विज्ञापन

नौकरी छोड़ने के बाद PF में 'एग्जिट डेट' अपडेट करना ना भूलें, वरना फंस सकता है आपका पैसा, जानें पूरा प्रोसेस

EPFO Exit Date Update: नौकरी छोड़ने के बाद अक्सर लोग पीएफ की एग्जिट डेट अपडेट करना भूल जाते हैं, जिससे उनका पैसा अटक सकता है. यहां जानें एग्जिट डेट अपडेट करने का सही तरीका, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और इसके फायदों के बारे में.

नौकरी छोड़ने के बाद PF में 'एग्जिट डेट' अपडेट करना ना भूलें, वरना फंस सकता है आपका पैसा, जानें पूरा प्रोसेस

EPFO Exit Date Update: करियर ग्रोथ के लिए नौकरी बदलना नॉर्मल है. लेकिन दिक्कत तब आ जाती है जब लोग नई कंपनी जल्दी ज्वाइन करने के चक्कर में अपनी पुरानी कंपनी के पीएफ (PF) अकाउंट के बड़े प्रोसेस को भूल जाते हैं. हम बात कर रहे हैं एग्जिट डेट को अपडेट करने के बारे में. अगर आप अपनी पुरानी नौकरी छोड़ने के बाद EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट डेट नहीं सब्मिट करते हैं, तो आपका पीएफ का पैसा निकालना या उसे नई कंपनी में ट्रांसफर करना बंद हो सकता है. तो चलिए इस खबर में जानते हैं कि ये प्रोसेस क्यों जरूरी है और आप इसे घर बैठे कैसे कर सकते हैं.

एग्जिट डेट अपडेट करना क्यों जरूरी?

सबसे पहले ये जानिए कि इस डेट को अपडेट करना ही क्यों है. दरअसल ईपीएफओ के अनुसार, जब तक आपके पीएफ अकाउंट में नौकरी छोड़ने की डेट अपडेट नहीं होती, तब तक उस अकाउंट को एक्टिव माना जाता है. इसकी वजह से आपको कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मसलन अगर आप अपना पूरा पीएफ पैसा निकालना चाहते हैं, तो पोर्टल बिना एग्जिट डेट के आपके क्लेम को प्रोसेस नहीं करेगा.

  • इसके अलावा पुरानी कंपनी का पैसा नई कंपनी के पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए एग्जिट डेट का होना जरूरी है.
  • वहीं पेंशन की कैलकुलेशन भी गड़बड़ा सकती है क्योंकि सिस्टम को ये लगता है कि आप अभी भी पुरानी कंपनी में काम कर रहे हैं. कार्यरत हैं.
EPFO Exit Date Update

EPFO Exit Date Update

कब करें अपडेट?

नौकरी छोड़ने के ठीक 2 महीने बाद ही खुद से एग्जिट डेट अपडेट कर सकते हैं, क्योंकि सिस्टम को आखिरी कंट्रीब्यूशन अपडेट करने में इतना समय लग ही जाता है.

अपडेट करने से पहले इन चीजों को रखें तैयार

  • यूएन नंबर एक्टिव होना चाहिए और आपको इसका पासवर्ड पता होना चाहिए.
  • साथ ही यूएन नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए, जिससे ओटीपी मिलने में कोई दिक्कत ना आए.
  • अपनी नौकरी छोड़ने की सही डेट जानने के लिए रिलीविंग लेटर पास रखें. अगर गलत डेट वहां अपडेट हो गई तो फिर ईपीएफओ ऑफिस ही जाना पडे़गा.
  • एग्जिट डेट उसी महीने की होनी चाहिए, जिस महीने में कंपनी ने आपका आखिरी पीएफ जमा किया था. अगर कंपनी ने मार्च में आखिरी पीएफ जमा किया है, तो आप मार्च की ही कोई तारीख सिलेक्ट कर सकते हैं.

ऑनलाइन एग्जिट डेट अपडेट करने का तरीका

  1. सबसे पहले ईपीएफओ के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं. अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें.
  2. लॉग इन करने के बाद मेन्यू बार में 'Manage' पर क्लिक करें. इसमें आपको 'Mark Exit' का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  3. 'Select Employment' के ड्रॉप-डाउन मेन्यू में जाकर उस पुरानी कंपनी को चुनें जिसकी एग्जिट डेट आप अपडेट करना चाहते हैं.
  4. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको नौकरी छोड़ने की तारीख बतानी होगी. ध्यान रहे, आपको वही महीना दिखेगा जिसमें आपका आखिरी पीएफ कटा था. आप उस महीने की कोई भी तारीख चुन सकते हैं.
  5. अब इसके बाद नौकरी क्यों छोड़ी, इसके बारे में बताएं. आमतौर पर लोग शॉर्ट सर्विस का ऑप्शन चुनते हैं.
  6. फिर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उसे बताएं और चेकबॉक्स को टिक करके सब्मिट कर दें.
  7. सबमिट करने के बाद एक पॉप-अप मैसेज आएगा, जिसमें आपकी एग्जिट डेट अपडेट होने की बात लिखी होगी.

एक बार एग्जिट डेट सब्मिट करने के बाद उसे ऑनलाइन बदलना मुश्किल है. इसलिए तारीख बताते समय थोड़ा ध्यान रखें. नहीं तो EPFO के ऑफिस और पेपर वर्क में फंस सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- हफ्ते के आखिरी दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1600 तो निफ्टी 450 अंक से ज्यादा गिरा, निवेशकों के करोड़ों स्वाहा

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल पर सबसे बड़ी टेंशन दूर! सरकार ने कच्चे तेल पर दे दी गुड न्यूज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com