विज्ञापन

ईरान, इजरायल में अमेरिका से सस्‍ता सोना, बाकी जिन देशों में युद्ध हो रहा, उन देशों में क्‍या है गोल्‍ड का भाव

Gold Price Comparison: जंग के समय ईरान और इजरायल में सोने की कीमतें अमेरिका के मुकाबले कम क्यों हैं? जानें ग्लोबल मार्केट, स्पॉट रेट और फ्यूचर्स मार्केट का पूरा गणित.

ईरान, इजरायल में अमेरिका से सस्‍ता सोना, बाकी जिन देशों में युद्ध हो रहा, उन देशों में क्‍या है गोल्‍ड का भाव

Gold Price Comparison: जब भी दुनिया में जंग के हालात बनते हैं तो निवेशक सेफ हेवन के लिए सोने की तरफ जाते हैं. पर इस बार जब ईरान और इजरायल के बीच जंग चरम पर है तो गोल्ड मार्केट की चाल ने सभी को हैरान कर दिया है.  मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल में सोने की कीमतें अमेरिका के मुकाबले कम नजर आ रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है जब दुनिया में इतनी बड़ी उथल पुथल मची हुई है. तेल की कीमतें रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही हैं तब सुरक्षित निवेश माना जाने वाला सोना आखिर क्यों चमक खो रहा है?

ईरान और इजरायल में सोने की कीमतें

  • ईरान

गोल्ड रेट 24 के अनुसार ईरान में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 218 मिलियन ईरानी रियाल प्रति ग्राम के आसपास बना हुआ है. भारतीय करेंसी की बात करें तो इनकी वैल्यू करीब 15,169.49 रुपये होती है. ऐसे में ईरान में सोने के ये दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिकी फ्यूचर्स के मुकाबले बहुत स्टेबल हैं.

Iran Israel Conflict Gold Rate

Iran Israel Conflict Gold Rate

  • इजरायल

इजरायल में 24 कैरेट सोना प्रति औंस लगभग 16,000 इजराइली शेकेल (ILS) पर कारोबार कर रहा है. इजरायल में युद्ध के बाद भी ने सोने की कीमतें लगातार एक सीमित दायरे में बनी हुईं हैं..

अमेरिका में सोने की अलग तस्वीर

अमेरिका में सोना फिलहाल $5,119.59 प्रति औंस पर चल रहा है. वहीं प्रति ग्राम की बात करें तो इसकी कीमत 164.51 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. एक्सपर्ट बता रहे हैं कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी ने यहां सोने को ईरान और इजरायल के मुकाबले महंगा बना दिया है.

रूस-यूक्रेन में क्या है स्थिति?

रूस की बात करें तो सोने के दाम 406,367.15 रशियन रूबल/औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं यूक्रेन 24 कैरेट सोना 7,265.05 यूक्रेनी रिव्निया (UAH) प्रति ग्राम पर हैं. रूस में 0.86% की तेजी देखी गई है. वहीं, यूक्रेन में -0.16% की गिरावट आई है.

gold price comparison iran israel vs usa

gold price comparison iran israel vs usa

क्यों सस्ता हो रहा सोना?

  • डॉलर की मजबूती 

इस जंग के समय में डॉलर इंडेक्स में जबरदस्त मजबूती आई है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है. पिछले 5 दिनों में डॉलर इंडेक्स में लगभग 1.49% की बढ़त देखी गई है. आईएमएफ (IMF) के अनुसार डॉलर अभी भी सबसे सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है.

  • नकदी की जरूरत 

युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में 20% से ज्यादा का उछाल आ चुका है. तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा डॉलर में पेमेंट करना पड़ा रहा है. ऐसे में कई निवेशक सोने में मुनाफावसूली कर कैश  जुटा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com