अमेरिका की टेक कंपनी Dell Technologies के CEO माइकल डेल और उनकी पत्नी सुसान डेल ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास को 75 करोड़ डॉलर का बड़ा दान दिया है. इसे अमेरिका के किसी पब्लिक यूनिवर्सिटी को दिए गए सबसे बड़े दानों में से एक माना जा रहा है. इस रकम का इस्तेमाल हेल्थकेयर, रिसर्च और एजुकेशन से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा.
यह दान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के नए मेडिकल और रिसर्च कैंपस को विकसित करने में मदद करेगा. इसके तहत एक आधुनिक मेडिकल सेंटर बनाया जाएगा, जिसे AI यानी Artificial Intelligence की मदद से संचालित किया जाएगा. यूनिवर्सिटी का दावा है कि यह देश का पहला "AI-native" हॉस्पिटल होगा, जहां टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर को एक साथ जोड़ा जाएगा.
AI और मेडिकल रिसर्च पर होगा फोकस
नए मेडिकल सेंटर के 2030 तक शुरू होने की उम्मीद है. यहां AI और Advanced Computing की मदद से बीमारियों का जल्दी पता लगाने, मरीजों को बेहतर इलाज देने और मेडिकल रिसर्च को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में MD Anderson Cancer Center के साथ भी साझेदारी की जाएगी. इस दान का एक हिस्सा स्टूडेंट स्कॉलरशिप, स्टूडेंट हाउसिंग और यूनिवर्सिटी के Advanced Computing Center को भी दिया जाएगा. इससे छात्रों को बेहतर सुविधाएं और रिसर्च के नए अवसर मिल सकेंगे.
यूनिवर्सिटी से जुड़ा है माइकल डेल का खास रिश्ता
माइकल डेल ने 1980 के दशक में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में पढ़ाई के दौरान अपने हॉस्टल रूम से Dell Technologies की शुरुआत की थी. बाद में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान दिया और दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक खड़ी की. इस नए दान के बाद माइकल और सुसान डेल का यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास को कुल योगदान 1 अरब डॉलर से अधिक हो गया है. यूनिवर्सिटी का कहना है कि यह निवेश हेल्थकेयर, रिसर्च और एजुकेशन के क्षेत्र में लंबे समय तक बड़ा बदलाव ला सकता है.
ये भी पढ़ें: Data Story: 10 साल में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप और 21 लाख नौकरियां, आंकड़ों में भारत का स्टार्टअप बूम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं