विज्ञापन

SBI, HDFC, ICICI या Yes Bank? जानें मई में कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, यहां देखें पूरी लिस्ट

Best FD rates in May 2026: सुरक्षित निवेश पर चाहिए गारंटीड मुनाफा? देखें देश के बड़े बैंकों की एफडी ब्याज दरों की पूरी लिस्ट और जानें मई महीने में कहां जमा करने पर मिलेगा ज्यादा फायदा...

SBI, HDFC, ICICI या Yes Bank? जानें मई में कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, यहां देखें पूरी लिस्ट
Fixed Deposit Rates in May 2026: अगर आप 18 महीने से ज्यादा की FD प्लान कर रहे हैं, तो यस बैंक फिलहाल सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले बैंकों में शामिल है.

आजकल भले ही लोग स्टॉक्स (Stocks), म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) और एसआईपी (SIP) की ओर ज्यादा भाग रहे हैं, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए FD आज भी पहली पसंद बनी हुई है. चाहे आप जोखिम कम लेना चाहते हों या अपने पोर्टफोलियो को बैलेंस करना चाहते हों, मई 2026 में निवेश करने से पहले यह जानना जरूरी है कि देश के दिग्गज बैंक जैसे SBI, HDFC, ICICI और Yes Bank कितनी ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं. 

यहां हम आपको मई 2026 के लिए अलग अलग बैंकों के लेटेस्ट रेट्स बताने जा रहे हैं ताकि आप इसे कंपेयर कर बेस्ट एफडी रेट का फायदा उठा सकें. तो चलिए जानते हैं...

SBI FD Rates May 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में कितना मिल रहा ब्याज?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सुरक्षित निवेश के लिए करोड़ों भारतीयों का भरोसा है. अगर आप मई 2026 में SBI में FD कराना चाहते हैं, तो बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर ये दरें दे रहा है:

  • 1 साल से 2 साल से कम की अवधि: 6.25% ब्याज दर
  • 2 साल से 3 साल से कम की अवधि: 6.40% ब्याज दर
  • 3 साल से 5 साल से कम की अवधि: 6.30% ब्याज दर

आपको बता दें कि सीनियर सिटीजन्स (Senior Citizens) के लिए बैंक हर अवधि में थोड़ी ज्यादा ब्याज दर ऑफर करता है.

HDFC Bank FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज के क्या हैं रेट्स?

HDFC बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट के मामले में काफी कॉम्पिटिटिव रेट्स दे रहा है. 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए लेटेस्ट दरें कुछ इस तरह हैं:

  • 1 साल से 15 महीने से कम की अवधि: 6.25% ब्याज
  • 18 महीने से 3 साल से कम की अवधि: 6.45% ब्याज
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल से कम की अवधि: 6.40% ब्याज

वरिष्ठ नागरिकों को यहां भी सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा फायदा मिल रहा है.

ICICI Bank FD Rates: जानें आईसीआईसीआई बैंक में मई 2026 की लेटेस्ट दरें 

ICICI बैंक ने भी अपनी दरें निवेशकों को लुभाने के लिए अपडेट की हैं. यहां 3 करोड़ रुपये तक की जमा पर मिलने वाला ब्याज इस प्रकार है...

  • 1 साल से 18 महीने से कम की अवधि: 6.25% ब्याज
  • 2 साल 1 दिन से 3 साल की अवधि: 6.45% ब्याज
  • 3 साल 1 दिन से 10 साल की लंबी अवधि: 6.5% ब्याज

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ICICI बैंक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

Yes Bank FD Interest: कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा 7% तक ब्याज?

इस तुलना में यस बैंक (Yes Bank) सबसे आगे निकलता दिख रहा है. बैंक ने अलग-अलग अवधियों के लिए काफी आकर्षक ब्याज दरें रखी हैं..

  • 336 दिन से 12 महीने से कम की अवधि: 6.50% ब्याज
  • 12 महीने 1 दिन से 18 महीने की अवधि: 6.75% ब्याज
  • 18 महीने 1 दिन से 5 साल की अवधि: यहां बैंक सबसे ज्यादा 7% ब्याज ऑफर कर रहा है.

अगर आप 18 महीने से ज्यादा की FD प्लान कर रहे हैं, तो यस बैंक फिलहाल सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले बैंकों में शामिल है.

घर बैठे कैसे खोलें FD?

इन सभी बैंकों में FD खोलना अब बेहद आसान हो गया है. आपको बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है. आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप (जैसे SBI YONO, HDFC MobileBanking आदि) के जरिए कुछ ही स्टेप्स में ऑनलाइन FD खोल सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें-  DA Hike: बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई से जुलाई तक के लिए बढ़ा महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com