विज्ञापन

गैस किल्लत की टेंशन खत्म! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकला एक और भारतीय जहाज, जानें कितनी ला रहा गैस?

Middle East Conflict on India Impact: मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, विदेशों में भारतीय दूतावास और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोग मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे भारतीय नाविक सुरक्षित रहें और जहाजों का काम ठीक से चलता रहे.

गैस किल्लत की टेंशन खत्म! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकला एक और भारतीय जहाज, जानें कितनी ला रहा गैस?

Middle East Conflict on India Impact: मिडिल ईस्ट में परेशानी चल रही है, लेकिन भारत के लिए राहत की खबर है. भारत के लिए गैस लेकर आ रहा जहाज MT सर्व शक्ति समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर गया है. ये जहाज मार्शल द्वीप के नाम से रजिस्टर्ड है. सरकार के अनुसार, जहाज 13 मई को विशाखापट्टनम पहुच जाएगा. मतलब, भारत को जरूरी गैस बिना किसी रुकावट के मिल जाएगी.

जहाज पर सवार हैं 18 भारतीय लोग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस जहाज में करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG भरी हुई है. जहाज पर कुल 20 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें से 18 भारतीय हैं. मिडिल ईस्ट के टेंशन और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट को लेकर सरकार ने जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि वहां मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटे में किसी भी भारतीय जहाज के साथ कोई घटना नहीं हुई है.

मंत्रालय ने उठाए ये ठोस कमद

मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, विदेशों में भारतीय दूतावास और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोग मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे भारतीय नाविक सुरक्षित रहें और जहाजों का काम ठीक से चलता रहे. इसके अलावा डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम रोज हालात पर नजर रख रहा है. अब तक हजारों फोन कॉल और ईमेल का जवाब दिया जा चुका है. पिछले 24 घंटों में भी कई लोगों ने मदद के लिए संपर्क किया.

ये भी पढ़ें- Pension Hike: अगर 1 हजार से पेंशन बढ़कर हुई 7,500 रुपये, जानें किन लोगों को होगा इसका फायदा

3 हजार नाविक सुरक्षित भारत आए

दूसरी तरफ खाड़ी देशों से अब तक करीब 3,000 भारतीय नाविकों को सुरक्षित भारत लाया गया है. बंदरगाहों पर अपडेट देते हुए सरकार ने बताया कि बंदरगाह ठीक तरह से चल रहे हैं. देश के सभी बड़े बंदरगाहों पर कामकाज नॉर्मल है और कहीं भी ज्यादा भीड़ या देरी नहीं हो रही है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- हम तैयार हैं

पूरे मामले पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि हालात जैसे भी हों, वो समुद्र में सुरक्षा बनाए रखने और जहाजों का आना‑जाना बिना रुकावट चलता रहे, इसके लिए पूरी तरह तैयार है. 

ये भी पढ़ें: 'शेयर मार्केट, जैसे चर्च के बगल में कैसीनो... जुआरी मोड में लोग', वॉर के बीच वॉरेन बफे ने ऐसा क्‍यों कहा?

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East Conflict On India Impact, MT Sarva Shakti LPG Tanker, Strait Of Hormuz, Strait Of Hormuz Blockade, Strait Of Hormuz Blockade India Oil 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com