विज्ञापन

Gold Silver Price Today: 21 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, गोल्ड 1.60 लाख के पार, आपके शहर में क्या है ताजा रेट?

Gold Silver Prices Today 21 August: MCX पर सोना 783 रुपये चढ़कर 1,60,208 रुपये पर पहुंचा, तो चांदी 2,371 रुपये उछलकर 2,45,614 रुपये हुई. जानिए अपने शहर के ताजा 24K और 22K सोने के भाव.

Gold Silver Price Today: 21 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, गोल्ड 1.60 लाख के पार, आपके शहर में क्या है ताजा रेट?
Gold Silver Rate Today On August 21: MCX से लेकर सर्राफा बाजार तक सोना-चांदी चमके

Gold-Silver Price In India, 21 August 2026: आज यानी 21 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमत बढ़कर 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई. वहीं, चांदी भी तेजी के साथ कारोबार करती दिखी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Rate Today) में बढ़त रही. ऐसे में अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद में रहते हैं और  सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने से लेकर चांदी तक के आज के ताजा भाव....

MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी 2000 से ज्यादा महंगी

21 अगस्त को MCX पर सोने में तेजी रही. 5 अक्टूबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,60,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. इसमें 783 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

वहीं, चांदी की कीमत भी बढ़ी. 4 सितंबर 2026 की एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर 2,45,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी में 2,371 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त देखी गई.

24 और 22 कैरेट सोने का आज का भाव (Gold Price Today)

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,034 रुपये है.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,580 रुपये प्रति 10 ग्राम  और 22 कैरेट सोना 1,46,282 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना  1,59,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,089 रुपये है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना  1,46,713 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,401 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,59,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का आज का ताजा भाव क्या है? (Silver Price Today)

चांदी के दाम में भी तेजी देखी गई. मुंबई में चांदी का भाव 2,43,960 रुपये प्रति किलोग्राम है. दिल्ली में यह 2,43,540 रुपये प्रति किलोग्राम है.कोलकाता में चांदी 2,43,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. चेन्नई में इसका भाव 2,44,670 रुपये, बेंगलुरु में 2,44,160 रुपये और हैदराबाद में 2,44,350 रुपये प्रति किलोग्राम है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी बढ़े सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी 21 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई. स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत बढ़कर 4,522.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 0.1 प्रतिशत चढ़कर 68.16 डॉलर प्रति औंस रही.

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

बाजार में आमतौर पर 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना खरीदा और बेचा जाता है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. वहीं, 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है, क्योंकि यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silver Price Today, Gold Silver Rate Today, Gold Rate Today, Gold Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com