विज्ञापन

Dividend Stocks: शेयर बाजार से एक्स्ट्रा कमाई का मौका! PI Industries, AK Capital और NBCC समेत ये कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट

List of Upcoming Dividend Stocks: डिविडेंड पाने के लिए सबसे जरूरी चीज रिकॉर्ड डेट होती है, क्योंकि इसी दिन कंपनी चेक करती है कि किन-किन लोगों के पास उसके शेयर मौजूद हैं.

Dividend Stocks: शेयर बाजार से एक्स्ट्रा कमाई का मौका! PI Industries, AK Capital और NBCC समेत ये कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट
Dividend Stocks To Watch This Week: इस हफ्ते कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में अपने निवेशकों को मुनाफा बांट रही हैं.
नई दिल्ली:

शेयर बाजार में सिर्फ शेयरों के भाव बढ़ने से ही मुनाफा नहीं होता, बल्कि कंपनियां समय-समय पर अपने निवेशकों को डिविडेंड यानी लाभांश भी देती हैं. इस हफ्ते PI Industries, AK Capital और NBCC समेत कुल छह कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं. अगर आप भी इस कमाई का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट और नियमों का ध्यान रखना होगा. 

रिकॉर्ड डेट पर रखें खास नजर

डिविडेंड पाने के लिए सबसे जरूरी चीज रिकॉर्ड डेट होती है, क्योंकि इसी दिन कंपनी चेक करती है कि किन-किन लोगों के पास उसके शेयर मौजूद हैं. भारत में अब शेयर सेटलमेंट का T+1 नियम चलता है, जिसका मतलब है कि आपको रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदने होंगे.  एक्स-डिविडेंड डेट वह दिन होता है जब शेयर की कीमत में डिविडेंड के हिसाब से बदलाव आता है.

उदाहरण के लिए, अगर किसी कंपनी की रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी है, तो आपको वह शेयर 22 फरवरी तक खरीद लेना चाहिए ताकि आप डिविडेंड के हकदार बन सकें.

AK Capital और PI Industries के निवेशकों की मौज

इस हफ्ते डिविडेंड देने वाली कंपनियों में AK Capital सबसे आगे है, जिसने प्रति शेयर 22 रुपये का बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इस कंपनी ने अपनी रिकॉर्ड डेट 24 फरवरी 2026 तय की है. वहीं, दिग्गज कंपनी PI Industries भी अपने हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दे रही है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट आज यानी 23 फरवरी 2026 रखी गई है. इन दोनों कंपनियों के निवेशकों के खाते में जल्द ही यह पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा.

NBCC और अन्य कंपनियों में भी कमाई का मौका

सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd. भी अपने निवेशकों को प्रति शेयर 0.12 रुपये का डिविडेंड दे रही है और इसकी रिकॉर्ड डेट 25 फरवरी तय की गई है. 

इसी तरह Stratmont Industries ने 26 फरवरी की रिकॉर्ड डेट के साथ 0.10 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है. 

इसके अलावा Dhunseri Ventures प्रति शेयर 3.5 रुपये का डिविडेंड दे रही है, जिसके लिए 27 फरवरी की रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है. इस कंपनी का पैसा पात्र निवेशकों को 6 मार्च 2026 तक मिल जाएगा.

Spice Islands Industries ने भी अपने निवेशकों के लिए 0.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. इस कंपनी के लिए रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी 2026 तय की गई है, यानी इससे पहले शेयर खरीदना जरूरी है.

(नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें .)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com