विज्ञापन

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में कोहराम, अमेरिकी बाजार पस्त, GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत

अमेरिका के नैस्डैक में आई 2% की बड़ी गिरावट और मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव ने दुनिया भर के बाजारों में खलबली मचा दी है. सिर्फ अमेरिका ही नहीं, पूरे एशिया में आज बिकवाली देखी जा रही है.

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में कोहराम, अमेरिकी बाजार पस्त, GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत
Global Stock Market Crash: अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई.
नई दिल्ली:

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव से दुनिया भर के बाजारों में कोहराम मचा हुआ है. ग्लोबल मार्केट से आ रहे संकेतों ने आज भारतीय निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. कल रामनवमी की छुट्टी के बाद आज, 27 मार्च को जब बाजार खुलेगा, तो  ग्लोबल मार्केट में गिरावट का साफ असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा.

ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, क्यों डरे हैं निवेशक?

अमेरिका से लेकर एशिया तक, हर तरफ खलबली मची हुई है. अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई. नैस्डैक (Nasdaq) 2% से ज्यादा टूट गया, जिसे एक्सपर्ट्स मार्केट करेक्शन कह रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है. हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध खत्म करने की उम्मीद जताई थी, लेकिन ईरान की तरफ से आए इनकार ने निवेशकों में डर पैदा कर दिया है.

GIFT Nifty से मिले खराब संकेत, कितनी गिरावट?

आज सुबह GIFT Nifty लगभग 140 अंक यानी 0.60% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. यह साफ इशारा था कि भारतीय शेयर बाजार यानी सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज गैप-डाउन यानी बड़ी गिरावट के साथ) होगी. बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स 1,200 अंक चढ़कर 75,273 और निफ्टी 23,306 पर बंद हुआ था, लेकिन आज उस बढ़त पर बेक्र लग सकता है.

एशियाई बाजारों का हाल, हर तरफ बिकवाली

सिर्फ अमेरिका ही नहीं, पूरे एशिया में आज बिकवाली का दौर है. जापान का Nikkei 225 करीब 1.90% गिर गया है, जबकि दक्षिण कोरिया का Kospi 4% से ज्यादा टूट चुका है. हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई मार्केट भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. वॉल स्ट्रीट (US Market) की गिरावट ने पूरी दुनिया के सेंटिमेंट बिगाड़ दिए हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत

एक तरफ बाजार गिर रहा है, तो दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी आई है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) गिरकर $100.57 प्रति बैरल पर आ गया है और WTI क्रूड भी 1.5% की गिरावट के साथ $93.07 पर ट्रेड कर रहा है. तनाव में थोड़ी कमी आने की खबरों ने तेल की कीमतों को फिलहाल काबू में रखा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com