Infosys Dividend 2025: क्या आपने कभी सोचा है कि एक डेढ़ साल का बच्चा करोड़ों कमा सकता है? देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) के 17 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति (Ekagrah Rohan Murty) ने अब तक कंपनी से 10.65 रुपये करोड़ का डिविडेंड कमा लिया है.
हाल ही में Infosys ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड डिक्लेयर किया है. इससे एकाग्र को 3.3 करोड़ रुपये और मिलेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कब मिलेगा डिविडेंड और कितने शेयर हैं एकाग्र के पास?
Infosys ने 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड अनाउंस किया है. एकाग्र के पास कंपनी के 15 लाख शेयर हैं, जो कुल हिस्सेदारी का 0.04% बनता है. डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई तय की गई है और पेमेंट 30 जून को होगा.
अब तक डिविडेंड से कितनी हुई कमाई?
एकाग्र को इससे पहले इस साल तीन बार में टोटल 7.35 करोड़ रुपये का इंटरिम डिविडेंड मिला था. अब फाइनल डिविडेंड के साथ उनकी कुल कमाई 10.65 रुपये करोड़ हो जाएगी. 1 साल और 5 महीने की उम्र में, वह भारत के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में से एक हैं.
कैसे मिले शेयर और कितनी है वैल्यू?
2024 में नारायण मूर्ति ने अपने पोते को Infosys के 15 लाख शेयर गिफ्ट किए थे. उस समय इन शेयरों की मार्केट वैल्यू 240 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. नवंबर 2023 में जन्मे एकाग्र उस समय चार महीने के थे.
डिविडेंड क्या होता है?
डिविडेंड वो रकम होती है जो कोई कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को उनके शयेरों में निवेश पर रिटर्न के तौर पर देती है. जब कोई कंपनी मुनाफा कमाती है, तो उसका एक हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटा जाता है, जिसे डिविडेंड कहते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास किसी कंपनी के 1000 शेयर हैं और कंपनी 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने की घोषणा करती है, तो आपको डिविडेंड के तौर पर कुल 10,000 रुपये मिलेंगे.ये सीधे आपके डीमैट अकाउंट से लिंक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है.
Infosys के तिमाही नतीजे
कंपनी ने मार्च क्वार्टर में 40,925 करोड़ रुपये की रेवेन्यू रिपोर्ट की, जो पिछली तिमाही से 2% कम है. हालांकि, नेट प्रॉफिट 3% बढ़कर 7,033 करोड़ रुपये रहा, जो एनालिस्ट्स के 6,697 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है.
शेयर प्राइस पर एनालिस्ट्स का नजरिया
Infosys का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,419.50 रुपये पर बंद हुआ, जो 0.45% की बढ़त है. हालांकि पिछले 12 महीने में यह सिर्फ 0.02% बढ़ा है और इस साल की शुरुआत से अब तक 24.49% गिरा है.
नारायण मूर्ति ‘70 घंटे के वर्क वीक' बयान से विवादों में फंसे
नारायण मूर्ति ने कुछ समय पहले इंडिया की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ‘70 घंटे के वर्क वीक' का सुझाव दिया था. उनका यह बयान काफी विवादों में रहा था. हालांकि, नारायण मूर्ति के लिए काम और कमिटमेंट की वैल्यू बहुत मायने रखती हैऔर अब वो यही विरासत अपने पोते को भी दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं