IPPB Loan Referral Services: आज के समय मे अपना घर, फलता-फूलता बिजनेस या फिर बच्चों की हाई एजुकेशन के लिए पैसे होने, हर किसी का सपना होका है. लेकिन अक्सर सही फाइनेंशियल हेल्प के अभाव में ये सपने अधूरे रह जाते हैं. आंकड़े बताते हैं कि लोन देने के बाद किस तरह से ग्राहकों को परेशान किया गया है, जिसके चलते सुसाइड केस में बढ़ोतरी हुई है. पर अब इसी समस्या का समाधान लेकर आया है इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक. अपने 13 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के लिए IPPB आम नागरिक और लोन प्रोवाइडर के बीच एक अहम कड़ी बन गया है.
क्या है IPPB की लोन रेफरल सर्विस?
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सीधे नागरिकों को कर्ज नहीं देता है, बल्कि ये एक लोन लीड रेफरर के तौर पर काम करता है. मतलब ये कि अगर आपको लोन की जरूरत है, तो आप IPPB के जरिए अपनी प्रोफाइल के बेस पर देश के बड़े बैंकों और NBFCs से जुड़ सकते हैं. ये सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बैंकिंग प्रोसेस में ज्यादा फंसना नहीं चाहते या जिन्हें कर्ज को लेकर सही सलाह की जरूरत होती है.
Looking for the right financial support?@IPPBOnline helps you connect with trusted lending partners through its loan referral services-making it easier to explore options that suit your needs.
— India Post Payments Bank (@IPPBOnline) March 27, 2026
🏡 Home Loan | 🚗 Personal Loan | 💼 Business Loan | 💰 Gold Loan
*T&C Apply… pic.twitter.com/sanGko2Z0U
किस तरह के लोन रेफरल करता है IPPB?
IPPB से ग्राहक पर्सनल लोन, होम लोन, बिजनेस लोन से लेकर गोल्ड लोन के लिए आसानी से रेफरल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी पर्सनल लोन के जरिए किसी मेडिकल इमरजेंसी चिकित्सा, शादी-ब्याह या दूसरी जरूरत के लिए आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं. वहीं होम लोन में आप कम दर के अंदर अपने आशियाने के लिए लोन ले सकते हैं. इसके अलावा बिजनेस को बढ़ाने और अपने पास रखे सोने पर लोन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए ले सकते हैं.
क्यों चुनें इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक?
IPPB का नेटवर्क देश के कोने-कोने में फैला हुआ है. 'आपका बैंक, आपके द्वार' के मंत्र के साथ, ये बैंक गांवो और दूरदराज के इलाकों में भी फाइनेंशियल मदद प्रदान कर रहा है.
- 13 करोड़ अकाउंट होल्डर्स का भरोसा IPPB की सबसे बड़ी कैपिटल है.
- इसके अलावा बैंक का इंटरफेस और एप्लीकेशन प्रोसेस बहुत आसान है, जिसे आम आदमी भी आसानी से समझ सकता है.
- इतना ही नहीं आप घर बैठे IPPB के मोबाइल बैंकिग ऐप के जरिए लोन के लिए लोन का चुनाव कर सकते हैं.
- सभी नियम और शर्तें इसमें साफ हैं, जिससे ग्राहकों को किसी भी छिपे हुई फीस का डर नहीं रहता.
कैसे करें अप्लाई?
- लोन के लिए सीधे www.ippbonline.com पर जाकर 'Loan Referral Services' सेक्शन में अपनी जानकारी बता सकते हैं.
- इसके अलावा आप मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. IPPB का मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें और वहां दिए गए लोन ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा मौजूद नहीं है तो आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर भी इस सर्विस के बारे में जानकारी ले सकते हैं और एप्लीकेशन भरने के लिए मदद ले सकते हैं.
IPPB ना केवल लोन दिलाने में मदद कर रहा है, बल्कि ये ग्राहकों को फाइनेंस मैनेजमेंट के गुण भी बता रहा है. लोन लीड रेफरर के रूप में, IPPB पक्का करता है कि ग्राहकों की जानकारी सेफ रहे और उन्हें केवल विश्वसनीय लोन प्रोवाइडर के साथ जोड़ा जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं