Salary Hike This Year: सरकारी नौकरी वालों को जिस बेसब्री से 8वें वेतन आयोग, सैलरी, भत्ते वगैरह में बढ़ोतरी का इंतजार है, उसी तरह प्राइवेट जॉब करने वालों को इंक्रीमेंट का इंतजार है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तो इंक्रीमेंट का ऐलान हो चुका और बढ़ी हुई सैलरी भी आने लगी. अब मन में यही सवाल है कि इस साल यानी FY 2026-27 में उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी. इस वित्त वर्ष कंपनियां सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर कैसा ऐलान करने वाली है. अगर आप भी प्राइवेट जॉब करते हैं और आपके मन में भी यही सवाल है तो ये खबर आप ही के लिए है. इस साल भारतीय कंपनियां अपने इंप्लॉई की सैलरी में अच्छा इंक्रीमेंट कर सकती हैं.
टीमलीज सर्विसेज (TeamLease Services) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग सेक्टर्स में इस साल 8.6% से लेकर 10.2% तक का सैलरी इंक्रीमेंट (Salary Hike) देखने को मिल सकता है. सैलरी में होने वाली इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह बाजार में कुशल (Skilled) और काम को बेहतर ढंग से अंजाम देने वाले टैलेंट की भारी मांग है.
किन सेक्टर्स में बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी?
'टीमलीज सर्विसेज' (TeamLease Services) की ताजा रिपोर्ट 'जॉब्स एंड सैलरीज प्राइमर 2026-27' के मुताबिक, जिन सेक्टर्स में तेजी से ग्रोथ हो रही है, वहां काम करने वाले कर्मचारियों की चांदी होने वाली है. रिपोर्ट में सेक्टर्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया है:
1. बंपर ग्रोथ वाले सेक्टर्स (इंक्रीमेंट: 9.6% से 10.2%)
EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) और EV इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक (FinTech), हेल्थकेयर और फार्मास्युटिकल्स (दवा कंपनियां) इस लिस्ट में सबसे आगे हैं.
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स: सबसे ज्यादा 11.2% तक की बढ़ोतरी पा सकते हैं.
- क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर: इनकी सैलरी में 10.9% का उछाल आ सकता है.
- आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव: 10.3% की ग्रोथ देख सकते हैं.
- क्वालिटी एश्योरेंस और साइट इंजीनियर्स: इनकी सैलरी 10.2% तक बढ़ सकती है.
2. सस्टेनेबल (स्थिर) ग्रोथ वाले सेक्टर्स (इंक्रीमेंट: 8.9% से 9.5%)
इस लिस्ट में ऑटोमोटिव (गाड़ियों का सेक्टर), रिटेल, इंश्योरेंस और बीपीओ (BPO) शामिल हैं. भले ही इनकी औसत ग्रोथ सामान्य है, लेकिन कुछ खास रोल्स को बंपर हाइक मिलेगी:
- प्रोजेक्ट इंजीनियर्स: 10.7% का इंक्रीमेंट मिल सकता है.
- EHS ऑफिसर्स, आईटी सपोर्ट और रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव: इनकी सैलरी 10.1% तक बढ़ सकती है.
3. धीरे-धीरे बढ़ने वाले सेक्टर्स (इंक्रीमेंट: 8.6% से 8.8%)
बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट, टेलीकॉम और टेक्सटाइल (कपड़ा उद्योग) जैसे सेक्टर्स में इस साल कंपनियां थोड़ा संभलकर इंक्रीमेंट देंगी. इसके बावजूद कुछ पदों पर अच्छी हाइक मिलेगी:
- साइट इंजीनियर्स: 9.8% की बढ़ोतरी.
- टेलीकॉलर्स: 9.7% हाइक.
- फाइनेंशियल रिकॉन्सिलिएशन एनालिस्ट और आईटी सपोर्ट: 9.5% इंक्रीमेंट.
इन डिपार्टमेंट्स का रहेगा बोलबाला
कामकाज के मामले में सबसे ज्यादा डिमांड और ग्रोथ सेल्स एंड मार्केटिंग, इंजीनियरिंग और आईटी (IT) डिपार्टमेंट में देखने को मिल रही है. आईटी सेक्टर में 'एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स' की सैलरी 9.7% की रफ्तार से बढ़ सकती है, जबकि आईटी सपोर्ट स्टाफ की मांग हेल्थकेयर और फार्मा जैसी हर इंडस्ट्री में बनी हुई है.
दिल्ली-मुंबई नहीं, ये शहर मारेंगे बाजी!
टीमलीज सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बाला सुब्रमण्यन के मुताबिक, 'अब सैलरी बढ़ने का ट्रेंड सिर्फ बड़े मेट्रो शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई) तक सीमित नहीं रह गया है.
- सबसे आगे रहेंगे ये शहर: इस साल सैलरी बढ़ाने के मामले में चेन्नई (9.7%) सबसे आगे है. इसके बाद पुणे और हैदराबाद (9.6%-9.6%) और अहमदाबाद (9.5%) का नंबर आता है.
- छोटे शहरों का जलवा: मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के कारण विशाखापट्टनम में 9.5% और नागपुर में 9.4% की औसत सैलरी हाइक देखी जा सकती है.
- ये शहर थोड़े पीछे: पिछले साल के मुकाबले इस साल सूरत (8.4%), चंडीगढ़ (8.5%) और लखनऊ (8.7%) में सैलरी बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने का अनुमान है.
टीमलीज सर्विसेज ने देश के 20 शहरों की 23 इंडस्ट्रीज और 1,268 बिजनेसेज से मिले इनपुट के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की है.
ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल के दाम गिरे पर क्या देश में तेल-गैस का संकट टल गया? NDTV का डिटेल विश्लेषण आसान भाषा में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं