Fixed Deposit Rates: अगर आप बिना किसी रिस्क के अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में से एक है. FD में निवेशकों को तय ब्याज, फंड की सिक्योरिटी और फिक्सड रिटर्न का फायदा मिलता है. अच्छी बात यह है कि जून 2026 में कई बैंक FD पर 8.1% तक ब्याज दे रहे हैं.17 जून 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश के अलग-अलग बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली FD पर 2.5% से 8.1% तक ब्याज दे रहे हैं. सबसे ज्यादा ब्याज दरें स्मॉल फाइनेंस बैंकों में देखने को मिल रही हैं, जबकि कुछ प्राइवेट और सरकारी बैंक भी शानदार रिटर्न दे रहे हैं.
कौन से बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा FD ब्याज?
इस समय FD पर सबसे ज्यादा 8.1% ब्याज देने वाले बैंकों में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं. दोनों बैंक अपनी चुनिंदा अवधि की FD पर 8.1% सालाना तक रिटर्न दे रहे हैं.इसके बाद शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं, जो 8% तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं.
स्मॉल फाइनेंस बैंक में सबसे ज्यादा रिटर्न कहां?
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ब्याज दरों की बात करें तो...
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)- 8.1%
- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) -8.1%
- शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank) - 8%
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) - 8%
- जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) -7.77%
- ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ( ESAF Small Finance Bank)- 7.75%
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)- 7.55%
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) - 7.4%
यानी बेहतर FD रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी सबसे आगे बने हुए हैं.
प्राइवेट बैंक में कौन दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
प्राइवेट बैंकों में DCB Bank सबसे ऊंची ब्याज दर देने वालों में शामिल है. यह बैंक FD पर 7.5% तक ब्याज दे रहा है. इसके अलावा:
- डीसीबी बैंक(DCB Bank) - 7.5%
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) - 7.35%
- सीएसबी बैंक (CSB Bank)- 7.35%
- यस बैंक (Yes Bank)- 7.25%
- सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) - 7.25%
- धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) - 7.25%
- तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank)- 7.25%
- जम्मू एंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank)- 7.3%
इनके मुकाबले बड़े प्राइवेट बैंकों की बात करें तो उनकी ब्याज दरें थोड़ी कम हैं...आइए जानते हैं ये कितना ब्याज दे रहे हैं...
- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)- 6.5%
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)- 6.5%
- एक्सिस बैंक (Axis Bank) 6.45%
सरकारी बैंकों में कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
सरकारी बैंकों (PSU Banks) में ब्याज दरें अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन सुरक्षा और भरोसे के कारण यह निवेशकों की पहली पसंद बनी रहती हैं.
सरकारी बैंकों में...
- पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) - 6.85%
- इंडियन बैंक (Indian Bank)- 6.8%
- बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)- 6.75%
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) -6.7%
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) -6.65%
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)- 6.65%
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) - 6.45%
जून 2026 में सबसे ज्यादा FD रेट देने वाले टॉप बैंक
अगर केवल सबसे हाई FD रिटर्न की बात करें तो यह बैंक टॉप पर हैं....

सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर न कराएं FD
FD चुनते समय केवल ज्यादा ब्याज दर पर ध्यान देना काफी नहीं है. ज्यादा ब्याज बेहतर रिटर्न जरूर दे सकता है, लेकिन आपको को बैंक की वित्तीय स्थिति, डिपॉजिट इंश्योरेंस और अपनी जरूरत के अनुसार लिक्विडिटी का भी ध्यान रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- EPFO Rules: बिना नॉमिनी PF खाताधारक की मौत हो जाए तो किसे मिलेगा पैसा? जानिए पूरा नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं