विज्ञापन

हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

बिहार में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे. इससे पहले अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 सालों में बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा.

हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

बिहार के सारण जिले के मस्‍तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्‍ट की शुरुआत हो गई है. इस प्रोजेक्‍ट के उद्घाटन के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी रविवार सुबह बिहार पहुंचे. सारण में अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद गौतम अदाणी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. 

Gautam Adani Bihar visit

Gautam Adani Bihar visit

सीएम सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

गौतम अदाणी के साथ हुई मुलाकात की जानकारी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर दी. उन्होंने लिखा "देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अदानी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया."

बिहार को मिलेगा 60 हजार करोड़ का बूस्टर डोज

कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य अगले तीन से चार सालों के अंदर बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह बदलने का है इसके लिए ग्रुप राज्य में 50,000 करोड़ रुपये से लेकर 60,000 करोड़ रुपये तक का भारी-भरकम निवेश करने जा रहा है.

गौतम अदाणी ने कहा,"बिहार में अपार संभावनाएं हैं. हम यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और सोशल सेक्टर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है और इस पर काम तेजी से चल रहा है. इसके साथ ही राज्य में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर भी हमारा ग्रुप तेजी से काम कर रहा है."

'बिहारी होना गर्व की बात'

गौतम अदाणी ने बिहार के लोगों और युवाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस राज्य की सबसे बड़ी ताकत यहां के मेहनती लोग, उनकी सादगी और मजबूत इरादे हैं. उन्होंने कहा कि ‘बिहारी होना' अपने आप में गर्व की बात है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के विकास के लिए अदाणी ग्रुप हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है, जिससे यहां के लोगों को यहीं बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें.

क्या है अदाणी आई केयर प्रोजेक्‍ट?

अदाणी ग्रुप का अदाणी आई केयर प्रोजेक्‍ट अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है, जिसके जरिए अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज (Adani Center for Eye Diseases) और अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेस संचालित होगा.

ये भी पढ़ें- 'हर बिहारी को बिहार में ही मिले रोजगार, सरकार को अदाणी ग्रुप का रहेगा पूरा सहयोग', सारण में बोले गौतम अदाणी 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com