विज्ञापन

Kal Somani Net Worth: टेक-AI में सुपर, IPL डील में सबसे ऊपर! राजस्‍थान रॉयल्‍स को 15,000 करोड़ में खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं, कितनी है नेटवर्थ? 

Who is Kal Somani: भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी चर्चा में बने हुए हैं. सोमानी टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट की दुनिया का एक बड़ा और जाना-माना नाम हैं. वे स्‍पोर्ट्स के भी शौकीन हैं. जानिए उनके बारे में डिटेल में.

Kal Somani Net Worth: टेक-AI में सुपर, IPL डील में सबसे ऊपर! राजस्‍थान रॉयल्‍स को 15,000 करोड़ में खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं, कितनी है नेटवर्थ? 
Who is Kal Somani: काल सोमानी कौन हैं और कितनी है नेटवर्थ?

IPL Rajasthan Royals New Owner Kal Somani Net Worth: आईपीएल के 17वें सीजन का बिगुल बजने ही वाला है कि क्रिकेट के गलियारों से एक ऐसी खबर आई, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. आईपीएल (Indian Premier League) की पहली चैंपियन और करोड़ों फैंस की पसंदीदा टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अब एक नए और बेहद रसूखदार मालिक के हाथों में चली गई है. ये कोई ऐसी-वैसी डील नहीं है, बल्कि IPL के इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक डील बताई जा रही है, जिसने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. ये डील करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी 15,000 करोड़ रुपये में हुआ है. इसके नए मालिक हैं- काल सोमानी(Kal Somani), जो भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन हैं. 

कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए 'सुल्तान'?

इस महा-डील को अंजाम देने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी (Kal Somani) चर्चा में बने हुए हैं. सोमानी टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट की दुनिया का एक बड़ा और जाना-माना नाम हैं. वो अमेरिका के एरिजोना स्‍टेट के स्कॉट्सडेल के रहने वाले हैं.

सोमानी इंट्रा एज (Intra Edge) नाम की टेक कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं, जो वैश्विक स्तर पर टेक सर्विसेज प्रदान करती है. इसके अलावा, उन्होंने Truyo और Truyo AI जैसे प्लेटफॉर्म्स भी बनाए हैं, जो डेटा प्राइवेसी और AI गवर्नेंस के क्षेत्र में काम करते हैं.

काल सोमानी पिछले 15 सालों से टेक्नोलॉजी, डेटा और AI सेक्टर में सक्रिय हैं, कई कंपनियां खड़ी कर चुके हैं और उन्‍हें सफलता के मुकाम पर पहुंचा चुके हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि वह अपस्टॉक्स (Upstox) में एंजल इन्वेस्टर भी रह चुके हैं, जो खुद आईपीएल का प्रायोजक रहा है.

टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स का संगम

सोमानी केवल टेक जगत तक सीमित नहीं हैं; खेल के क्षेत्र में भी उनकी रुचि काफी गहरी है. वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं और टीजीएल गोल्फ लीग व TMRW स्पोर्ट्स जैसे उभरते उपक्रमों में निवेश कर चुके हैं. 

सोमानी का राजस्थान रॉयल्स से रिश्ता भी नया नहीं है. वे 2021 से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं और पहले भी आईपीएल के लॉन्‍ग टर्म ग्रोथ पर अपना भरोसा जता चुके हैं. उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे राजस्थान रॉयल्स को एक नई, तकनीक-आधारित वैश्विक रणनीति की ओर ले जाएंगे, जिसमें ब्रांडिंग, फैन एंगेजमेंट और डिजिटल इनोवेशन पर खास ध्यान दिया जाएगा.

कितनी है सोमानी की नेटवर्थ? | Kal Somani Net Worth

ये डील इतनी बड़ी है कि सबकी नजरें अब काल सोमानी की दौलत पर टिकी हैं. उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में काल सोमानी की नेटवर्थ 110 बिलियन डॉलर तक बताई जाती है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

कुछ अन्य रिपोर्ट्स उनकी कुल संपत्ति 110 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा होने का अनुमान लगाती हैं. उनकी कंपनियों और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के कंसोर्टियम की ताकत को देखते हुए, ये अनुमान उनकी अथाह संपत्ति का संकेत देता है.

वॉलमार्ट और फोर्ड का भी समर्थन  

इस डील की खास बात ये है कि सोमानी के कंसोर्टियम को कई हाई-प्रोफाइल निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. इनमें रॉब वाल्टन शामिल हैं, जो वॉलमार्ट परिवार के उत्तराधिकारी और NFL टीम डेनवर ब्रॉन्कोस के मालिक हैं. इसके अलावा, फोर्ड परिवार से जुड़ी शीला फोर्ड हैम्प भी इस समूह का हिस्सा हैं, जो डेट्रॉइट लायंस की मालिक हैं. यानी यह डील सिर्फ एक खरीद नहीं, बल्कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स का आईपीएल पर एक बड़ा दांव है. 

इस डील पर काल सोमानी ने कहा, 'हमें इस निवेश में बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं और हम आईपीएल के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं.' कुल मिलाकर, यह डील सिर्फ एक टीम की बिक्री नहीं, बल्कि आईपीएल की बढ़ती ग्लोबल वैल्यू और भारत के स्पोर्ट्स बिजनेस की ताकत का एक बड़ा सबूत है.  

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार भरेगा रॉकेट-सी रफ्तार, रुपया चढ़कर जाएगा 91 के पार! निवेशकों को खुश कर देगी ये रिपोर्ट

शेयर बाजार भरेगा रॉकेट-सी रफ्तार, रुपया चढ़कर जाएगा 91 के पार! निवेशकों को खुश कर देगी ये रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com