Foreign Investment: विदेशी बाजारों में भारतीयों का पैसा लगाने का सिलसिला तेजी से बढ़ा है. अगस्त 2026 में भारतीयों ने विदेश के शेयर और डेट मार्केट में 321.53 मिलियन डॉलर का निवेश किया. RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अगस्त के मुकाबले यह 111% ज्यादा है. हालांकि, जून में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद जुलाई के मुकाबले अगस्त में विदेशी निवेश में 7% की गिरावट आई.
एक साल में दोगुने से ज्यादा हुआ निवेश
RBI के अक्टूबर 2026 बुलेटिन के मुताबिक, अगस्त 2025 में भारतीयों ने विदेशी इक्विटी और डेट मार्केट में 152.18 मिलियन डॉलर लगाए थे. अगस्त 2026 में यह रकम बढ़कर 321.53 मिलियन डॉलर हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विदेश में निवेश के लिए Liberalised Remittance Scheme (LRS) का इस्तेमाल किया जाता है. इस कैटेगरी की कुल LRS आउटफ्लो में हिस्सेदारी भी बढ़ी है. अगस्त 2025 में यह 5.8% थी, जो अगस्त 2026 में बढ़कर करीब 11.7% हो गई. जून 2026 में विदेशी शेयर और डेट मार्केट में निवेश 460 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.
अगस्त में विदेश भेजे गए ज्यादा पैसे
RBI के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में LRS के तहत कुल 2,738.58 मिलियन डॉलर विदेश भेजे गए. एक साल पहले अगस्त 2025 में यह रकम 2,642.91 मिलियन डॉलर थी. यानी सालाना आधार पर इसमें 3.6% की बढ़ोतरी हुई.
जुलाई 2026 में यह आंकड़ा 2,582.62 मिलियन डॉलर था. इसके मुकाबले अगस्त में कुल आउटफ्लो करीब 6% बढ़ा. वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में LRS के तहत कुल 28,979.36 मिलियन डॉलर विदेश भेजे गए थे.
विदेश यात्रा पर सबसे ज्यादा खर्च
विदेश भेजे गए कुल पैसे में सबसे बड़ा हिस्सा ट्रैवल का रहा. अगस्त 2026 में इसके जरिये 1,630.26 मिलियन डॉलर खर्च किए गए, जबकि अगस्त 2025 में यह रकम 1,618.81 मिलियन डॉलर थी. सालाना आधार पर इसमें करीब 1% की बढ़ोतरी हुई. जुलाई के 1,463.11 मिलियन डॉलर के मुकाबले यह 11.4% ज्यादा रहा. कुल LRS आउटफ्लो में यात्रा की हिस्सेदारी करीब 59% थी.
खास बात यह है कि बिजनेस ट्रैवल के लिए विदेश भेजी गई रकम जुलाई के 10.9 मिलियन डॉलर से बढ़कर अगस्त में 51 मिलियन डॉलर हो गई. यानी एक महीने में इसमें करीब पांच गुना उछाल आया.
गिफ्ट और मेडिकल खर्च के लिए भी भेजे पैसे
अगस्त में गिफ्ट के तौर पर विदेश भेजी गई रकम बढ़कर 215.72 मिलियन डॉलर हो गई, जो एक साल पहले 190.43 मिलियन डॉलर थी. करीबी रिश्तेदारों के खर्च के लिए 275.43 मिलियन डॉलर भेजे गए, जबकि पिछले साल यह रकम 272.05 मिलियन डॉलर थी.
विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 39.59 मिलियन डॉलर भेजे गए, जो पिछले साल के 36.02 मिलियन डॉलर से ज्यादा हैं. वहीं, विदेशी खातों में जमा रकम 42.75 मिलियन डॉलर से बढ़कर 50.78 मिलियन डॉलर हो गई.मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए विदेश भेजी गई रकम में भी बढ़ोतरी हुई. अगस्त 2026 में यह 21.3% बढ़कर 4.84 मिलियन डॉलर रही.
यह भी पढ़ें | रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं