विज्ञापन
2 hours ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Live Updates: अगर आप आज यानी 16 फरवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ताजा रेट पर नजर रखना जरूरी है.सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट (Gold Silver crash) है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज जबरदस्त हलचल देखी जा रही है. सुबह जहां सोने और चांदी की कीमतों में 'क्रैश' जैसी स्थिति थी, वहीं दोपहर होते-होते बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की गई है. जो सोना (Gold) ₹1,54,248 के निचले स्तर तक चला गया था, वह अब करीब ₹1,212 प्रति 10 ग्राम रिकवर होकर ₹1,55,460 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी (Silver) में रिकवरी और भी ज्यादा तेज रही. सुबह चांदी ₹2,35,624 के निचले स्तर तक लुढ़क गई थी, लेकिन दोपहर 01:33 बजे तक यह वापस ₹2,41,150 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. निवेशक एक बार फिर प्रॉफिट बुकिंग करते दिख रहे हैं. बीते दिन आई तेजी और आज फिर गिरावट ने खरीदारों को सोच में डाल दिया है कि क्या सोने-चांदी के भाव (Sone Chandi Ka Bhav) फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे या मुनाफावसूली (Profit Booking) की वजह से फिर से नीचे आएंगे.

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको पल-पल की जानकारी देंगे कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं.आपके शहर में क्या है 22K और 24K सोने का भाव? क्या आज सोने-चांदी की खरीदारी करना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स की राय, निवेश की सही सलाह और कमोडिटी मार्केट के ताजा अपडेट्स...

Gold, Silver Rate Today, 16 February 2026 UPDATES (आज सोने-चांदी का ताजा भाव):

Gold-Silver Prices Live: वैश्विक बाजारों में क्या रहा सोना-चांदी का हाल

वैश्विक बाजारों में, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत घटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना 40.10 डॉलर या एक प्रतिशत घटकर 5,003.01 डॉलर प्रति औंस रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘डॉलर में मामूली सुधार और उसके बाद की लिवाली की कमी से कीमती धातुओं पर दबाव पड़ने से सोमवार को सोने में गिरावट आई.’’

उन्होंने कहा कि चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के कारण चीनी बाजार बंद होने से कारोबारी गतिविधियां धीमी रही. चीनी प्रतिभागी ने हाल की खासकर चांदी के उतार चढ़ाव में अहम भूमिका निभाई है और उनकी गैरमौजूदगी ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है.

Gold-Silver Prices Live: एक्सपर्ट बोले- मुनाफावसूली के कारण चांदी की शुरुआत नरम रुख के साथ

हालांकि, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया, जो पिछली बार 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘सप्ताहांत की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे चांदी की शुरुआत नरम रुख के साथ हुई. हालांकि, केन्द्रीय बैंक की खरीदारी, प्रौद्योगिकी और एआई शेयरों में गिरावट के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में बढ़ोतरी और कमजोर डॉलर इंडेक्स ने इसके नुकसान को को कम करने में मदद की है.’’

Gold-Silver Prices Live: दिल्ली में चांदी की कीमत 5000 घटी, सोना 700 रुपए बढ़ा

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें दो प्रतिशत घटकर 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 5,000 रुपये या 1.96 प्रतिशत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गई, जो शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

Gold-Silver Prices Drop: अमेरिका-ईरान वार्ता, रूस-यूक्रेन युद्ध का सोना-चांदी की कीमत पर क्या असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी 73 से 84 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रही है, जो पहले 121 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ चुकी है. हाल की गिरावट के कारण अल्पकालिक दबाव बना हुआ है.

निवेशक अब फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनट्स, अमेरिका की जीडीपी के शुरुआती आंकड़े और पीसीई महंगाई डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जिससे ब्याज दरों की दिशा के संकेत मिल सकते हैं.

इसके अलावा, अमेरिका-ईरान वार्ता और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों से कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने वाले असर पर भी बाजार की नजर बनी हुई है.

Gold-Silver Prices Drop: जानकार बोले- सोना-चांदी में लंबे समय के लिए निवेश फायदेमंद

विश्लेषकों के अनुसार, सोने को 1,54,000 और 1,53,150 रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,56,800 और 1,58,200 रुपए पर रेजिस्टेंस है. वहीं चांदी के लिए 2,38,800 और 2,32,000 रुपए सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 2,49,100 और 2,55,000 रुपए पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण कीमती धातुओं का लंबी अवधि का रुख अभी भी सकारात्मक है.

Gold-Silver Prices Drop: सोना-चांदी की कीमत का डॉलर से क्या है रिश्ता, जानिए

जनवरी में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में आई नरमी के चलते डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत बढ़कर 97 पर पहुंच गया. इससे पहले मजबूत रोजगार आंकड़ों से सूचकांक को मजबूती मिली थी, जो अर्थव्यवस्था की अंतर्निहित मजबूती का संकेत देते हैं. डॉलर मजबूत होने से डॉलर में कीमत तय होने वाले सोने-चांदी अन्य देशों के निवेशकों के लिए महंगे हो जाते हैं, जिससे मांग पर असर पड़ता है.

Gold-Silver Prices Drop: सोना-चांदी की कीमत में आई गिरावट की वजह जानिए

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, और इसके पीछे का कारण अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों में सकारात्मक बदलाव के चलते डॉलर की मजबूती रही. दिन के कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,54,125 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो दिन का निम्नतम स्तर है. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 2 प्रतिशत गिरकर 2,35,208 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गई.

Gold-Silver Prices Drop: शाम 6 बजे कितनी है सोना की कीमत

सोमवार शाम करीब 6 बजे सोना 715 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,180 रुपये/ 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

Gold-Silver Prices Drop: शाम 6 बजे कितनी है चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों आज भारी गिरावट देखी जा रही है. शाम साढ़े 6 बजे एमसीएक्‍स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 3,702 रुपये से ज्‍यादा टूट कर 2.40 लाख के नीचे आ गई है. 

Gold-Silver Prices Drop: चांदी और सोने की कीमतें कितनी गिरीं?

Silver-Gold Prices Down: चांदी की कीमतों आज भारी गिरावट देखी जा रही है. शाम साढ़े 4 बजे एमसीएक्‍स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 3,700 रुपये से ज्‍यादा टूट कर 2.40 लाख के नीचे आ गई है. वहीं सोना 1.55 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव से नीचे आ गया. 

Gold-Silver Prices Live: सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Rates @ 4:07 PM: सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार शाम करीब 4 बजे सोना 545 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,340 रुपये/ 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी 3,660 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,700 रुपये/ किलो के भाव पर ट्रेड कर रहा है. 

Gold Silver Rate Today Live: फिजिकल गोल्ड और Gold ETF में क्या है अंतर?

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF): यह सोने में निवेश का डिजिटल तरीका है. यहां आपको सोना घर लाने या उसे सुरक्षित रखने की टेंशन नहीं होती. आप इसे शेयर की तरह कभी भी बेच सकते हैं. आज ईटीएफ में आई 4% की गिरावट का मतलब है कि आप कम पैसों में ज्यादा यूनिट्स खरीद सकते हैं, और यहां 'मेकिंग चार्जेस' का कोई चक्कर नहीं होता.

फिजिकल गोल्ड (Physical Gold): अगर आप गहने या सिक्के खरीदते हैं, तो आपको मेकिंग चार्जेस और जीएसटी (GST) देना पड़ता है. हालांकि, इसे आप पहन सकते हैं या जरूरत पड़ने पर तुरंत घर के पास के किसी सुनार को बेचकर कैश ले सकते हैं.

Gold Silver Price Today LIVE:क्या अब खरीदारी का सही समय है?

सुबह के मुकाबले कीमतें भले ही थोड़ी बढ़ी हों, लेकिन बाजार अभी भी लाल निशान में है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह की भारी बिकवाली के बाद यह रिकवरी निवेशकों द्वारा निचले स्तरों पर की गई खरीदारी की वजह से आई है. अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो बाजार में आने वाली ऐसी हर गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देख सकते हैं.

Gold Silver Today LIVE: क्रूड ऑयल और जंग के बीच फंसा कमोडिटी मार्केट

Gold, Silver Rates Today LIVE:सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. निवेशक इस समय रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए हो रही बातचीत और अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत की प्रोग्रेस को बहुत बारीकी से देख रहे हैं. अगर इन मोर्चों पर शांति की कोई भी खबर आती है, तो इससे क्रूड ऑयल के साथ-साथ  सोना-चांदी  की कीमतों पर भी सीधा असर पड़ेगा. फिलहाल, दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है और निवेशक किसी भी बड़े फैसले से पहले इन ग्लोबल संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.

Gold Silver Prices Live: फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी नजर, क्या फिर सोना-चांदी महंगा होगा?

Gold Silver Rate Today 16 Feb 2026: सोने-चांदी के निवेशकों की निगाहें अब पूरी तरह से अमेरिका से आने वाले आंकड़ों पर टिकी हैं. बाजार को FOMC मीटिंग के मिनट्स, अमेरिकी GDP के शुरुआती अनुमानों और PCE महंगाई दर के आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार है. ये आंकड़े यह तय करेंगे कि आने वाले समय में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं. अगर महंगाई दर कम आती है, तो इससे सोने और चांदी की कीमतों को दोबारा पंख लग सकते हैं, वरना फिलहाल कीमतों में सुस्ती बनी रह सकती है.

Gold Silver Price Today Live:: चांदी में खरीदारी का मौका? रिकॉर्ड स्तर से टूटने के बाद अब आगे क्या?

Gold Silver Price Today, 16 February 2026 LIVE:  ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमतों में एक बड़ी हलचल देखी जा रही है. COMEX पर चांदी, जो कभी $121 के रिकॉर्ड स्तर के पार निकल गई थी, अब एक बड़ी गिरावट (Correction) के बाद $73 से $84 के दायरे में ट्रेड कर रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी तेज गिरावट के बाद चांदी अब शॉर्ट-टर्म में दबाव में दिख रही है क्योंकि यह अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे आ गई है. हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोने-चांदी की चमक अभी भी बरकरार है क्योंकि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक भारी खरीदारी कर रहे हैं और जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं.

Silver Price Live MCX: चांदी के भाव में करीब ₹5,526 प्रति किलो की रिकवरी

चांदी (Silver) में रिकवरी और भी ज्यादा तेज रही. सुबह चांदी ₹2,35,624 के निचले स्तर तक लुढ़क गई थी, लेकिन दोपहर 01:33 बजे तक यह वापस ₹2,41,150 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. इस तरह चांदी ने अपने निचले स्तर से करीब ₹5,526 प्रति किलो की रिकवरी कर ली है. 

Gold Price Live MCX: सोने में करीब ₹1,212 प्रति 10 ग्राम रिकवरी

दोपहर 01:32 बजे तक के ताजा अपडेट के अनुसार,सुबह जो सोना (Gold) ₹1,54,248 के निचले स्तर तक चला गया था, वह अब रिकवर होकर ₹1,55,460 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. सुबह के मुकाबले सोने में करीब ₹1,212 प्रति 10 ग्राम का सुधार देखा जा रहा है. हालांकि, यह अभी भी पिछले बंद भाव से ₹435 (0.28%) की मामूली गिरावट पर है.

Gold Price Live MCX: सोने में करीब ₹1,212 प्रति 10 ग्राम रिकवरी

दोपहर 01:32 बजे तक के ताजा अपडेट के अनुसार,सुबह जो सोना (Gold) ₹1,54,248 के निचले स्तर तक चला गया था, वह अब रिकवर होकर ₹1,55,460 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. सुबह के मुकाबले सोने में करीब ₹1,212 प्रति 10 ग्राम का सुधार देखा जा रहा है. हालांकि, यह अभी भी पिछले बंद भाव से ₹435 (0.28%) की मामूली गिरावट पर है.

Gold Silver Rate Today LIVE MCX: सोन-चांदी में शानदार रिकवरी, सुबह की 'भारी गिरावट' के बाद अब संभले दाम

Gold Silver Rate Today 16 February: आज सोमवार को सराफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है. सुबह के कारोबारी सत्र में जहां सोने और चांदी की कीमतों में 'क्रैश' जैसी स्थिति थी, वहीं दोपहर होते-होते बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की गई है.

Gold Silver Price Today Live:सोना-चांदी में गिरावट के बीच इन लेवल्स पर रखें नजर,मार्केट एक्सपर्ट की राय

कमोडिटी मार्केट में मची हलचल के बीच एनालिस्ट्स ने सोने और चांदी के लिए अहम लेवल्स (Support & Resistance) जारी किए हैं. अगर आप निवेश या ट्रेडिंग कर रहे हैं, तो इन कीमतों को नोट कर लें.

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने (Gold)  को नीचे की तरफ ₹1,54,000 और ₹1,53,150 पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. इसका मतलब है कि अगर कीमतें और गिरती हैं, तो इन लेवल्स पर आकर सोने को सहारा मिल सकता है. वहीं, अगर तेजी आती है, तो ऊपर की तरफ ₹1,56,800 और ₹1,58,200 पर रेजिस्टेंस यानी रुकावट देखी जा सकती है.

चांदी (Silver)  के लिए ₹2,38,800 और ₹2,32,000 का लेवल एक मजबूत आधार (Support) का काम करेगा. यहां से कीमतों के बाउंस बैक होने की उम्मीद है. वहीं, ऊपर की ओर बढ़ने पर चांदी को ₹2,49,100 और ₹2,55,000 के स्तर पर कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है.

Gold Silver Price LIVE: सोने की खरीदारी को लेकर आई ताजा रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Gold and Silver News: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ताजा रिपोर्ट में सोने की खरीदारी को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय भारत में सोने का आयात ( Gold Import) साल 2013 के बाद से अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. लेकिन खास बात यह है कि इस बार लोग सोना खरीदने के लिए पुराने तरीके इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. पहले के समय में लोग भारी मात्रा में कैश खर्च करके सोना खरीदते थे, लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है. रिपोर्ट बताती है कि इस बार लोग अपने पुराने सोने और चांदी को बेचकर घर की जरूरतों और खर्चों को पूरा कर रहे हैं.

Gold Rate Today Live MCX : सोना सस्ता होकर 1.55 लाख पर आया

MCX Silver Rate Today Live: चांदी 2.39 लाख पर कर रही ट्रेड

Gold Silver Price Today Live: सोना खरीदने का है प्लान? ज्वेलरी लें या Gold ETF, जानें कहां है ज्यादा फायदा

Gold and Silver News: आज, 16 फरवरी को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के मन में यह सवाल है कि वे फिजिकल गोल्ड यानी सिक्के या गहने खरीदें या फिर शेयर बाजार में गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में पैसा लगाएं. आज जब मोतीलाल ओसवाल और जेरोधा जैसे गोल्ड ईटीएफ 4% तक टूट गए हैं, तो निवेश के नजरिए से यह एक बड़ा मौका हो सकता है.

Gold Silver Price Today Live: क्यों गिर रहे हैं ETF के दाम?

Gold and Silver News: बाजार जानकारों के मुताबिक, पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी के बाद अब निवेशक अपना मुनाफा सुरक्षित कर रहे हैं. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों ने भी ईटीएफ की कीमतों पर दबाव बनाया है.

Gold, Silver Rates Today Live: सोना-चांदी ही नहीं, गोल्ड ETF भी धड़ाम!

Gold Silver Price Crash: आज  केवल फिजिकल सोना और चांदी ही नहीं, बल्कि गोल्ड और सिल्वर ETF में भी भारी बिकवाली देखी जा रही है. सोमवार, 16 फरवरी को मोतीलाल ओसवाल गोल्ड ETF (Motilal Oswal Gold ETF) सबसे ज्यादा करीब 4% टूटकर ₹145 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया.निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते अन्य फंड्स में भी गिरावट का दौर जारी है:

Zerodha Gold ETF में भी 4% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Choice Gold ETF और HDFC Gold ETF के भाव 2-2% तक नीचे आ गए.

सिल्वर ईटीएफ में गिरावट और भी ज्यादा रही, जहां कोटक सिल्वर ETF (Kotak Silver ETF) करीब 7% तक गिर गया.

Gold Silver Prices Live: दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, जान लीजिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव?

Gold and Silver News: पिछले दो दिन की तेजी के बाद  आज यानी सोमवार, 16 फरवरी को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. ऐसे में जान लें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में आज का ताजा रेट क्या है.

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 154,000 रुपये प्रति 10 ग्राम  जबकि 22 कैरेट की कीमत 141,167 रुपये प्रति 10 ग्राम  है.

मुंबई में  24 कैरेट सोना 154,260 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट की कीमत 141,405 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 154,060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 141,222 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है.

चेन्नेई में 24 कैरेट सोने की कीमत 154,710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 141,818 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

 बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 154,380 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 141,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  है.

Gold Silver Price Today Live: इमरजेंसी में काम आएगा आपका सोना: गोल्ड लोन लेते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

Gold Loan: अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत है और आप अपना सोना बेचना नहीं चाहते, तो गोल्ड लोन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. अन्य लोन जैसे पर्सनल लोन के मुकाबले इसमें कागजी कार्रवाई बहुत कम होती है और पैसा भी कुछ ही घंटों में मिल जाता है. लेकिन लोन लेने से पहले '75% का नियम' जरूर समझ लें.नियम के मुताबिक, बैंक या फाइनेंस कंपनियां आपके सोने की कुल मार्केट वैल्यू का अधिकतम 75 फीसदी ही लोन के रूप में देती हैं.

उदाहरण के लिए, अगर आपके सोने की कीमत ₹1 लाख है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा ₹75,000 ही लोन मिलेगा. यह 25% का मार्जिन बैंक अपने पास सुरक्षा के तौर पर रखते हैं ताकि सोने की कीमतों में गिरावट आने पर उनका जोखिम कम रहे. इसलिए, जब भी गोल्ड लोन के लिए जाएं, तो अपनी जरूरत और सोने की मौजूदा कीमत का हिसाब पहले ही लगा लें.

Gold, Silver Rates Today Live: हॉलमार्क वाला सोना खरीना क्यों जरूरी है ?

Gold Buying Tips: अक्सर लोग सस्ता सोना खरीदने के चक्कर में मिलावट का शिकार हो जाते हैं. हॉलमार्क वाले गहने इस बात का प्रमाण होते हैं कि सोना उतने ही कैरेट का है जितना दावा किया गया है. बिना हॉलमार्क वाला सोना भविष्य में बेचने पर भी आपको सही कीमत नहीं दिला पाएगा. इसलिए हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की मुहर वाला ही सोना खरीदें ताकि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे. याद रखें, हर कैरेट के लिए हॉलमार्क अंक अलग होते हैं:

22 कैरेट के लिए 916

18 कैरेट के लिए 750

14 कैरेट के लिए 585

Gold Silver Price Today Live: सोना खरीदने जा रहे हैं? हॉलमार्क देखना न भूलें, वरना हो सकता है नुकसान

सोने की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो  हॉलमार्किंग का खास ख्याल रखें. असली सोने की सबसे बड़ी पहचान BIS हॉलमार्क ही है. यह भारत सरकार की ओर से शुद्धता की गारंटी होती है. खरीदारी करते समय गहनों पर लगा हॉलमार्क का निशान और प्योरिटी कोड जरूर चेक करें.

Gold, Silver Rates Today Live: सोने-चांदी के भाव में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

यहां जानिए क्या है सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह(Why are gold, silver prices falling?)...

1. पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में $5,000 प्रति औंस के पार जाने वाली शानदार तेजी के बाद आज निवेशकों ने अपना मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया है, जिससे कीमतों पर दबाव बना.

2. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना अन्य देशों के लिए महंगा हो गया है, जिससे डिमांड और रेट दोनों गिरे हैं.

3. हालांकि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कम आए हैं, जिससे जुलाई में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है, लेकिन फिलहाल बाजार 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में है.

Gold Silver Price Today Live: क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

Gold Silver Crash Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट देखी जा रही है, उसके पीछे मुख्य वजह मुनाफावसूली (Profit Booking) और डॉलर की मजबूती है.आसान शब्दों में कहें तो, पिछले दिनों की भारी तेजी के बाद बाजार अब खुद को 'एडजस्ट' कर रहा है, जिसके चलते हमें आज यह गिरावट देखने को मिल रही है. 

Gold Silver Price Today Live: MCX पर सोना-चांदी हुआ क्रैश

Gold, Silver Rate Today, 16 February 2026  Live Updates: MCX पर सोना 1,766 रुपये 1.13%  गिरकर 1,54,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं अगर चांदी की बात करें, तो इसमें 7,529.00 रुपये (3.08%)की गिरावट  आई है और यह 236,831 पर ट्रेड कर रही है.

Gold Silver Rate Today LIVE: सोने-चांदी की खरीदारी का सुनहरा मौका!

Gold Silver Prices fall: बाजार के जानकारों का कहना है कि रिकॉर्ड हाई से सोने में करीब ₹28,000 और चांदी में ₹1.84 लाख से ज्यादा की यह बड़ी गिरावट उन लोगों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका हो सकती है, जो लंबे समय के लिए निवेश (Long-term Investment) करना चाहते हैं. हालांकि, आज सुबह से जारी मुनाफावसूली (Profit Booking) ने कीमतों को काफी नीचे खींच लिया है. ऐसे में देखना होगा कि क्या कीमतें और नीचे जाएंगी.

Gold Silver Prices Today LIVE MCX: रिकॉर्ड हाई से अब कितना सस्ता मिल रहा है सोना-चांदी?

Gold Silver Crash Today:सोने और चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. अगर हम आज सोना-चांदी की कीमतों की तुलना इनके 'ऑल-टाइम हाई' (All-Time High) से करें, तो इनके दाम काफी घट गए हैं.

सोना (Gold Price Today): सोने का अब तक का रिकॉर्ड हाई ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम रहा है. आज MCX पर सोना ₹1,54,248 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इस हिसाब से सोना अपने ऑल-टाइम हाई से करीब ₹28,752 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.

चांदी (Silver Price Today): चांदी ने ₹4,20,000 प्रति किलो का अपना उच्चतम स्तर छुआ था. आज के ₹2,35,624 के भाव के मुताबिक, चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹1,84,376 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.

Gold Silver Price Crash Live: आज सोना-चांदी इतना सस्ता,खरीदारी का शानदार मौका !

Gold Silver Rates Today 16 February 2026 Live Updates: सुबह 09:45 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में 'क्रैश' जैसी स्थिति है. मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹8,736 (3.58%) की जबरदस्त गिरावट के साथ ₹2,35,624 प्रति किलो पर आ गई है. वहीं, सोने की चमक भी आज फीकी पड़ी है. अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹1,647 (1.06%) टूटकर ₹1,54,248 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार खुलते ही आई इस गिरावट ने उन लोगों को खरीदारी का मौका दे दिया है जो पिछले कई दिनों से दाम घटने का इंतजार कर रहे थे.

Gold-Silver Prices Live :प्रॉफिट बुकिंग से ग्लोबल मार्केट में भा सोना-चांदी धड़ाम!

Gold-Silver Crash Today: आज यानी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. दरअसल, पिछले सत्र में अमेरिकी महंगाई (Inflation) के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद सोने के दाम $5,000 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गए थे. कीमतों में आई इस बड़ी तेजी के बाद आज ट्रेडर्स ने अपना मुनाफा वसूलना (Profit Booking) शुरू कर दिया, जिससे सोना 0.8% तक फिसल गया. सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी 1% की कमी आई और यह $76.66 प्रति औंस पर आ गई. बाजार के जानकारों का मानना है कि पिछले सेशन में सोने में जो 2.4% की तगड़ी बढ़त आई थी, उसके बाद यह गिरावट एक करेक्शन है.

Silver Price Live: MCX पर चांदी 7000 से ज्यादा फिसली, जानें ताज भाव

Gold Price Live: MCX पर सोना 1000 रुपये सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Prices LIVE MCX: चांदी ₹7,400 से ज्यादा टूटी, सोना भी ₹1,000 से अधिक गिरा

Gold Silver Crash Today: हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. 16 फरवरी की सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में गिरावट का सिलसिला और तेज हो गया है. सुबह 09:09 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में जोरदार क्रैश देखा जा रहा है. चांदी ₹7,452 (3.05%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,36,908 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹1,071 (0.69%) टूटकर ₹1,54,824 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह गिरावट आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकती है.

Gold Silver Prices Today 16 February 2026 Live : देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने-चांदी का भाव

Gold, Silver Rates Today LIVE: बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने-चांदी के भाव में तेजी बरकरार

Gold Silver Price Today, February 16: बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है. हैदराबाद में आज सोना ₹1,56,490 प्रति 10 ग्राम है, जबकि बेंगलुरु में यह ₹1,56,360 के स्तर पर है. चांदी की बात करें तो हैदराबाद में रेट ₹2,46,000 और बेंगलुरु में ₹2,45,800 प्रति किलो चल रहा है.

Gold Silver Live: कोलकाता में सोने-चांदी की ताजा कीमतें

Gold Rate in Kolkata Today: कोलकाता के सराफा बाजार में आज  24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,56,030 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, कोलकाता में चांदी की चमक भी तेज है और यह ₹2,45,280 प्रति किलो के आसपास है.

Gold, Silver Price Today LIVE: चेन्नई में सबसे महंगा हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें

Gold Rate in Chennai Today: चेन्नई में आज सोने के दाम देश में सबसे ऊंचे स्तर पर हैं. चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,56,690 प्रति 10 ग्राम के पीक रेट पर पहुंच गया है. यहां चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं और आज का भाव ₹2,46,320 प्रति किलो के आसपास चल रहा है.

Gold Silver Rate Today LIVE: मुंबई में सोने की चमक बढ़ी, जानें ताजा रेट

Gold Rate in Mumbai Today: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की कीमतों में तेजी का रुख है. आज मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,56,240 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी की बात करें तो चांदी का भाव ₹2,45,610 प्रति किलो तक पहुंच गया है.

Gold Silver Price Today, 16 February 2026 LIVE: आज दिल्ली में क्या है सोने-चांदी का भाव?

Gold Price Today Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,55,970 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिल्ली में चांदी ₹2,45,190 प्रति किलो के भाव पर मिल रही है.

Gold Silver Price Today LIVE : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे बदलाव को समझना बहुत आसान है. दरअसल, दुनिया भर के देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना खरीदने, अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और डॉलर की मजबूती कम होने से कीमतों को सहारा मिल रहा है. लेकिन दूसरी ओर, भारत और चीन जैसे बड़े देशों में सोने की फिजिकल मांग कम-ज्यादा हो रही है, जिससे कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल नहीं आ पा रहा है. साथ ही, अमेरिका की अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों और बड़े निवेशकों द्वारा अपना मुनाफा वसूलने (Profit-booking) की वजह से भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है.एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ समय तक सोने-चांदी के दाम एक सीमित दायरे में ही रहेंगे क्योंकि बाजार को अभी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नई पॉलिसी का इंतजार है.

Gold Silver Rates Today Live: ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली का असर, उतार-चढ़ाव के बीच मांग अभी भी मजबूत

वैश्विक संकेतों और हाल ही में हुई मुनाफावसूली (Profit-booking) के कारण सोने के दाम थोड़े नीचे जरूर आए हैं, लेकिन टाइटन के एमडी अजय चावला का कहना है कि इससे मांग पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है. उनका मानना है कि कीमतों में यह अस्थिरता कुछ समय के लिए है, पर ग्राहकों की रुचि बनी हुई है. बाजार में आई इस गिरावट ने उन लोगों के लिए रास्ते खोल दिए हैं जो सोने को एक सुरक्षित निवेश और ज्वेलरी के रूप में प्राथमिकता देते हैं.

Gold-Silver Price Today Live: सोना-चांदी के खरीदारी में दिख रहा जबरदस्त भरोसा

मार्केट एक्सपर्ट्स और टाइटन एमडी अजय चावला का मानना है कि सोने की कीमतों में फरवरी 2026 की शुरुआत में जो भारी हलचल दिखी, उसने ग्राहकों को सतर्क कर दिया है. पहले ग्राहक सोचते थे कि कीमतें और गिरेंगी, लेकिन अब वे  इंतजार करने के बजाय बाजार में प्रवेश कर रहे हैं. चावला ने 'पीटीआई' को बताया कि जो लोग पिछली बार तेजी के दौरान खरीदारी से चूक गए थे, वे अब इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते, जिससे मार्केट में सोने के प्रति जबरदस्त भरोसा झलक रहा है.

Gold-Silver Prices Live : त्योहारों से पहले बढ़ी सोने की डिमांड , शादी सीजन के लिए हो रही एडवांस बुकिंग

टाइटन की ज्वेलरी यूनिट (तनिष्क) के मुताबिक, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहकों का भरोसा अटूट है. टाइटन कंपनी के एमडी अजय चावला ने बताया कि जिन लोगों ने साल के पहले छह महीनों में सोना महंगा होने के कारण खरीदारी टाल दी थी, वे अब तेजी से बाजार लौट रहे हैं. खासकर अपकमिंग शादी और त्योहारी सीजन को देखते हुए लोग अब और इंतजार नहीं करना चाहते. उन्हें डर है कि कीमतें यहां से फिर ऊपर जा सकती हैं, इसलिए वे मौजूदा रेट का फायदा उठाकर गहने की बुकिंग कर रहे हैं.

Gold Silver Rate Today LIVE: निवेशकों की तरह 'स्मार्ट' हुए ग्राहक, गिरावट को मान रहे बड़ा मौका

टाइटन कंपनी के एमडी अजय चावला का कहना है कि भारतीय ग्राहकों ने अब सोने की खरीदारी को लेकर अपनी रणनीति बदल ली है. अब लोग कीमतों में गिरावट आने पर डरने के बजाय उसे खरीदारी के अवसर के तौर पर देख रहे हैं. चावला के अनुसार, ग्राहक अब ठीक वैसे ही सोना खरीद रहे हैं जैसे शेयर बाजार के निवेशक कम कीमत पर शेयर खरीदते हैं. लोगों को अब समझ आ गया है कि लंबे समय तक इंतजार करने से सिर्फ नुकसान होता है, इसलिए हर छोटी गिरावट पर खरीदारी बढ़ रही है.

Gold Silver Price Live Updates Feb 16: ऑल-टाइम हाई से अब भी कितनी सस्ती है चांदी?

बीते दिन आई तेजी के बावजूद चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे मिल रही है.बता दें कि चांदी ने ₹4,20,000 का अपना नया ऑल-टाइम हाई बनाया था. उस हिसाब से देखें तो अभी भी चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹1,76,285 प्रति किलो सस्ती मिल रही है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com