भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इस साल सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है. इस बीच एनडीटीवी से बातचीत के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने दावा किया कि 4 जून के चुनाव नतीजों के बाद सेंसेक्स ऐसा झूमेगा कि शेयर मार्केट (Share Market) के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे.
उन्होंने शेयर बाजार की बात करते हुए आगे कहा कि 2014 में सेंसेक्स 25 हजार पर था जो आज 75 हजार पर पहुंच गया है. पीएम मोदी ने कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में सेंसेक्स ने 25 से 75 हजार तक का शानदार सफर तय किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस 10 साल में यानी 2014 से लेकर 2024 तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने किस तरह रिकॉर्ड तेजी के साथ नए माइलस्टोन को छुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सेंसेक्स रॉकेट की रफ्तार से पहुंचा 75,000 के पार
सबसे पहले बात करें 75 हजारी बनने की तो सेंसेक्स ने 9 अप्रैल 2024 को पहली बार 75,000 का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. इस दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 75,000 का आंकड़ा पार करते हुए 75,124.28 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. हालंकि, आज से 10 साल पहले यानी साल 2014 में सेंसेक्स 25,000 आस-पास था, जो अब रॉकेट की रफ्तार से भागता हुआ 75,000 पर पहुंच चुका है. इस दौरान सेंसेक्स ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. आइए उनपर भी एक नजर डालते हैं...
लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे के दिन 1470 अंक उछला सेंसेक्स
2014 में 16 मई को, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए, और PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ, कारोबार के दौरान BSE सेंसेक्स ने 1470 अंक का उछाल लेकर पहली बार 25,000 का आंकड़ा पार किया था, लेकिन कारोबार का वक्त बीतते-बीतते इंडेक्स 24,121.74 पर बंद हुआ था, जो पिछले कारोबारी दिन (15 मई, 2024) की तुलना में 216 अंक ऊपर था.
साल 2014 जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई, उस समय सेंसेक्स 25,000 के लेवल पर पहंच गया था. लेकिन 2014 के बाद सेंसेक्स ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की आज ये 75 हजारी बन गया है.
- सेंसेक्स ने 10 साल पहले 16 मई 2014 को 25,000 के स्तर को छुआ.
- 26 अप्रैल 2017 को Sensex ने 30,000 का स्तर पार कर लिया.
- 3 जून 2019 की शुरुआत में 40,000 के पार चला गया.
- सेंसेक्स 3 फरवरी 2021 को पहली बार 50,000 के स्तर पर पहुंचा.
- इसके बाद 24 सितंबर 2021 को पहली बार सेंसेक्स 60हजारी बना.
- सेंसेक्स के 60,000 से 70,000 तक पहुंचने की रफ्तार थोड़ी धीमी रही

सेंसेक्स ने दिसंबर 2023 में बनाए कई नए रिकॉर्ड
पिछले साल दिसंबर 2023 में शेयर बाजार ने कई नए रिकॉर्ड बनाए. सेंसेक्स ने 14 दिसंबर 2023 को 70,000, 15 दिसंबर 71,000 और 27 दिसंबर को 72,000 के स्तर को भी पार करते हुआ आगे निकल गया.

साल 2024 शेयर बाजार के लिए बेमिसाल
शेयर बाजार के लिए नया साल 2024 शुरुआत से ही बेमिसाल रहा है. 15 जनवरी, 2024 को पहली बार सेंसेक्स ने 73,000 के नए उच्च स्तर को छुआ. इस शानदार शुरुआत के बाद सेंसेक्स ने 6 मार्च, 2024 को 74,000 के लेवल को भी पार कर लिया. फिर अगले ही महीने यह 75,000 के अपने अबतक के सबसे उच्चतम स्तर को छू लिया.
दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना भारत
इस तरह पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सेंसेक्स 3 गुना बढ़कर 25,000 से 75,000 तक पहुंचा गया है. इस 10 साल में बीएसई लिस्टेड सभी शेयरों का मार्केट कैप कई गुना बढ़कर 4.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है.
भारत अब अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है.
अब देखना होगा कि क्या भारतीय शेयर बाजार लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद अगले महीने सेंसक्स 80,000 का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना पाएगा.
--- यह भी पढ़ें ---
* NDTV को Interview में PM नरेंद्र मोदी ने दिखाई नए भारत की तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं