शुरुआत स्कूलों से होती है. जब छात्र कम उम्र में सवाल पूछना और असफलताओं से सीखना शुरू करते हैं, तभी एक वैज्ञानिक सोच का जन्म होता है."

Latest and Breaking News on NDTV

पाठ्यपुस्तकों से परे सीखने का अनुभव

अदाणी ग्रुप की नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ADIS की प्रमोटर नम्रता अदाणी ने इस पहल के पीछे के विजन को साझा किया. उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि जिज्ञासा को बचपन से ही आगे लाना चाहिए और सीखना पाठ्यपुस्तकों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए. IRIS नेशनल फेयर छात्रों को प्रयोग करने और अपने ज्ञान को असल दुनिया की समस्याओं पर लागू करने का एक बेहतरीन अवसर देता है."

मेले की शुरुआत में अहमदाबाद के अलग-अलग स्कूलों के प्रमुखों ने इंक्वायरी बेस्ड लर्निंग को मजबूत करने पर मंथन किया. छात्रों के प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिससे उन्हें अपने शोध को बेहतर बनाने के टिप्स मिले. कार्यक्रम में प्रदर्शनियों के साथ-साथ सेमिनार और सार्वजनिक संवाद का भी आयोजन हुआ.

उज्ज्वल भविष्य की नींव

समारोह के समापन पर नम्रता अदाणी के साथ अदाणी समूह के अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा व्यवसाय के CEO अमित सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने प्रतिभागियों के नवाचारों की सराहना की और बताया कि कैसे ऐसे मंच भारत की अगली पीढ़ी के विचारकों को तैयार कर रहे हैं.

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल अपनी अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवात्मक शिक्षण के जरिए छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, जिससे छात्रों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने की प्रेरणा मिलती है

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com