विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर सबसे बड़ी टेंशन दूर! सरकार ने कच्चे तेल पर दे दी गुड न्यूज

सरकार का संदेश साफ है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. पेट्रोल पंपों पर कतार लगाने की जरूरत नहीं है. देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई चेन पूरी तरह सेफ है.

पेट्रोल-डीजल पर सबसे बड़ी टेंशन दूर! सरकार ने कच्चे तेल पर दे दी गुड न्यूज

Petrol-Diesel Price News: सरकार ने कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई को लेकर सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए साफ किया कि देश के पास आने वाले दो महीनों के लिए बैकअप प्लान तैयार है. मिडिल ईस्ट में जंग के चलते  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है. भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 140 डॉलर के पार पहुंच गई है. इस बीच सरकार ने बताया कि भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है. साथ ही अगले 60 दिनों यानी दो महीनों की सप्लाई लाइन भी पूरी तरह सुनिश्चित कर ली गई है.

लगातार बढ़ रहा प्रोडक्शन

सरकार ने बताया कि, भारतीय रिफाइनरियां अपनी पूरी या उससे भी ज्यादा कैपेसिटी पर काम कर रही हैं. घरेलू एलपीजी प्रोडक्शन में करीब 40 फीसदी की बड़ा इजाफा आया है. 

कमर्शियल LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते खरीदता है. जंग के शुरुआती दौर में सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतो को देखते हुए कमर्शियल सप्लाई पर रोक लगाई थी, जिसे अब धीरे-धीरे बहाल कर दिया गया है. शुरुआत में कमर्शियल सप्लाई रोकी गई, फिर इसे 20% और फिर 30% तक खोला गया. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को देखते हुए इसे बढ़ाकर 50% किया गया. अब इसे 70% तक बहाल कर दिया गया है, जिससे 14 मार्च से अब तक करीब 30 हजार टन कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की जा चुकी है.

समाज के हर वर्ग का रखा ख्याल

सरकार ने बताया कि छोटे होटलों, सड़क किनारे ढाबों, औद्योगिक कैंटीनों और मजदूरों को प्राथमिकता दी गई है.  सरकार का संदेश साफ है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. पेट्रोल पंपों पर कतार लगाने की जरूरत नहीं है. देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई चेन पूरी तरह सेफ है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में उड़ी लॉकडाउन की अफवाह, CM फडणवीस बोले- सब कुछ नॉर्मल, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

ये भी पढ़ें- बोतल में पेट्रोल नहीं मिला तो किया अजीब जुगाड़, बाइक की टंकी ही निकालकर उठा लाया शख्स, वायरल हो रहा Video

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crude Oil Supply India, LPG Shortage Update, Middle East Conflict Impact On Fuel, Indian Refineries Capacity, Energy Security India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com