अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के साथ तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज की अंतिम समीक्षा पर कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है. इससे पैकेज की अंतिम किस्त के तौर पर 1.1 अरब डॉलर की राशि जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. वैश्विक ऋणदाता ने कहा कि यह समझौता आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी के अधीन है. आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले साल पाकिस्तान के लिए तीन अरब डॉलर की राहत व्यवस्था को मंजूरी दी थी.
पाकिस्तान के आर्थिक कार्यक्रम की दूसरी समीक्षा पर चर्चा करने के लिए नाथन पोर्टर की अगुवाई में आईएमएफ की एक टीम ने 14-19 मार्च तक इस्लामाबाद का दौरा किया था. इस दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ कर्मचारी स्तर के समझौते पर सहमति बनी है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
वैश्विक ऋणदाता ने कहा कि राहत पैकेज की पहली समीक्षा के बाद पाकिस्तान की आर्थिक और वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन आर्थिक वृद्धि मामूली बनी हुई है और मुद्रास्फीति भी लक्षित स्तर से ऊपर है.आईएमएफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस वित्त वर्ष में ऋण को सहमत स्तर पर रखने के लिए गैस और बिजली की कीमतों में वृद्धि करेगा.
मुद्राकोष ने कहा कि नए मंत्रिमंडल के गठन के तुरंत बाद दूसरी समीक्षा होने से उम्मीद जताई है कि आईएमएफ का बोर्ड अप्रैल के अंत में समीक्षा पर विचार करेगा. आईएमएफ ने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तान ने एक नया मध्यम अवधि का बेलआउट पैकेज लेने में रुचि दिखाई है और आने वाले महीनों में इस पर चर्चा शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं