विज्ञापन

NCR में ग्रेटर SPR रोड का काम तेज, गुरुग्राम-मानेसर तक फायदा, दिल्‍ली-जयपुर हाईवे भी जुड़ेगा, 1 एकड़ जमीन के मिलेंगे 11 करोड़

Greater SPR Benefits: दिल्‍ली-NCR में काफी तेजी से इंफ्रा प्रोजेक्‍ट्स डेवलप हो रहे हैं, जिनसे रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को भी खूब विस्‍तार मिल रहा है. ग्रेटर साउदर्न पेरिफेरल रोड, इन्‍हीं में से एक है. आइए जानते हैं Greater SPR के बारे में डिटेल में.

NCR में ग्रेटर SPR रोड का काम तेज, गुरुग्राम-मानेसर तक फायदा, दिल्‍ली-जयपुर हाईवे भी जुड़ेगा, 1 एकड़ जमीन के मिलेंगे 11 करोड़
Greater SPR Road का काम तेज हुआ, गुरुग्राम-मानेसर जाम से छुटकारा मिलेगा, और क्‍या फायदे होंगे?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Greater Southern Peripheral Road: दिल्‍ली-NCR में एक और शानदार सड़क परियोजना शुरू हो रही है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का ये प्रोजेक्‍ट है- ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड. इसे आप Greater SPR के तौर पर भी जानते हैं. परियोजना तो पुरानी है, लेकिन इसके लिए 14 गांवों की 670 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया अब जाकर तेज हुई है. इसमें किसानों को उनकी 1 एकड़ जमीने के बदले 11 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं. इस प्रोजेक्‍ट से NCR की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा. गुरुग्राम, मानेसर समेत आसपास के बड़े इलाके को इसका फायदा मिलने वाला है. यही नहीं, दिल्‍ली-जयपुर हाईवे से भी ये सड़क जुड़ेगी. 

जानकारों का कहना है कि ये सड़क, गुरुग्राम और मानेसर ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके की तस्‍वीर बदल देगी. JMS ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर पुष्‍पेंद्र‍ सिंह ने NDTV से बातचीत में बताया कि इस प्रोजेक्‍ट से पूरे बेल्‍ट में शहरी विकास को खूब बढ़ावा मिलेगा. इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल, दोनों क्षेत्रों की संभावनाएं बढ़ेंगी.

वहीं, व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर स्ट्रेटजी सुदीप भट्ट ने इसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर बताते हुए कहा कि बेहतर रोड कनेक्टिविटी से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि नए निवेश को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.  

हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

गुरुग्राम 'दिल्‍ली-NCR' का एक महत्‍वपूर्ण शहर है, जो लगातार तेजी से विकसित होता जा रहा है. नए-नए सेक्टर, रियल एस्टेट प्रोजेक्‍ट्स, नई-नई मल्‍टीनेशनल कंपनियों के आने और इंडस्ट्रियल एरिया बढ़ने से मौजूदा सड़कों पर दबाव भी बढ़ा है.

ऐसे में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर ग्रेटर SPR को डेवलप किया जा रहा है.  जानकारों के मुताबिक, 

  1. इस सड़क के बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी. 
  2. इससे गुरुग्राम और मानेसर के बीच का सफर आसान होगा.  
  3. इन इलाकों में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.  
  4. दिल्ली-जयपुर हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी. 
  5. रियल एस्‍टेट, इंडिस्‍ट्रयल और कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.  

ग्रेटर-SPR के लिए दो चरणों में होगा जमीन अधिग्रहण

इस परियोजना में जमीन अधिग्रहण के लिए व्‍यवहारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है, जो कि दो चरणों में पूरा होगा. कुल मिलाकर 14 गांवों की 670 एकड़ भूमि इस परियोजना के दायरे में आएगी. मिली जानकारी के अनुसार, 

  • पहले चरण में बहरामपुर, मैदावास, उल्लावास, कादरपुर, धुमसपुर और बादशाहपुर समेत अन्‍य गांवों की करीब 276 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. 
  • इसके बाद दूसरे चरण में मानेसर, अकलीमपुर, शिकोहपुर, टीकली, सकतपुर, नौरंगपुर, बार गुर्जर और नैनवाल सहित अन्य गांवों की लगभग 394 एकड़ जमीन ली जाएगी.
Latest and Breaking News on NDTV

    किसानों  11 करोड़ रुपये तक का मुआवजा

    जमीन अधिग्रहण में जिन किसानों और जमीन मालिकों की जमीन आएगी, उन्‍हें मुआवजे में बहुत बड़ी राशि मिलेगी. कई इलाकों के किसान मालामाल हो सकते हैं. जानकारों का अनुमान है कि जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं. कुछ इलाकों में मुआवजा 6 से 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक हो सकता है, जबकि प्रीमियम लोकेशन वाले इलाकों में ये राशि 11 करोड़ रुपये/एकड़ तक जा सकती है. यानी कि जिस किसान की 5 से 8 एकड़ जमीन भी ली जाएगी, उसे 55 से 88 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं. खास तौर से शिकोहपुर और आसपास के क्षेत्रों की जमीन के लिए सबसे ज्‍यादा मुआवजा मिलने की संभावना जताई जा रही है.

    ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (Greater SPR) परियोजना मानेसर और उसके आसपास के इलाकों के विकास को एक नई और तेज गति देगी. इस बेहतर रोड कनेक्टिविटी से मानेसर की इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल दोनों ही क्षेत्रों की संभावनाएं काफी मजबूत होंगी. इससे न केवल लोगों का आवागमन आसान और सुगम होगा, बल्कि निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा, जो इस पूरे बेल्ट में एक सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देगा. हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर मानेसर आने वाले वर्षों में एनसीआर के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े विकास केंद्रों के रूप में अपनी पहचान को और ज्यादा मजबूत करेगा. 

    पुष्पेंद्र सिंह

    मैनेजिंग डायरेक्टर, JMS ग्रुप

    रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बूस्‍ट 

    ग्रेटर SPR परियोजना का सबसे बड़ा फायदा  रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा. नई सड़क बनने के बाद आसपास के इलाकों में जमीन और संपत्तियों की मांग बढ़ सकती है. इससे नए प्रोजेक्ट्स को भी गति मिलेगी. 

    ग्रेटर SPR के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे गुरुग्राम की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट मिलेगा.

    ग्रेटर SPR प्रोजेक्‍ट गुरुग्राम के विकास का नेक्‍स्‍ट जेन माइलस्‍टोन साबित होने जा रहा है. ये केवल एक नया रोड मात्र नहीं है, बल्कि यह शहर के रियल एस्टेट, व्यावसायिक गतिविधियों और कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर है. इस बेहतर रोड कनेक्टिविटी से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि नए निवेश को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र की विकास संभावनाओं में कई गुना इजाफा होगा. हमारा मानना है कि आने वाले वर्षों में SPR से जुड़े क्षेत्र, गुरूग्राम रियल एस्टेट और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के मुख्य क्षेत्रों में से एक बनकर उभरेंगे. 

    सुदीप भट्ट

    डायरेक्टर स्ट्रेटजी, व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन 

    जैसा कि आप लंबे समय से इस प्रोजेक्‍ट के बारे में सुनते आ रहे हैं, ग्रेटर SPR परियोजना कोई नई योजना नहीं है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया साल 2013 में शुरू हुई थी, लेकिन तमाम तरह के कानूनी विवादों के चलते काम आगे नहीं बढ़ पाया था. अब अड़चनें दूर होने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने काम को तेज किया है.  

    ये भी पढ़ें: दिल्‍ली-NCR ही नहीं, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तक... बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से कहां-कहां उभरेंगे निवेश के अवसर?

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Haryana Roads, Delhi Manesar, Delhi Gurugram Jam, Infra Projects News, Delhi Jaipur Highway
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com