विज्ञापन

Gold Silver Price: ट्रंप के एक बयान से सोना-चांदी बना 'रॉकेट, MCX पर गोल्ड ₹1.42 लाख के पार, जानें आज, 27 मार्च को आपके शहर का भाव

Gold Silver Rates Today On March 27: मिडिल-ईस्ट संकट के 28वें दिन, जब दुनिया भर के शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं, तब सोने-चांदी के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल के बीच सेफ हेवन यानी सोने की मांग अचानक बढ़ गई है.

Gold Silver Price: ट्रंप के एक बयान से सोना-चांदी बना 'रॉकेट, MCX पर गोल्ड ₹1.42 लाख के पार, जानें आज, 27 मार्च को आपके शहर का भाव
Gold and Silver Prices Hike: सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों ने रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ ली है.
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Hike Today: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक बयान और मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव ने सोना-चांदी की चमक को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. अगर आप आज, 27 मार्च को सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए. आज शुक्रवार, 27 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के बाजारों में सोने- चांदी के दाम बढ़ गए हैं. मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा बयान के बाद कमोडिटी  मार्केट में हलचल तेज है.

MCX पर सोना ₹1.42 लाख के पार निकल गया है, तो वहीं चांदी ने भी ₹2.27 लाख का आंकड़ा छू लिया है. ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि क्या ये सही समय है सोने में निवेश करने का या और बढ़ेंगे दाम? आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई तक, आपके शहर में आज सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

MCX मार्केट में उछाल, सोने और चांदी की कीमतों में लगी आग

आज सुबह जैसे ही कमोडिटी मार्केट (MCX) खुला, कीमतों में बड़ा जंप देखा गया.MCX पर गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स का भाव ₹3,007 (2.16%) चढ़कर ₹1,42,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. कल यह ₹1,39,905 पर बंद हुआ था. चांदी में तो और भी ज्यादा तेजी है. MCX सिल्वर मई फ्यूचर्स ₹7,603 (3.46%) की भारी बढ़त के साथ ₹2,27,477 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है. कल इसकी क्लोजिंग ₹2,19,200 पर हुई थी.

ग्लोबल मार्केट का हाल, क्यों बढ़ रहे हैं सोने- चांदी दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है और यह $4,400 प्रति औंस के करीब पहुंच गया है. इसकी बड़ी वजह राष्ट्रपति ट्रंप का वह बयान है जिसमें उन्होंने ईरान पर हमले की डेडलाइन को 10 दिन और आगे बढ़ा दिया है. हालांकि बातचीत अच्छी होने के संकेत मिले हैं, लेकिन युद्ध खत्म होने की अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ मोड़ दिया है.

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (24-Carat Gold Rate Today)

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं. यहां जानें प्रति 10 ग्राम सोने का रेट ...

चेन्नई में आज सोना सबसे महंगा ₹1,40,720 के भाव पर बिक रहा है.हैदराबाद में सोने की कीमत आज ₹1,40,530 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.बेंगलुरु में आज सोने का ताजा भाव ₹1,40,420 है.मुंबई में सोने का रेट आज ₹1,40,310 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.कोलकाता में आज आपको सोना ₹1,40,120 के भाव पर मिलेगा.दिल्ली में सोने की कीमत आज ₹1,40,070 प्रति 10 ग्राम है.भारत में औसतन सोने का रेट आज ₹1,40,560 के आसपास चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

चांदी की चमक भी बढ़ी, चेक करें अपने शहर का रेट

चांदी की कीमतों में भी शहरों के हिसाब से बदलाव है. चेन्नई में चांदी आज ₹2,20,000 प्रति किलो के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है.हैदराबाद में चांदी का ताजा भाव ₹2,19,710 प्रति किलो है.बेंगलुरु में आज चांदी ₹2,19,530 के रेट पर बिक रही है.मुंबई में चांदी की कीमत आज ₹2,19,360 दर्ज की गई है.कोलकाता में चांदी का भाव आज ₹2,19,070 प्रति किलो है.दिल्ली में आज चांदी ₹2,18,980 के भाव पर उपलब्ध है.देश भर में चांदी का औसत रेट आज ₹2,19,760 प्रति किलो के करीब है.

ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल के बीच 'सेफ हेवन' (Safe Haven) यानी सोने की मांग अचानक बढ़ गई है. मिडिल-ईस्ट संकट के 28वें दिन, जब दुनिया भर के शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं, तब सोने-चांदी के दाम निवेशकों को राहत दे रहे हैं. लेकिन आम आदमी के लिए ये महंगाई का झटका है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com